Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Dec 2023 · 3 min read

शैलजा छंद

शैलजा छंद { २४ मात्रा .१६-८यति,अंत- दीर्घ (गा) )

जीव जगत देखा संसारी , बोझा ढोता |
कठपुतली सा नचता रहता, हँसता रोता ||
लोभी धन का ढेर लगाता, फिर भी खोता |
हाय-हाय में खुद ही पड़ता, जगता‌ सोता ||

बरसे जब भी पानी पहला , हर रोम खिले |
बादल बने प्यार का दानी , शुभ गीत मिले ||
आसमान भी कहता सबसे , अब गेह तले |
आज सुखद सब मंगल होगें ,नव दीप जले ||
~~~~~~~~~~~
( शैलजा छंद { २४ मात्रा .१६-८यति,अंत- दीर्घ (गा) )
मुक्तक ~

बीती बातें कटुता की सब , जो भी भूला |
कभी नहीं वह लाता मन में , कोई झूला |
साधु जनों की सुंदर बातें , सदा मानता –
अंधकार का उर में रहता , नहीं बबूला |

वचन सरस युत अच्छी लगती , सभी कहानी |
सब कुछ न्यारी बातें होतीं , यहाँ पुरानी |
नहीं कभी जो प्राणी माने , कटुता पाले ~
उसको हम सब कह सकते यह , है नादानी |

सदा मिलेंगें वहाँ अँधेरे , जहाँ उजाला |
सबकी देखी अपनी छाया ,रँग है काला |
जहाँ जीत है हार वहीं पर , है मड़राती –
चोर घूमते जहाँ लगाते , हम है ताला |

प्रश्न चिन्ह पर उत्तर मिलते , देखा हमने |
सभी भूल से सीखा करते , माना सबने |
राह पूछते चौराहे पर , आकर ठिठकें –
साथ माँगने पर ही आते ,खुद भी अपने |

राह बनाता कोई जग में , कोई चलता |
कोई जग में हाथ बजाता , कोई मलता |
सोच नहीं है सबकी मिलती, कभी एक -सी –
कोई सूरज उगता लगता , कोई ढलता |

वृक्ष लगाता बूड़ा घर का, फल सुत पाता |
लिखे गीत गायक को मिलते , नाम कमाता |
बाग सँवारे वन में माली, मिले न माला –
समझ न आते तेरे हमको , नियम विधाता |

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~

गीत ( आधार शैलजा छंद )
{ २४ मात्रा .१६-८यति,अंत- दीर्घ (गा) )

नेता मतलब का अब सबसे, रखते नाता |
पीड़़ाएँ सब‌ सहती जाती‌, भारत माता |

कसम तिरंगे की खाते हैं , देश बेंचते |
सरे आम जनता की जाकर , खाल खेंचते ||
चोर-चोर मौसोरे दिखते , सबको भ्राता |
पीड़ाएँ सब सहती जाती , भारत माता ||

अन्न उगाते कृषक हमारे , भूखे मरते |
खाद बीज के दाम न निकलें , कहने डरते ||
अन्न उगाकर रूखा -सूखा , भोजन पाता |
पीड़ाएँ सब सहती जाती , भारत माता ||

जन मन गण को गाते रहते , झंडा ताने |
जन गण का मन कैसा होता , बात न जाने ||
सभी जगह बेईमानी का , दिखता छाता |
पीड़ाएँ सब सहती जाती , भारत माता ||

मूर्ख समझते हैं जनता को , नीयत खोटी |
असर न उन पर कुछ भी होता, चमड़ी मोटी ||
जन का पैसा जन के आगे , लुटता जाता ||
पीड़ाएँ सब सहती जाती , भारत माता ||

सुभाष सिंघई जतारा

~~~~~~~
शैलजा छंद गीतिका
{ २४ मात्रा .१६-८यति,अंत- दीर्घ (गा) )

