करवा चौथ
अर्ध्य चन्द्र देती पत्नी, निर्जला है व्रत पत्नी,
पति के चिरायु हेतु, करवा को कीजिये।
माता की विधान से जो, पत्नी करवा पूजे वो।
सुख शान्ति घरों में हो,दुग्ध अर्ध्य दीजिये।
चलनी में चांद देख, पति मुख देख -देख।
जल वो ग्रहण करे ,पति हाथ पीजिये।
भावना जब पूर्ण हो,कामना सम्पूर्ण हो,
करवा चौथ व्रत से,”प्रेम” फल लीजिये।
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,” प्रेम”