Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Jul 2017 · 2 min read

? श्री गुरु चालीसा ?

? चराचर जगत के गुरुतत्व को समर्पित ?
? श्री गुरु चालीसा ?

दोहा-
गणपति प्रथम मनाय कें, धर शारद कौ ध्यान।
वन्दहुँ पद पंकज सरस, सहज करौ कल्यान।

अविवेकी अति मूढ़ मति, ज्ञान-गुनन ते हीन।
कृपा करौ गुरुवर सदा, तुम हो परम् -प्रवीन।

चौपाई

जय जय जय गुरुदेव गुणेश्वर।
हो पित-मात सहित परमेश्वर।
पंचभूत मम अधम शरीरा।
भू जल पावक गगन समीरा।
विद्यावान गुनी भगवन्ता।
चरण शरण दे तारौ कंता।
अगणित ज्ञान सफल विज्ञानी।
मो सम मूढ़ नहीं अभिमानी।
आप गुणों की खान कहाते।
जग जीवन का ज्ञान कराते।
ज्यों गुरुज्ञान दियौ रघुराई।
त्यों मोपै करिहौं प्रभुताई।
दूर करौ मम उर अँधियारा।
भवसागर का दूर किनारा।
वन्दहु गुरु पद नित-प्रति जाई।
क्षमा करौ गुरु मोर ढिठाई।
कृपा करौ हे करुणासागर!
दयादृष्टि दे दान दयाकर!
गुरु गुणगान गवाऊं गाउँ।
सदा सर्वदा सकल सुनाऊँ।
वेद-पुराण रचे गुरु व्यासा।
गीता ज्ञान सरस जिज्ञासा।
नारद से गुरु पा रत्नाकर।
रामायण राची रुचिकारक।
रघुकुल रामाराम रिझाये।
पढ़ि-पढ़ि पुण्य-प्रतापहि पाये।
परशुराम गुरु ब्रह्म स्वरूपा।
यथानाम गुन तथ अनुरूपा।
भीष्म द्रोण अरु कर्ण सिखाये।
छत्रि-विहीन धरा करि आये।
कौरव-पांडव के गुरु द्रोना।
सिखा रहे तब तीर पिरोना।
विश्वामित्र मुनी अति ज्ञानी।
रघुकुल-राज रची रजधानी।
रामलखन बहु आयुध दीन्हा।
लंक संहार जगत यश लीन्हा।
निकट नगर उज्जैन सुनामा।
सांदीपनि आश्रम गुरुधामा।
शिक्षा हलधर सह हरि पाई।
चौंसठ कला प्रखर ठकुराई।
चौंसठ दिवस सीख सब विद्या।
विश्वगुरु तनु त्याग अविद्या।
देवगुरु बृहस्पति संतोषी।
रक्षारत सदैव अजपोषी।
दैत्यगुरु अति निष्ठ आचारी।
शुक्राचार्य सजीवनि धारी।
गुरु वशिष्ठ कुलगुरु रघुधामा।
वेद-वेदांग गहे श्रीरामा।
चिरंजीवी कृप भारत जाना।
राज्ञ परिक्षित गुन-बल खाना।
शिव अवतार आद्य पीठेश्वर।
शंकराचार्य गुरु विश्वेशर।
ब्रह्मा-विष्नू आप महेशा।
दूर करौ मम घोर कलेशा।
हरिहर आप हरौ भवबाधा।
क्षमा नाथ मोरे अपराधा।
अपरम्पार तिहारी माया।
नाथ कृपा बिन पार न पाया।
तत्वज्ञान यह दिया अमोला।
अन्तस् का अन्तर्पट खोला।
ब्रह्मतत्व का दरश कराया ।
मदमति मान मकार मिटाया।
माया में था फसा पतंगा।
उर में भरी ज्ञान की गंगा।
जीवन ज्योति जरा जुग जोरे।
नाथ हरौ भव बन्धन मोरे।
गुरु बिन ज्ञान नहीं उद्धारा।
गुरु भवसागर तारणहारा।
परम् प्रदायक प्रखर प्रणेता।
पद पंकजरज जो नित लेता।
तमहर-पावक गुरु की वाणी।
जीव-जगत जन-जन कल्याणी।
गु मनू माया मोह मकारा।
रु जनु ‘तेज’ तरा संसारा।
मन बच करम गुरु जिहिं साधा।
अति अनूप आशीष अगाधा।
सोम सुधाकर गुरुहि अनंता।
मनुज रूप जन्मे भगवंता।
विधि-विधान कछु मोहि न आवै।
दास तेज चरनन कूं ध्यावै।

