Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Aug 2021 · 2 min read

ये कैसा विकास है !

अखबारों में पढ़ा था,
देश अब पहले वाला नही रहा।
इश्तहारों में भी मढ़ा था,
विकास हर छेत्र में हो रहा।

न्यूज चैनल वालों ने,
विकास का स्वरूप बताया था।
गरीब अब कोई रहा नही,
चित्र कुछ ऐसा बनाया था।

सुना था मुल्क का,
विदेशों में अब सम्मान बढ़ा है।
सेना का भी बहुत,
गौरव और अभिमान बढ़ा है।

सुना था ये भी हमने,
अर्थव्यवथा में हुआ सुधार है।
मुल्क पर हमारे,
नहीं किसी का अब उधार है।

सुना था ये भी ,
की रोजगार खूब मिल रहा।
दिल युवाओं का भी
अब खुशी से खिल रहा।

फिर ये कौन लोग हैं जो,
बेवजह सड़कों पर घूम रहे।
ये कहां से आए हैं जो,
धूल सड़कों की चूम रहे।

सिग्नल पर भीख मांगते,
ये बच्चे कहां से आ जाते हैं।
देश की सुंदरता पर,
बट्टा आखिर क्यों ये लगाते हैं।

क्यों किसान हमारे,
सड़कों पर डेरा डाल पड़े है।
जब इतना विकास हुआ तो,
बेवजह किस बात पर अड़े हैं।

क्यों आत्महत्या लोग कर रहे,
क्यों भूख से बच्चे मर रहे।
क्यों बेरोजगारी का आलम है,
क्यों युवाओं के चहरे पर मातम है।

क्यों हमारे सैनिकों के
शीश काट दुश्मन ले जाता है।
कभी पठानकोट कभी पुलवामा,
के जरिए दहशत अब भी फैलता है।

क्यों सरकारी संपत्ति,
को बेचने की इतनी जल्दबाजी है।
क्यों निजीकरण के लिए,
हो रही इतनी आतिशबाजी है।

ये कैसे विकास है,
जो रोजगार की दर कम कर रह।
ये कैसे तरक्की है,
की महंगाई का दर रोज़ बढ़ रहा।

ये कैसी खुशहाली है,
की कोई खुश अब लगता नहीं।
ये कैसा विकास है,
की जीवन में हमारे दिखता नहीं।

Language: Hindi
286 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दारू की महिमा अवधी गीत
दारू की महिमा अवधी गीत
प्रीतम श्रावस्तवी
Ghazal
Ghazal
shahab uddin shah kannauji
■ #NETA को नहीं तो #NOTA को सही। अपना #VOTE ज़रूर दें।।
■ #NETA को नहीं तो #NOTA को सही। अपना #VOTE ज़रूर दें।।
*Author प्रणय प्रभात*
ख्वाब उसका पूरा नहीं हुआ
ख्वाब उसका पूरा नहीं हुआ
gurudeenverma198
वो हर खेल को शतरंज की तरह खेलते हैं,
वो हर खेल को शतरंज की तरह खेलते हैं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
- मोहब्बत महंगी और फरेब धोखे सस्ते हो गए -
- मोहब्बत महंगी और फरेब धोखे सस्ते हो गए -
bharat gehlot
सिर्फ़ वादे ही निभाने में गुज़र जाती है
सिर्फ़ वादे ही निभाने में गुज़र जाती है
अंसार एटवी
रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभ
रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभ
आर.एस. 'प्रीतम'
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Sanjay ' शून्य'
भूल गई
भूल गई
Pratibha Pandey
वर्ण पिरामिड
वर्ण पिरामिड
Neelam Sharma
छटपटाता रहता है आम इंसान
छटपटाता रहता है आम इंसान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
2410.पूर्णिका
2410.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
*अपनी-अपनी चमक दिखा कर, सबको ही गुम होना है (मुक्तक)*
*अपनी-अपनी चमक दिखा कर, सबको ही गुम होना है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
जिंदगी को जीने का तरीका न आया।
जिंदगी को जीने का तरीका न आया।
Taj Mohammad
"भूल गए हम"
Dr. Kishan tandon kranti
सफलता
सफलता
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*** मैं प्यासा हूँ ***
*** मैं प्यासा हूँ ***
Chunnu Lal Gupta
Tumhari sasti sadak ki mohtaz nhi mai,
Tumhari sasti sadak ki mohtaz nhi mai,
Sakshi Tripathi
मनी प्लांट
मनी प्लांट
कार्तिक नितिन शर्मा
दोहे- अनुराग
दोहे- अनुराग
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
उफ़ तेरी ये अदायें सितम ढा रही है।
उफ़ तेरी ये अदायें सितम ढा रही है।
Phool gufran
श्रमिक दिवस
श्रमिक दिवस
Bodhisatva kastooriya
*कुल मिलाकर आदमी मजदूर है*
*कुल मिलाकर आदमी मजदूर है*
sudhir kumar
*संवेदना*
*संवेदना*
Dr. Priya Gupta
ग़र कुंदन जैसी चमक चाहते हो पाना,
ग़र कुंदन जैसी चमक चाहते हो पाना,
SURYA PRAKASH SHARMA
क्या कहुं ऐ दोस्त, तुम प्रोब्लम में हो, या तुम्हारी जिंदगी
क्या कहुं ऐ दोस्त, तुम प्रोब्लम में हो, या तुम्हारी जिंदगी
लक्की सिंह चौहान
रिश्ते
रिश्ते
Punam Pande
बड़ा गहरा रिश्ता है जनाब
बड़ा गहरा रिश्ता है जनाब
शेखर सिंह
ये सर्द रात
ये सर्द रात
Surinder blackpen
Loading...