Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings

“फितरत” – काव्य प्रतियोगिता

Status: Finished
This competition has ended.

शख़्सियत तो आनी-जानी है, परन्तु फ़ितरत की शाश्वतता एक अचल कहानी है।
-मनीषा मंजरी

फितरत का मतलब होता है प्रकृति, आदत या स्वभाव। हालांकि आजकल फितरत शब्द का प्रयोग चालाकी या चालबाज़ी के लिए ज्यादा होता है।

कहते हैं इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती। समय के अनुसार उसका व्यवहार बादल सकता है लेकिन फितरत वही रहती है।

मनीषा मंजरी जी की नयी पुस्तक "फितरत" भी ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी है । तीन पृथक-पृथक व्यक्तित्व के लोगों की राहें जब एक-दूसरे से टकराती हैं, तो प्रेम, मित्रता और छल की एक अलग कहानी समक्ष चली आती है। नज़रें तो वही रहतीं हैं, परन्तु नज़ारे में विविधता आती है, समय के उतार-चढ़ाव में बस फ़ितरत हीं रंग दिखाती है।

तो इसी फितरत को और गहराई से समझने और समझाने के लिए हम लेकर आए हैं हमारी नयी काव्य प्रतियोगिता जिसका विषय है फितरत

फितरत को और बेहतर ढंग से समझने के लिए आप मनीषा जी की पुस्तक भी इस लिंक के द्वारा पढ़ सकते हैं- https://sahityapedia.com/book/fitrat-pb

पुरस्कार-

  1. 10 चयनित रचनाकारों को मनीषा मंजरी जी द्वारा साइन की गयी उनकी पुस्तक फितरत की प्रति भेंट की जाएगी।
  2. साथ ही सभी 10 विजेताओं को ई-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की अवधि- 1 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023

विषय- फितरत

रचना प्रकाशन के नियम-

  1. एक साहित्यकार द्वारा अधिकतम 2 रचनाएं इस प्रतियोगिता में सम्मलित की जा सकती हैं।
  2. रचना सिर्फ दिए गए विषय पर ही लिखी होनी चाहिए।
  3. रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  4. रचना हिंदी में होनी चाहिए।
  5. स्वीकृत विधाएं- कोई भी काव्य विधा
  6. आपकी वह रचनाएं भी इस प्रतियोगिता में स्वीकृत हैं जो पहले से किसी पुस्तक, पटल या पत्रिका में प्रकाशित हो चुकी हैं।

रचना भेजने की प्रक्रिया-

  1. इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं 1 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023 के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
  2. 1 जुलाई 2023 को इसी पेज पर रचना भेजने के लिए “Submit Entry” का बटन दिखाई देने लगेगा। आप उस बटन पर क्लिक करके सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कर सकेंगे।
  3. “Submit Entry” बटन के द्वारा भेजी गयी रचनाएं ही प्रतियोगिता में स्वीकार की जायेंगीं। ईमेल या किसी अन्य साधन से भेजी गयी रचनाएं मान्य नहीं होंगी।

नोट-

  1. इस प्रतियोगिता में आपके द्वारा सम्मलित सभी कवितायें आपकी स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  2. साहित्यपीडिया के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
  3. साहित्यपीडिया के एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन, गुणवत्ता या किसी भी अन्य कारण से प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई करने का पूर्ण अधिकार है।
  4. किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साहित्यपीडिया एडिटर पैनल का निर्णय ही अंतिम होगा।
30 Likes · 2 Comments · 5953 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Join Sahityapedia on Whatsapp

Loading...