Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Sep 2022 · 2 min read

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या है, अतः हिंदी पर ही कुछ पंक्तियां: कुछ नयी कुछ पुरानी

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या है, अतः हिंदी पर ही कुछ पंक्तियां: कुछ नयी कुछ पुरानी :

1. हमारी शान है हिंदी (मुक्तक)
———————–

हमारी अस्मिता है राष्ट्र का अभिमान है हिंदी।
परस्पर के सहज संवाद की पहचान है हिंदी ।
नहीं बस मात्र भाषा, ये हमारी मातृ भाषा है।
हमारा मान है हिंदी, हमारी शान है हिंदी ।

2. हिन्दी का ध्वज जग भर में फहराओ
———————————

अपनी भाषा अपनाने में अब तो लज्जा मत दिखलाओ ।
हिंदुस्तानी हो, हिंदी को पूर्ण मान तो दिलवाओ।
अंग्रेजों के शासन से तो मुक्त हुए बरसों पहले।
अब वाणी को भी तो अँग्रेजी की जकड़न से छुड़वाओ।
अपनी भाषा में बात सदा आसानी से कह दी जाती ।
आगे आओ, आगे बढ़कर ये बात सभी को समझाओ।
कृष्ण नहीं अब भारत भर में अँग्रेजी का नाम रहे।
संकल्प करो ऐसा, हिंदी का ध्वज जग भर में फहराओ।

3. हिंदी के शुभचिंतक
————————

जो अपने राजदुलारों को अँग्रेजी ज्ञान दिलाते हैं।
अपने दैनिक व्यवहारों में अँग्रेजी को अपनाते हैं।।
हिंदी के समारोह में भी, अँग्रेजी में बतियाते हैं।
ऐसे हिंदी के शुभचिंतक, अब हिंदी दिवस मनाते हैं।।

श्रीकृष्ण शुक्ल, मुरादाबाद ।

4. अंग्रेजी की विसंगतियां (कविता)

प्यारे बच्चों समझ न आता अँग्रेजी का ज्ञान
छब्बीस लैटर में सिमटा है इसका पूर्ण विधान
लिखने पढ़ने उच्चारण में मिलते सारे खोट
लिखना हॉवर पढ़ना ऑवर मन को रहे कचोट
एन ओ, नो होता है भैया, एन ओ डबलू नाओ
पर देखो, के एन ओ डबलू, होता नहीं कनाउ
ये भी नो ही कहलाता है, भली करें सब राम
नो ही कहना है तो फिर, के डबलू का क्या काम
ऐसा ही इसमें रहा शब्दों का जंजाल
एक शब्द दस अर्थ हैं, रटना हुआ मुहाल
स्प्रिट रही शराब, भावना भी स्प्रिट है
स्प्रिट ही है भूत भी, और आत्मा भी है
इतना कन्फ्यूजन है इसमें, फिर भी है सिरमौर
हिन्दी दोयम ही रही जरा कीजिए गौर
निज भाषा अपनाइए, इसका नहीं विकल्प
हिन्दी में। सब काम हों, करो सभी संकल्प.

श्रीकृष्ण शुक्ल, मुरादाबाद
18.09.2018

5. हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्तान

देश हमारा हिन्दुस्तान
हिन्दू ही अपनी पहचान
हिन्दी में हों सारे काज
निज भाषा का हो सम्मान

रहे दिलों में इनका मान
सदा बढ़े तीनों की शान
भारत में हो इनका राज
हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्तान
श्रीकृष्ण शुक्ल, मुरादाबाद
10.01.2019

Language: Hindi
1 Like · 135 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
चलो अब बुद्ध धाम दिखाए ।
चलो अब बुद्ध धाम दिखाए ।
Buddha Prakash
हो गया जो दीदार तेरा, अब क्या चाहे यह दिल मेरा...!!!
हो गया जो दीदार तेरा, अब क्या चाहे यह दिल मेरा...!!!
AVINASH (Avi...) MEHRA
दिल हो काबू में....😂
दिल हो काबू में....😂
Jitendra Chhonkar
*कुहरा दूर-दूर तक छाया (बाल कविता)*
*कुहरा दूर-दूर तक छाया (बाल कविता)*
Ravi Prakash
जीवन के सफ़र में
जीवन के सफ़र में
Surinder blackpen
रमेशराज की कविता विषयक मुक्तछंद कविताएँ
रमेशराज की कविता विषयक मुक्तछंद कविताएँ
कवि रमेशराज
ज़िंदगी मो'तबर
ज़िंदगी मो'तबर
Dr fauzia Naseem shad
जवाब ना दिया
जवाब ना दिया
Madhuyanka Raj
करते रहिए भूमिकाओं का निर्वाह
करते रहिए भूमिकाओं का निर्वाह
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
दीवार
दीवार
अखिलेश 'अखिल'
रास्तो के पार जाना है
रास्तो के पार जाना है
Vaishaligoel
कविता
कविता
Rambali Mishra
किताबे पढ़िए!!
किताबे पढ़िए!!
पूर्वार्थ
मतिभ्रष्ट
मतिभ्रष्ट
Shyam Sundar Subramanian
#महाभारत
#महाभारत
*Author प्रणय प्रभात*
जो बिकता है!
जो बिकता है!
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
सबला
सबला
Rajesh
जै जै अम्बे
जै जै अम्बे
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
रावण की गर्जना व संदेश
रावण की गर्जना व संदेश
Ram Krishan Rastogi
वादा तो किया था
वादा तो किया था
Ranjana Verma
विटप बाँटते छाँव है,सूर्य बटोही धूप।
विटप बाँटते छाँव है,सूर्य बटोही धूप।
डॉक्टर रागिनी
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
आशा
आशा
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
शीर्षक:-सुख तो बस हरजाई है।
शीर्षक:-सुख तो बस हरजाई है।
Pratibha Pandey
हिंदी दोहा शब्द - भेद
हिंदी दोहा शब्द - भेद
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
प्रेम अपाहिज ठगा ठगा सा, कली भरोसे की कुम्हलाईं।
प्रेम अपाहिज ठगा ठगा सा, कली भरोसे की कुम्हलाईं।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
2438.पूर्णिका
2438.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
........
........
शेखर सिंह
ईमानदारी
ईमानदारी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
विराम चिह्न
विराम चिह्न
Neelam Sharma
Loading...