Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2021 · 2 min read

षोडश दोहा वृष्टि

शीतलता चारों तरफ़, आई बरखा झूम
मन उपवन में कोकिला, कूक मचाये धूम // 1. //

प्रेम मयूरा नाचता, आग लगी घनघोर
बारिश में तन भीगता, हिया मचाये शोर // 2. //

दृश्य विहंगम सामने, ज्यों रिमझिम बरसात
कलरव की मधुरिम छटा, कुदरत की सौगात // 3. //

घुलता तन में प्रेम रस, बहकी जाये रात
रुक जाओ तुम प्रियतमा, थमे नहीं बरसात // 4. //

बाँहों में सिमटे प्रिये, गरजे ज्यों-ज्यों मेघ
तन-मन दोनों भीगते, बरसे ज्यों-ज्यों मेघ // 5. //

वर्षाऋतु घनघोर है, उत्पन्न प्रलयकाल
कड़क रही है दामिनी, रूप बड़ा विकराल // 6. //

फुदक-फुदक कर मेढ़की, टर्राये दिन-रात
सबको ही सूचित करे, आई है बरसात // 7. //

इंद्रधनुष मन मोहता, किरण लालिमा युक्त
रवि मेघों के मध्य में, वर्षा से उन्मुक्त // 8. //

रिमझिम जब वर्षा हुई, आँख खुली तब भोर
तन-मन बाजी प्रेमधुन, सब बन्धे इक डोर // 9. //

प्यासी धरती को मिले, वर्षा ऋतु से प्राण
मदमस्त सृष्टि झूमती, चले प्रीत के बाण // 10. //

ताल सरोवर जल भरे, बारिश का आभार
हरियाली सर्वत्र है, कण-कण बरसा प्यार // 11. //

पानी के संगीत से, बजते मन के तार
वर्षा की बूँदें करें, पृथ्वी का उद्धार // 12. //

सूखी नदियाँ उफनती, है जलवृष्टि प्रताप
ग्रीष्म दोष से मुक्त हम, मिटे सभी सन्ताप // 13. //

कोई छतरी तानता, ज्यों बरसी बरसात
गोरी चूनर ओढ़ती, छिड़ी प्रेम की बात // 14. //

काग़ज़ की नौका दिखी, होंठों पे फ़रियाद
बारिश में बचपन दिखा, लौटी मधुरिम याद // 15. //

वर्षाऋतु में राधिका, भीगे-भीगे श्याम
वृन्दावन में गोपियाँ, देखें जी को थाम // 16. //

–––––––––––––
1. विहंगम — विहंगम का “सुंदर” से कोई लेना-देना नहीं है। विशेषण के तौर पर इसका अर्थ है आकाश में विचरण या गमन करने वाला और इसी से उसका संज्ञा वाला अर्थ निकलता है— बादल, सूर्य, पक्षी क्योंकि यही हैं जो आकाश में गमन करते हैं।
2. दामिनी — आकाश में चमकनेवाली बिजली, तड़ित।
3. ग्रीष्म दोष — गरमी से उत्पन्न होने वाली समस्याएँ। जब इस रूखे मौसम में प्रकृति के प्राण तक सूख जाते हैं। सूर्य नदी-तलाबों या अन्य स्रोतों का जल सुखा देता है। वृक्ष-पौधों, घास-फूस से हरियाली लुप्त होने के कगार पर पहुँच जाती है। बेचैन मनुष्य, पशु-पक्षी समस्त प्राण त्राहिमाम कर उठते हैं। ऐसे में वर्षा वृष्टि पुनः वसुन्धरा में नए प्राण फूँक देती है।

22 Likes · 42 Comments · 2096 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
जवानी
जवानी
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
ठोकरें कितनी खाई है राहों में कभी मत पूछना
ठोकरें कितनी खाई है राहों में कभी मत पूछना
कवि दीपक बवेजा
मेरी सोच मेरे तू l
मेरी सोच मेरे तू l
सेजल गोस्वामी
मन्नत के धागे
मन्नत के धागे
Dr. Mulla Adam Ali
अंधभक्तो अगर सत्य ही हिंदुत्व ख़तरे में होता
अंधभक्तो अगर सत्य ही हिंदुत्व ख़तरे में होता
शेखर सिंह
ग़ज़ल:- तेरे सम्मान की ख़ातिर ग़ज़ल कहना पड़ेगी अब...
ग़ज़ल:- तेरे सम्मान की ख़ातिर ग़ज़ल कहना पड़ेगी अब...
अरविन्द राजपूत 'कल्प'
देखिए खूबसूरत हुई भोर है।
देखिए खूबसूरत हुई भोर है।
surenderpal vaidya
आज के युग में नारीवाद
आज के युग में नारीवाद
Surinder blackpen
💐प्रेम कौतुक-320💐
💐प्रेम कौतुक-320💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मां
मां
Irshad Aatif
"बेदर्द जमाने में"
Dr. Kishan tandon kranti
विचार
विचार
Godambari Negi
लिफाफे में दिया क्या है (मुक्तक)
लिफाफे में दिया क्या है (मुक्तक)
Ravi Prakash
मेरी प्यारी अभिसारी हिंदी......!
मेरी प्यारी अभिसारी हिंदी......!
Neelam Sharma
"स्वजन संस्कृति"
*Author प्रणय प्रभात*
तेरी खुशी
तेरी खुशी
Dr fauzia Naseem shad
मैं भूत हूँ, भविष्य हूँ,
मैं भूत हूँ, भविष्य हूँ,
Harminder Kaur
संज्ञा
संज्ञा
पंकज कुमार कर्ण
अनेकों पंथ लोगों के, अनेकों धाम हैं सबके।
अनेकों पंथ लोगों के, अनेकों धाम हैं सबके।
जगदीश शर्मा सहज
बदलता भारत
बदलता भारत
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
मित्रता मे १० % प्रतिशत लेल नीलकंठ बनब आवश्यक ...सामंजस्यक
मित्रता मे १० % प्रतिशत लेल नीलकंठ बनब आवश्यक ...सामंजस्यक
DrLakshman Jha Parimal
सुशब्द बनाते मित्र बहुत
सुशब्द बनाते मित्र बहुत
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
उन्हें हद पसन्द थीं
उन्हें हद पसन्द थीं
हिमांशु Kulshrestha
ख़ुद पे गुजरी तो मेरे नसीहतगार,
ख़ुद पे गुजरी तो मेरे नसीहतगार,
ओसमणी साहू 'ओश'
3093.*पूर्णिका*
3093.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ज़िंदगी का नशा
ज़िंदगी का नशा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"ब्रेजा संग पंजाब"
Dr Meenu Poonia
जिन स्वप्नों में जीना चाही
जिन स्वप्नों में जीना चाही
Indu Singh
"You are still here, despite it all. You are still fighting
पूर्वार्थ
क़यामत ही आई वो आकर मिला है
क़यामत ही आई वो आकर मिला है
Shweta Soni
Loading...