Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Jun 2023 · 3 min read

माचिस

माचिस! क्या आप इन्हें जानते हैं? लगभग इस धरती पर मानव जीवन की जिंदगी जीने वाले हर एक इंसान इससे परिचित होंगे। छोटे से बड़े, बड़े से बुढ़े तक इसको पहचानते होंगे। इसका उपयोग जन्म से लेकर के जीवन के अंतिम संस्कार तक होता है।

यह बहुत छोटी सी वस्तु है। इसके पास लंबाई, चौड़ाई और मोटाई को लेकर एक आयताकार आकृति के अलावा कुछ नहीं। एक छोटी सी वस्तु छोटे से छोटे काम से लेकर के बड़े से बड़े कांड तक करता है। यह छोटी सी वस्तु संसार के प्रत्येक घर के गैस चूल्हे के ऊपर, मिट्टी चूल्हे के ऊपर, स्टोव के बर्नर पर मिल ही जाएंगे। और तो और इस आधुनिक युग में कहीं मिले या न मिले लेकिन प्रत्येक घर के देवी देवता वाले घर में अवश्य मिल जाएंगे।
इनका काम यह है कि खुद को जलकर दूसरे को जलाना। खुद को जलकर दूसरे का अंधेरा मिटाकर प्रकाश देना। इनका काम एक छोटी सी दीपक जलाने से लेकर के मोमबत्ती, अगरबत्ती के साथ-साथ अंतिम संस्कार के समय चिता में आग लगाने के लिए होता है। इस माचिस की एक छोटी सी तीली चाहे तो एक दीपक को जला सकता है और चाहे तो इस पूरे संसार को भी जला सकता है।
आप देखे होंगे की एक माचिस की बहुत सारे तिलियां होती है और उन सारी तीलियों के ऊपर एक गोलाकार मसाला चढ़ी हुई रहती है। जो एक रासायनिक पदार्थ है। उस रासायनिक पदार्थ का नाम पौटेशियम क्लोरेट है। साथ ही माचिस की डिब्बी के दोनों तरफ एक पट्टी आकार की रेड पट्टी लेप लगी हुई होती है जो लाल फास्फोरस और सल्फर जैसी रासायनिक पदार्थ की मिश्रण होती है। इसकी खूबसूरती यह है कि मात्र माचिस की डिब्बी और माचिस की तिल्ली को सही तरीके से एक दूसरे के ऊपर घर्षण किया जाए तो बस इतने ही में आग पकड़ लेती है। इस माचिस की करनी पर एक लोकोक्ति बहुत ही सूट करती है। कि “हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे” यानी “हम तो जलेंगे सनम तुम्हें भी जलाएंगे”।

चलिए, अब कुछ इसकी इतिहास के बारे में जानकारी ले लेते हैं। पहली बार माचिस बनाने का प्रयास 1680 ई० में की गई थी। उस समय राबर्ट बॉलय ने एक कागज के टुकड़े पर सफेद फास्फोरस लगाकर उसे सल्फर लगे कागज पर रखा। ऐसा करने पर उसमें आग पकड़ ली। पर पूरी तरह से माचिस बनाने में सफलता प्राप्त नहीं हुई। क्योंकि सफेद फास्फोरस बहुत ही कम तापमान पर आग पकड़ लेता है। इस तरह से माचिस काफी खतरनाक थी।

लेकिन माचिस का जो रूप आज है उसके बनने की शुरुआत 1845 ई० में की गई। जब रेड फास्फोरस की अविष्कार हो चुका था। पर फिर भी सफलता प्राप्त नहीं हुई। क्योंकि रेड फास्फोरस अपने आप आग नहीं पकड़ता है बल्कि रगड़ने पर आग पकड़ता है।

