राम की लंका विजय के पश्चात अयौध्या आगमन पर”माहिया छंद”
सुप्रभात!
राम के लंका पर विजय के पश्चात अयौध्या आगमन पर वहां का दृश्य, देखें कुछ माहिया छंद के माध्यम से
🙏💐🙏
इक भव्य नजारा है।
हरि के स्वागत में,
घर द्वार संवारा है।(१)
सब खुशी मनाते हैं।
स्वागत में खोये,
मिरदंग बजाते हैं।(२)
जन-जन हैं हर्षाए।
अनुपम फूलों से
वंदनवार सजाए ।(३)
सब खुश हैं नर नारी।
दिखतीं पागल सी,
तीनों ही महतारी।।(४)
सबके ही प्यारे हैं।
निर्बल के रक्षक
वो राज दुलारे हैं।।(५)
🙏💐🙏
अटल मुरादाबादी