Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Jan 2024 · 2 min read

।। श्री सत्यनारायण कथा द्वितीय अध्याय।।

।।अथ द्वितीय अध्याय।।
श्री सूतजी बोले हे ऋषियों , आगे की कथा सुनाता हूं।
काशीपुर के निर्धन ब्राह्मण, शतानंद की गाथा गाता हूं।।
एक दिन श्री हरि विष्णु ने, वृद्ध ब्राह्मण का रूप लिया।
पास बुलाया ब्राह्मण को,भटकन का कारण पूछ लिया।।
ब्राम्हण बोले हे भगवन्, मैं भिक्षा के लिए भटकता हूं।
जो भिक्षा में मिलता है,उससे पालन पोषण करता हूं।।
वृद्ध ब्राह्मण रूपी श्री हरि,बोले निर्धन ब्राह्मण से।
सत्यनारायण व्रत करो,दुख मिटाओ जीवन के।।
सत्य नारायण व्रत कथा की,विधि सब कह समझाई।
जागा ब्राह्मण का विवेक, स्व धर्म की सुधि आई।।
हीन काम है भिक्षा का,अब भिक्षा नहीं करूंगा।
सतव़त सदाचरण का पालन, श्री हरि ध्यान धरूंगा।।
धारण किया सत्य व्रत पूजन ,सुख समृद्धि पाई।
लोक और परलोक संवारा, और उत्तम गति पाई।।
एक दिन ब्रह्मदेव के घर में, सत्य नारायण का पूजन था।
भूख प्यास से तृर्षित एक, लकड़हारा आया था।
लकड़हारे ने ब्रह्मदेव से पूछा,हे देव ये किसका पूजन है।
किस प्रयोजन से करते हैं, पूजन सुंदर आयोजन हैं।।
ब्रह्मदेव ने बड़े प्रेम से, सारी बात बताई।
सत्यनारायण सत्य की महिमा,फल श्रुति समझाई।।
सत्य नारायण व्रत पूजन की,विधि सामग्री बतलाई।।
जागी चेतना लकड़हारे की,मन ही मन संकल्प लिया।
श्रद्धा प्रेम और भक्ति से, सत्यनारायण का व्रत ठान लिया।
धर्म अर्थ और काम मोक्ष, विष्णु लोक में स्थान मिला।।
सदाचरण और सद्कर्मों से,स्व विवेक जग जाता है।
ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र, जन जन उत्तम गति पाता है।।
राजा हो रंक सभी से, ईश्वर का सम नाता है।
सतपथ पर चलने वाले का,पल पल साथ निभाता है।
सत्य नारायण कथा सार,जन जन को यही सिखाता है।।
।।इति श्री स्कन्द पुराणे रेवा खण्डे सत्य नारायण ब़त कथायां द्वितीय अध्याय सम्पूर्णं।।
।।बोलिए सत्य नारायण भगवान की जय।।

Language: Hindi
1 Like · 97 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from सुरेश कुमार चतुर्वेदी
View all
You may also like:
*कभी अनुकूल होती है, कभी प्रतिकूल होती है (मुक्तक)*
*कभी अनुकूल होती है, कभी प्रतिकूल होती है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
Phool gufran
भारत का सिपाही
भारत का सिपाही
Rajesh
सांझा चूल्हा4
सांझा चूल्हा4
umesh mehra
हो गया तुझसे, मुझे प्यार खुदा जाने क्यों।
हो गया तुझसे, मुझे प्यार खुदा जाने क्यों।
सत्य कुमार प्रेमी
थर्मामीटर / मुसाफ़िर बैठा
थर्मामीटर / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
कर ही बैठे हैं हम खता देखो
कर ही बैठे हैं हम खता देखो
Dr Archana Gupta
जो भूल गये हैं
जो भूल गये हैं
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
घर एक मंदिर🌷🙏
घर एक मंदिर🌷🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
3251.*पूर्णिका*
3251.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
एक सत्य
एक सत्य
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
कब तक यही कहे
कब तक यही कहे
मानक लाल मनु
धर्म
धर्म
पंकज कुमार कर्ण
जुनून
जुनून
नवीन जोशी 'नवल'
धरती करें पुकार
धरती करें पुकार
नूरफातिमा खातून नूरी
हर बात पे ‘अच्छा’ कहना…
हर बात पे ‘अच्छा’ कहना…
Keshav kishor Kumar
ज़िंदगी को जीना है तो याद रख,
ज़िंदगी को जीना है तो याद रख,
Vandna Thakur
जिनसे जिंदा हो,उनको कतल न करो
जिनसे जिंदा हो,उनको कतल न करो
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मैं हूँ ना
मैं हूँ ना
gurudeenverma198
" अधरों पर मधु बोल "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
बिना बकरे वाली ईद आप सबको मुबारक़ हो।
बिना बकरे वाली ईद आप सबको मुबारक़ हो।
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
परेशां सोच से
परेशां सोच से
Dr fauzia Naseem shad
परिसर खेल का हो या दिल का,
परिसर खेल का हो या दिल का,
पूर्वार्थ
💐 Prodigy Love-9💐
💐 Prodigy Love-9💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
पर्दा हटते ही रोशनी में आ जाए कोई
पर्दा हटते ही रोशनी में आ जाए कोई
कवि दीपक बवेजा
टमाटर तुझे भेजा है कोरियर से, टमाटर नही मेरा दिल है…
टमाटर तुझे भेजा है कोरियर से, टमाटर नही मेरा दिल है…
Anand Kumar
मेनका की ‘मी टू’
मेनका की ‘मी टू’
Dr. Pradeep Kumar Sharma
"बचपने में जानता था
*Author प्रणय प्रभात*
"कंचे का खेल"
Dr. Kishan tandon kranti
दर्द
दर्द
Shyam Sundar Subramanian
Loading...