अंततः 1855 ई० में कार्ल लुंडस्टान ने पहली बार सेफ्टी माचिस स्वीडन में बनाई। जिसने तिल्ली पर पौटेशियम क्लोरेट रसायन तथा डिब्बी पर रेड फास्फोरस व सल्फर रसायन की मिश्रण का इस्तेमाल करके माचिस बनाई। माचिस की तीलियां डिब्बी पर रगड़ने से आसानी से जल उठती हैं पर अपने आप नहीं जलती, इसलिए खतरनाक भी नहीं होती हैं। जिसकी वजह से इसे सेफ्टी माचिस कहा गया।

इस तरह से हम जान गए कि माचिस की खोज कब, किसने और कहां किया? साथ ही मानव जीवन में माचिस का उपयोग कितना महत्वपूर्ण है?
——————-०००——————–
लेखक : जय लगन कुमार हैप्पी
बेतिया, बिहार।

1 Like · 761 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*पाना है अमरत्व अगर तो, जग में सबसे प्यार करो 【मुक्तक】*
*पाना है अमरत्व अगर तो, जग में सबसे प्यार करो 【मुक्तक】*
Ravi Prakash
जिंदा होने का सबूत
जिंदा होने का सबूत
Dr. Pradeep Kumar Sharma
"मयखाना"
Dr. Kishan tandon kranti
💐प्रेम कौतुक-558💐
💐प्रेम कौतुक-558💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
!! शब्द !!
!! शब्द !!
Akash Yadav
* सत्य एक है *
* सत्य एक है *
surenderpal vaidya
भीम षोडशी
भीम षोडशी
SHAILESH MOHAN
तेरे दुःख की गहराई,
तेरे दुःख की गहराई,
Buddha Prakash
एक समय वो था
एक समय वो था
Dr.Rashmi Mishra
भविष्य..
भविष्य..
Dr. Mulla Adam Ali
रमेशराज के बालमन पर आधारित बालगीत
रमेशराज के बालमन पर आधारित बालगीत
कवि रमेशराज
इश्क वो गुनाह है
इश्क वो गुनाह है
Surinder blackpen
छोटी-छोटी बातों से, ऐ दिल परेशाँ न हुआ कर,
छोटी-छोटी बातों से, ऐ दिल परेशाँ न हुआ कर,
_सुलेखा.
करवाचौथ (कुंडलिया)
करवाचौथ (कुंडलिया)
दुष्यन्त 'बाबा'
दिल आइना
दिल आइना
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
मंटू और चिड़ियाँ
मंटू और चिड़ियाँ
SHAMA PARVEEN
हसरतें
हसरतें
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
मुझे लगा कि तुम्हारे लिए मैं विशेष हूं ,
मुझे लगा कि तुम्हारे लिए मैं विशेष हूं ,
Manju sagar
ले चलो तुम हमको भी, सनम अपने साथ में
ले चलो तुम हमको भी, सनम अपने साथ में
gurudeenverma198
*वो जो दिल के पास है*
*वो जो दिल के पास है*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
अपने प्रयासों को
अपने प्रयासों को
Dr fauzia Naseem shad
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
जब दादा जी घर आते थे
जब दादा जी घर आते थे
VINOD CHAUHAN
" मैं तन्हा हूँ "
Aarti sirsat
फ़लसफ़ा है जिंदगी का मुस्कुराते जाना।
फ़लसफ़ा है जिंदगी का मुस्कुराते जाना।
Manisha Manjari
भारत की होगी दुनिया में, फिर से जय जय कार
भारत की होगी दुनिया में, फिर से जय जय कार
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
#देकर_दगा_सभी_को_नित_खा_रहे_मलाई......!!
#देकर_दगा_सभी_को_नित_खा_रहे_मलाई......!!
संजीव शुक्ल 'सचिन'
भगवान की तलाश में इंसान
भगवान की तलाश में इंसान
Ram Krishan Rastogi
चंद्रयान 3
चंद्रयान 3
Dr Archana Gupta
वोट डालने जाएंगे
वोट डालने जाएंगे
Dr. Reetesh Kumar Khare डॉ रीतेश कुमार खरे
Loading...