Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Mar 2024 · 2 min read

सच, सच-सच बताना

‘सच’ का सच
वत्स-
सच-सच बताओं ‘सच’
तुम सामने क्यों नही आते।
ढूंढते ही रह जाते तुम्हें
पता नही तुम कहाँ छुप जाते।

धरा-आकाश-पाताल ब्रह्मांड ढूँढते
पता नही तुम कहा समा जाते।
पॉलीग्राफ, ट्रूथसीरम, नार्कोटेस्ट से
ब्रेन मैपिंग तक नजर नही आते।
कहते हो साँच को ऑच नही
फिर क्यों छिपकर रह जाते।

गीता, गुरुग्रंथ, बाईबिल, कुरान
ग्रंथ और कोई या संविधान।
शुद्ध अंतकरण, दीन-ईमान
या स्थापित विधि का विधान।
शपथ इन सबकी लेकर खाते
‘सदा सच बोलूंगा’ वचन है देते।
कार्यालय, न्यायालय, सदन तक
लिखते रहते ‘सत्यमेव जयते’।

‘सत्य पराजित नही हो सकता’
सभी जगह यही तो है कहते।
लेकिन, किन्तु, परन्तु देखो
सच को ही छुपाते रहते।

झूठ के पैर न होते, ना जमीं
कहते सच्चाई की ही जीत होती।
जब झूठ होता ही नही
फिर ये जीत किस पर होती?

सत्य ही सच है तो फिर
सच जानने दुनिया क्यों रोती।
सच्चाई की सच्ची जमीन पर
झूठ की फसलें क्यों बोती।

सत्य-
वत्स सच्चाई की जीत-हार क्या
बस सच्चाई,सच्चाई ही होती।
जैसे प्रकाश होना न होना होता है
अंधेरा जैसी कोई चीज नही होती।
वत्स प्रकाश एक फोटान कण
और किरण इनर्जी पैकेज होती।

और अंधेरा ?? कुछ भी नही
ठीक जैसे झूठ और जैसे भूत।
दोनों घुसे होते दिमागों में
विना वजूद बिना सबूत।
मैं तो सदा सामने ही रहता हूं
वत्स तुम देख ही नही पाते।
अगर देख भी लेते हो तो
जान-बूझकर अनदेखा कर जाते।

सच का पता लगाने को
लगा सीसीटीवी कैमरा, दूरबीन।
हर तरह से तुम कर लेते
जांच-पड़ताल, शोध-खोजबीन।
हाँ ये सच है की तुम
देखने की कोशिश तो कर लेते।
पूर्वाग्रह, सीमित-संकुचित दृष्टि से
पूरा सच नही देख पाते।
कभी सच देखते भी तो
कहने-सहने में कतरा जाते।

मैं तो सच्चाई का बोलबाला
रखते हुए खूब बोल रहा हूं।
सच की जितनी परतें चाहो
उतनी परतें खोल रहा हूं।
अदृश्य होऊ पर असत्य नही
अकाट्य हूं पर अस्पष्ट नही।
अभय हूं अमल-अटल हूं
तुम करो भ्रमित-बिलंबित मैं भ्रष्ट नही।

सृष्टि ही सत्य, सत्य ही सृष्टि
सच्चाई हवाओं में घुली हुई है।
इस धरती से आकाश तक
स्वंय को सिद्ध करने तुली हुई है।
सच तो शिखरों से ऊँचा
सदा-सदा स्थापित होता।
वो सत्यवान वो सतप्रार्थी
शिखरों पर आसीत होता।

सच तो सागर से गहरा
अनन्त गहरे समाये रहता।
जो हर हाल हरदम, हरपल
हर ओर ही छाये रहता।
सच को देखना ही नही
दिखाना भी जरूरी होता।
सच को जानना ही नही
मानना भी जरूरी होता।
सच तक पहुंचना भी और
पहचानना भी जरूरी होता।

नीति-न्याय, धर्म-कर्म, आचरण
सत्य ही सबकी धूरी होता।
सत्य कटु होता, सत्य पटु होता
सत्य ही होता है अंतिम।
सत्य ही शाश्वत चमके जैसे
घोर निशा में नभ-नक्षत्र रक्तिम।
~०~
सत्य की खोज: काव्य प्रतियोगिता: स्वरचित और मौलिक रचना संख्या-०१©जीवनसवारो
१८, मार्च, २०२४.

3 Likes · 2 Comments · 41 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
View all
You may also like:
💐प्रेम कौतुक-561💐
💐प्रेम कौतुक-561💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*** बिंदु और परिधि....!!! ***
*** बिंदु और परिधि....!!! ***
VEDANTA PATEL
मां (संस्मरण)
मां (संस्मरण)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
" न जाने क्या है जीवन में "
Chunnu Lal Gupta
गहरा है रिश्ता
गहरा है रिश्ता
Surinder blackpen
■ वक़्त किसी को नहीं छोड़ता। चाहे कोई कितना बड़ा सूरमा हो।
■ वक़्त किसी को नहीं छोड़ता। चाहे कोई कितना बड़ा सूरमा हो।
*Author प्रणय प्रभात*
सुबह सुहानी आ रही, खूब खिलेंगे फूल।
सुबह सुहानी आ रही, खूब खिलेंगे फूल।
surenderpal vaidya
कोरोना तेरा शुक्रिया
कोरोना तेरा शुक्रिया
Sandeep Pande
रमेशराज की तीन ग़ज़लें
रमेशराज की तीन ग़ज़लें
कवि रमेशराज
जीवन
जीवन
Neeraj Agarwal
दलित समुदाय।
दलित समुदाय।
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
प्रेस कांफ्रेंस
प्रेस कांफ्रेंस
Harish Chandra Pande
पतग की परिणीति
पतग की परिणीति
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
"मार्केटिंग"
Dr. Kishan tandon kranti
प्रतिशोध
प्रतिशोध
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
निकट है आगमन बेला
निकट है आगमन बेला
डॉ.सीमा अग्रवाल
दोहा
दोहा
sushil sarna
होकर मजबूर हमको यार
होकर मजबूर हमको यार
gurudeenverma198
चलो संगीत की महफ़िल सजाएं
चलो संगीत की महफ़िल सजाएं
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
#डॉ अरुण कुमार शास्त्री
#डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
सफलता
सफलता
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
अल्प इस जीवन में
अल्प इस जीवन में
Dr fauzia Naseem shad
श्रम साधक को विश्राम नहीं
श्रम साधक को विश्राम नहीं
संजय कुमार संजू
"गमलों में पौधे लगाते हैं,पेड़ नहीं".…. पौधों को हमेशा अतिरि
पूर्वार्थ
प्रिये
प्रिये
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
🍁अंहकार🍁
🍁अंहकार🍁
Dr. Vaishali Verma
हौसले से जग जीतता रहा
हौसले से जग जीतता रहा
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*भरोसा हो तो*
*भरोसा हो तो*
नेताम आर सी
*माटी कहे कुम्हार से*
*माटी कहे कुम्हार से*
Harminder Kaur
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
Loading...