Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Oct 2021 · 2 min read

राजनैतिक विरोध का चरित्र

———————————————————-
राजनैतिक विरोध का चरित्र दंगात्मक हो तो,
प्रजातांत्रिक अनुशासन का है स्खलन।
नेताओं का ही नहीं आदमी का भी है
निम्न दर्जे का मानसिक पतन।
विरोध का राजनैतिक स्वरूप है तार्किक बहस।
हो बहस का स्वरूप प्रतियोगितात्मक अस्वीकार्य।
हो बहस का लक्ष्य,उद्देश्य सर्वजन हिताय।
सदन का सत्र कौरव का सभा स्थल नहीं है।
तब्दील करने में इसे मशगुल लोग शत्रु ही है।
सर्कस का सत्र भी नहीं है सर्कस का शिविर भी नहीं।
क्यों हैं प्रजाजन का प्रजातन्त्र मतदान करने तक ही सीमित।
हर सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक कौन करे इसे जीवित।
राजनीति प्रजा का अधिकार हो प्रजा का तिरस्कार नहीं।
राजनीति को राजतंत्र का लगने मत दो लहू का स्वाद।
परिणाम होगा प्रजा का सारे लहू का हो जाना प्रसाद।
शासित की परिभाषा से ‘प्रताड़ित होना’ मुहावरा हटे।
व्यवस्थाओं से निरीहता का सारा झूठा प्रपंच छंटे।
सत्तात्मक सोच की उपज है सारे सुधारों का विरोध।
सुधारकों के व्यक्तित्व से टकराकर नष्ट हों सारे प्रतिरोध।
विरोध का सारा पथ उज्जवल हो और प्रकाश से सराबोर।
सुधारों का पहिया चले निर्बाध उस पथ पर बिना छोर।
प्रजातन्त्र जीवित नहीं बरकरार रखने का प्रण लेना चाहिए।
और दंगात्मक विरोधों का, हर प्राण लेना चाहिए।
सत्ता के हर निर्णय की समीक्षा राजनैतिक नहीं,प्रजातांत्रिक हो।
सारा विश्वास प्रजा में हो सत्ता के लिए राजतान्त्रिक नहीं।
वरिष्ठ सदन की श्रेष्ठता संख्या नहीं श्रेष्ठ जनों से हो स्थापित।
विधेयक हर मानवीय पहलू पर,यहाँ अग्नि-परीक्षा से हो परीक्षित।
हमारी रौशनी चुराने वालों को संविधान करे दंडित और अनुशासित।
राजनीति समग्र नीतियों से चुनकर आयें,मानववादिता से संचालित।
दंगात्मक विरोध बंद हों, विरोध दंगा में न हो परिवर्तित।
विरोध निरंकुश न हो पाये विरोधी हों संस्कार से शिक्षित।
———————————————————————————–

Language: Hindi
177 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अगर प्रेम है
अगर प्रेम है
हिमांशु Kulshrestha
किसकी कश्ती किसका किनारा
किसकी कश्ती किसका किनारा
डॉ० रोहित कौशिक
*आसमान से आग बरसती【बाल कविता/हिंदी गजल/गीतिका 】*
*आसमान से आग बरसती【बाल कविता/हिंदी गजल/गीतिका 】*
Ravi Prakash
सब्र रखो सच्च है क्या तुम जान जाओगे
सब्र रखो सच्च है क्या तुम जान जाओगे
VINOD CHAUHAN
सादगी तो हमारी जरा……देखिए
सादगी तो हमारी जरा……देखिए
shabina. Naaz
वक़्त ने हीं दिखा दिए, वक़्त के वो सारे मिज़ाज।
वक़्त ने हीं दिखा दिए, वक़्त के वो सारे मिज़ाज।
Manisha Manjari
*
*" कोहरा"*
Shashi kala vyas
राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी
राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी
लक्ष्मी सिंह
शैलजा छंद
शैलजा छंद
Subhash Singhai
लक्ष्य है जो बनाया तूने, उसकी ओर बढ़े चल।
लक्ष्य है जो बनाया तूने, उसकी ओर बढ़े चल।
पूर्वार्थ
मंजिल
मंजिल
Kanchan Khanna
"अहमियत"
Dr. Kishan tandon kranti
बाँस और घास में बहुत अंतर होता है जबकि प्रकृति दोनों को एक स
बाँस और घास में बहुत अंतर होता है जबकि प्रकृति दोनों को एक स
Dr. Man Mohan Krishna
पहली बारिश..!
पहली बारिश..!
Niharika Verma
आज होगा नहीं तो कल होगा
आज होगा नहीं तो कल होगा
Shweta Soni
अब क्या करे?
अब क्या करे?
Madhuyanka Raj
करगिल के वीर
करगिल के वीर
Shaily
कलरव में कोलाहल क्यों है?
कलरव में कोलाहल क्यों है?
Suryakant Dwivedi
ये जो तुम कुछ कहते नहीं कमाल करते हो
ये जो तुम कुछ कहते नहीं कमाल करते हो
Ajay Mishra
करवा चौथ
करवा चौथ
नवीन जोशी 'नवल'
3277.*पूर्णिका*
3277.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जिस तरह
जिस तरह
ओंकार मिश्र
मेरी बेटी बड़ी हो गई,
मेरी बेटी बड़ी हो गई,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मेरा गांव
मेरा गांव
अनिल "आदर्श"
कुछ मज़ा ही नही,अब जिंदगी जीने मैं,
कुछ मज़ा ही नही,अब जिंदगी जीने मैं,
गुप्तरत्न
जगह-जगह पुष्प 'कमल' खिला;
जगह-जगह पुष्प 'कमल' खिला;
पंकज कुमार कर्ण
"कूँचे गरीब के"
Ekta chitrangini
पड़ोसन ने इतरा कर पूछा-
पड़ोसन ने इतरा कर पूछा- "जानते हो, मेरा बैंक कौन है...?"
*प्रणय प्रभात*
मुस्कुरा ना सका आखिरी लम्हों में
मुस्कुरा ना सका आखिरी लम्हों में
Kunal Prashant
क्या जलाएगी मुझे यह, राख झरती ठाँव मधुरे !
क्या जलाएगी मुझे यह, राख झरती ठाँव मधुरे !
Ashok deep
Loading...