कीन्हीं गलती और न मानी , है नादानी |
कटु वचनों का देना पानी , है नादानी |

जिसके जैसे भाव रखे है , बाँटा करते ,
पड़ती है तब मुख की खानी‌, है नादानी |

करता मानव मारा मारी , क्रोधी बनता‌,
शांति नहीं कुछ भी पहचानी , है नादानी |

कपटी मिलकर धूम मचाते , करें तमाशा ,
रार हमेशा जिसने ठानी , है नादानी |

उल्टी सीधी चालें चलना , रचकर झूठी ,
मक्कारी की रचें कहानी , है नादानी |

फितरत करते रहते जग में , हर पल इंशा ,
कहते जब यह हवा सुहानी‌, है नादानी |

इस दुनिया में रहे सुभाषा , भजन न करते ,
हर पल करते नष्ट जवानी , है नादानी |

सुभाष सिंघई
~~~~~
शैलजा छंद
{ २४ मात्रा .१६-८यति,अंत- दीर्घ (गा)

गोरी घर की छत पर चढ़कर, देखे अँगना |
सूरज तन को छूकर बोले , थोड़ा हँसना ||
पवन खींचकर घूँघट खोलें , छेड़ें कँगना |
बादल कहता मैं रस छोड़ूँ , थोड़ा रँगना ||

रात अँधेरी गोरी कहती , साजन आओ |
कितना चाहो तुम अब मुझको , कुछ बतलाओ ||
मन भी मेरा रूठा रहता , तुम समझाओ |
छूकर मेरा तन -मन देखो , कहीं न जाओ |

सुभाष सिंघई , जतारा (टीकमगढ़ ) म०प्र०
~~~~~~~~~~~~~
(हमारे बुंदेलखंड में इस छंद का एक परम्परिक गीत बहुत प्रसिद्ध है काहे डारे गोरी दिल खौ ,अपने अँगना ।
काहे फरकत रात बिराते , तोरे कँगना ||
~~~~~~~~~~~~~
शैलजा छंद
{ २४ मात्रा .१६-८यति,अंत- दीर्घ (गा)
मुक्तक –

याद तुम्हारी साजन आती , राह बताओ |
भेज अभी संदेशा कोई , हाल सुनाओ |
नहीं परीक्षा दे सकती हूँ , मैं चाहत की –
सूखे मन में पहले पानी , तुम बरषाओं |

चले गए हो जबसे साजन , रोती रहती |
कब आएगें कभी सहेली , आकर कहती |
हाल बताऊँ कैसे उसको , अपने मन का-
विरह अग्नि की अपने अंदर , लपटें सहती |
~~~~~~~~
शैलजा छंद गीतिका
{ २४ मात्रा .१६-८यति,अंत- दीर्घ (गा)
गीतिका, समांत स्वर – एँ पदांत – मुश्किलें

झिझके मन से गोरी बोली , मिलें मुश्किलें |
काले बादल बरसे अब तो , दिखें मुश्किलें |

चली गेह से मटकी लेकर , पानी भरने ,
रूप देखकर मचला मौसम , लगें मुश्किलें |

पवन उठाकर घूँघट पलटे , चेहरा देखे ,
बैठ कर्ण पर तितली उससे , कहें मुश्किलें |

बैठ गाल पर भँवरा कहता , रस है मीठा ,
यहाँ सहेली खुद ही आकर, सुनें मुश्किलें |

हाल जानकर लोग गये जब , कुछ समझाने ,
और अधिक भी आकर मन में, जगें मुश्किलें |

सुभाष सिंघई

Language: Hindi
203 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
“जब से विराजे श्रीराम,
“जब से विराजे श्रीराम,
Dr. Vaishali Verma
सन् 19, 20, 21
सन् 19, 20, 21
Sandeep Pande
.......... मैं चुप हूं......
.......... मैं चुप हूं......
Naushaba Suriya
@ खोज @
@ खोज @
Prashant Tiwari
मुकेश का दीवाने
मुकेश का दीवाने
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
दोस्ती देने लगे जब भी फ़रेब..
दोस्ती देने लगे जब भी फ़रेब..
अश्क चिरैयाकोटी
■ एक महीन सच्चाई।।
■ एक महीन सच्चाई।।
*Author प्रणय प्रभात*
अब गांव के घर भी बदल रहे है
अब गांव के घर भी बदल रहे है
पूर्वार्थ
श्रीराम किसको चाहिए..?
श्रीराम किसको चाहिए..?
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
धरती का बेटा
धरती का बेटा
Prakash Chandra
जगमगाती चाँदनी है इस शहर में
जगमगाती चाँदनी है इस शहर में
Dr Archana Gupta
"एक कदम"
Dr. Kishan tandon kranti
* श्री ज्ञानदायिनी स्तुति *
* श्री ज्ञानदायिनी स्तुति *
लक्ष्मण 'बिजनौरी'
दोहा
दोहा
प्रीतम श्रावस्तवी
क्या खोया क्या पाया
क्या खोया क्या पाया
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
कोशिश है खुद से बेहतर बनने की
कोशिश है खुद से बेहतर बनने की
Ansh Srivastava
इस दरिया के पानी में जब मिला,
इस दरिया के पानी में जब मिला,
Sahil Ahmad
दोहा- सरस्वती
दोहा- सरस्वती
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
द्रौपदी
द्रौपदी
SHAILESH MOHAN
काला न्याय
काला न्याय
Anil chobisa
ऊँचाई .....
ऊँचाई .....
sushil sarna
खामोशी ही काफी है गम छुपाने के लिए,
खामोशी ही काफी है गम छुपाने के लिए,
Er. Sanjay Shrivastava
कभी-कभी एक छोटी कोशिश भी
कभी-कभी एक छोटी कोशिश भी
Anil Mishra Prahari
कड़वी  बोली बोल के
कड़वी बोली बोल के
Paras Nath Jha
अब किसी से कोई शिकायत नही रही
अब किसी से कोई शिकायत नही रही
ruby kumari
मैं ज़िंदगी भर तलाशती रही,
मैं ज़िंदगी भर तलाशती रही,
लक्ष्मी सिंह
अनपढ़ दिखे समाज, बोलिए क्या स्वतंत्र हम
अनपढ़ दिखे समाज, बोलिए क्या स्वतंत्र हम
Pt. Brajesh Kumar Nayak
कुदरत है बड़ी कारसाज
कुदरत है बड़ी कारसाज
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मिसाल उन्हीं की बनती है,
मिसाल उन्हीं की बनती है,
Dr. Man Mohan Krishna
है खबर यहीं के तेरा इंतजार है
है खबर यहीं के तेरा इंतजार है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
Loading...