02/05/2024
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/b8ecaf0ddcb123091cf97cb56220e771_0d3a246c9a387cf9220925998c6abb8b_600.jpg)
नारी ने नारी को एक नारी की बात सुनाई
लाज शर्म नही नारी को जो उस घर में आई
अपने मात पिता से कैसी शिक्षा लेकर आई
मोबाइल लेकर सारे दिन इंस्टा पर रील बनाई
ननद बाई से उस नारी ने स्पेशल चाय बनवाई
अपने देवर से उस नारी ने आइसक्रीम मंगवाई
घर के काम के लिए उसने घर मे बाई लगाई
सोने की चूड़ी उस नारी ने हजबेंड से मंगाई
इतना सब करने पर नारी थोड़ी सी मुस्कराई
बड़े दिनों में उस नारी ने सब्जी पुड़ी बनाई
नारी ने नारी को एक नारी की बात सुनाई
लाज शर्म नही नारी को जो उस घर में आई
सत्यवीर वैष्णव