दोहा
चरण शरण में दास है, नाथ विनय कर जोर।
देहु ‘तेज’ आशीष शुभ, पीर हरौ प्रभु मोर।

? अथ श्री गुरु चालीसा स्त्रोतम् ?

Language: Hindi
1 Like · 4644 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
विश्व कप-2023 का सबसे लंबा छक्का किसने मारा?
विश्व कप-2023 का सबसे लंबा छक्का किसने मारा?
World Cup-2023 Top story (विश्वकप-2023, भारत)
अजनबी
अजनबी
लक्ष्मी सिंह
इस शहर से अब हम हो गए बेजार ।
इस शहर से अब हम हो गए बेजार ।
ओनिका सेतिया 'अनु '
3278.*पूर्णिका*
3278.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"जिन्दादिली"
Dr. Kishan tandon kranti
भारत की है शान तिरंगा
भारत की है शान तिरंगा
surenderpal vaidya
#एक_स्तुति
#एक_स्तुति
*Author प्रणय प्रभात*
मेरी गुड़िया (संस्मरण)
मेरी गुड़िया (संस्मरण)
Kanchan Khanna
गुरु तेगबहादुर की शहादत का साक्षी है शीशगंज गुरुद्वारा
गुरु तेगबहादुर की शहादत का साक्षी है शीशगंज गुरुद्वारा
कवि रमेशराज
कुछ तो तुझ से मेरा राब्ता रहा होगा।
कुछ तो तुझ से मेरा राब्ता रहा होगा।
Ahtesham Ahmad
कविता(प्रेम,जीवन, मृत्यु)
कविता(प्रेम,जीवन, मृत्यु)
Shiva Awasthi
बलराम विवाह
बलराम विवाह
Rekha Drolia
महाकाल का संदेश
महाकाल का संदेश
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
*मौत सभी को गले लगाती (हिंदी गजल/गीतिका)*
*मौत सभी को गले लगाती (हिंदी गजल/गीतिका)*
Ravi Prakash
समय के हाथ पर ...
समय के हाथ पर ...
sushil sarna
पेड़ और ऑक्सीजन
पेड़ और ऑक्सीजन
विजय कुमार अग्रवाल
इस गोशा-ए-दिल में आओ ना
इस गोशा-ए-दिल में आओ ना
Neelam Sharma
सहधर्मिणी
सहधर्मिणी
Bodhisatva kastooriya
खुशियों को समेटता इंसान
खुशियों को समेटता इंसान
Harminder Kaur
जिसने अपनी माँ को पूजा
जिसने अपनी माँ को पूजा
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
जयंत (कौआ) के कथा।
जयंत (कौआ) के कथा।
Acharya Rama Nand Mandal
The unknown road.
The unknown road.
Manisha Manjari
जीवन में उन सपनों का कोई महत्व नहीं,
जीवन में उन सपनों का कोई महत्व नहीं,
Shubham Pandey (S P)
सुबह को सुबह
सुबह को सुबह
rajeev ranjan
क्या है नारी?
क्या है नारी?
Manu Vashistha
जीवन में भी
जीवन में भी
Dr fauzia Naseem shad
हमारे तो पूजनीय भीमराव है
हमारे तो पूजनीय भीमराव है
gurudeenverma198
Bhut khilliya udwa  li khud ki gairo se ,
Bhut khilliya udwa li khud ki gairo se ,
Sakshi Tripathi
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
सितारे अपने आजकल गर्दिश में चल रहे है
सितारे अपने आजकल गर्दिश में चल रहे है
shabina. Naaz
Loading...