Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings

“सत्य की खोज” – काव्य प्रतियोगिता

Status: Finished
This competition has ended.

सत्य तो एक ही है, परन्तु पथ अनेक हैं, पथिक अनेक हैं। हर युग में लोगों ने अपने हिसाब से खोज की और अपने अनुभव साझा किए। सत्य की खोज की पिपासा पहले भी थी और आज भी है।
– डा. बी. आर. गुप्ता

आजकल की व्यस्त जिन्दगी में किसी के पास समय ही कहां है, कि वह सोचे कि मैं क्या हूं?, ईश्वर क्या है?, यह संसार क्या है?। अगर कभी मन में यह प्रश्न उठते भी हैं तो उचित मार्गदर्शन नहीं मिलता। भारतीय सनातन संस्कृति का जो वेदांत दर्शन है, उस पर आधारित एक पुस्तक ऐसे जिज्ञासुओं का पथप्रदर्शन कर सकती है। वह पुस्तक है डॉ. बी आर गुप्ता जी द्वारा रचित "सत्य की खोज (गीत मंजरी)"।

इसी सत्य को पहचानने और अपनाने के लिए हम लेकर आए हैं हमारी नयी काव्य प्रतियोगिता जिसका विषय है सत्य की खोज

इस विषय को और बेहतर ढंग से समझने के लिए आप डॉ. बी आर गुप्ता जी की पुस्तक भी इस लिंक के द्वारा पढ़ सकते हैं- https://sahityapedia.com/book/satya-ki-khoj-geet-manjari

पुरस्कार-

  1. 10 चयनित रचनाकारों को डॉ. बी आर गुप्ता जी द्वारा साइन की गयी उनकी पुस्तक "सत्य की खोज (गीत मंजरी)" की प्रति भेंट की जाएगी।
  2. साथ ही सभी 10 विजेताओं को ई-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की अवधि- 18 मार्च 2024 से 2 अप्रैल 2024

विषय- सत्य की खोज

रचना प्रकाशन के नियम-

  1. एक साहित्यकार द्वारा कितनी भी रचनाएं इस प्रतियोगिता में सम्मलित की जा सकती हैं।
  2. रचना सिर्फ दिए गए विषय पर ही लिखी होनी चाहिए।
  3. रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  4. रचना हिंदी में होनी चाहिए।
  5. स्वीकृत विधाएं- कोई भी काव्य विधा
  6. आपकी वह रचनाएं भी इस प्रतियोगिता में स्वीकृत हैं जो पहले से किसी पुस्तक, पटल या पत्रिका में प्रकाशित हो चुकी हैं।

रचना भेजने की प्रक्रिया-

  1. इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं ऊपर दी गयी अवधि के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
  2. प्रतियोगिता की अवधि में इसी पेज पर रचना भेजने के लिए “Submit Entry” का बटन दिखाई देने लगेगा। आप उस बटन पर क्लिक करके सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कर सकेंगे।
  3. “Submit Entry” बटन के द्वारा भेजी गयी रचनाएं ही प्रतियोगिता में स्वीकार की जायेंगीं। ईमेल या किसी अन्य साधन से भेजी गयी रचनाएं मान्य नहीं होंगी।

नोट-

  1. इस प्रतियोगिता में आपके द्वारा सम्मलित सभी कवितायें आपकी स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  2. साहित्यपीडिया के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
  3. साहित्यपीडिया के एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन, गुणवत्ता या किसी भी अन्य कारण से प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई करने का पूर्ण अधिकार है।
  4. किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साहित्यपीडिया एडिटर पैनल का निर्णय ही अंतिम होगा।
27 Likes · 21 Comments · 3388 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Join Sahityapedia on Whatsapp

Loading...