विजय
विजय
*******
विजय कोई खिलौना या वस्तु नहीं
जिसे खरीद कर या हाथ बढ़ाकर ले लिया जाए
या किसी से मांग लिया जाए।
विजय पाना है तो हिम्मत कीजिए
जूनून पैदा कीजिए
कुछ भी करने और संघर्ष का माद्दा रखिए।
बाधाएं भी आयेंगी
उनका सामना कीजिए,
ईमानदारी से प्रयास कीजिए ।
खुद पर विश्वास कीजिए
सत्यपथ पर आगे बढ़िए
विजयपथ पर विजय का
झंडा बुलंद कीजिए।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित