Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Sep 2023 · 2 min read

मंटू और चिड़ियाँ

बाल कहानी- मंटू और चिड़िया
——————-

बारिश का दिन था। सब तरफ हरा-भरा खूबसूरत नज़ारा था। मंटू खिड़की के पास चुपचाप बैठा बाहर की ओर देख रहा था कि कैसे बारिश बन्द हो और वह दोस्तों के साथ बाहर खेलने जाये।
अचानक उसकी नज़र आँगन की तरफ़ पड़ी। उसे कुछ गिरने की आवाज़ सुनायी दी। मंटू आँगन की तरफ़ दौड़कर गया तो उसने देखा कि एक खूबसूरत सी चिड़िया भींगी-सी नीचे पड़ी है। वह अपने भींगे-भींगे परों से उड़ने का प्रयास कर रही थी, पर वह जमीन पर बार बार गिर रही है। मंटू को लगा कि चिड़िया शायद घायल है, पर मंटू ने जब चिड़िया को गोद में उठाया तो वह पल में समझ गया कि चिड़िया घायल नहीं बल्कि भींगी है, इसलिए ठण्ड से कँपकपा रही हैं। मंटू ने तुरन्त तौलिया उठाया और चिड़िया को अच्छी तरह से पोंछ दिया।
कुछ देर बाद चिड़िया चहचहाने लगी। मंटू ने चिड़िया को दाना पानी दिया। चिड़िया चूँ-चूँ करते खूब मस्ती से खाने-पीने लगी, जैसे वह मंटू को बहुत दिनों से जानती हो। मंटू को भी चिड़िया का साथ बहुत पसन्द आया।
मंटू और चिड़िया कुछ देर एक-दूसरे के साथ खेलते रहे। कुछ देर बाद मंटू ने चिड़िया को एक बड़े से डब्बे मे बन्द कर दिया और डब्बे के अन्दर छोटे-छोटे छेद कर दिये ताकि चिड़िया को हवा लग सके। पर जैसे ही चिड़िया डब्बे में कैद हुई। चिड़िया खामोश होकर चुपचाप बैठ गयी। मंटू के लाख आवाज देने पर चिड़िया ने जवाब नहीं दिया।
मंटू ने चिड़िया को डब्बे के अन्दर झाँककर देखा तो उसे चिड़िया दुःखी दिखाई दी। मंटू से रहा नहीं गया। मंटू ने चिड़िया को डब्बे से बाहर निकालकर हाथ से पकड़ लिया। चिड़िया फिर चूँ-चूँ करने लगी। चिड़िया को चूँ-चूँ करते देख मंटू समझ गया कि चिड़िया अपने घर जाने को कह रही है। मंटू ने खुशी-खुशी चिड़िया को आजाद कर दिया।

शिक्षा
हमें हमारे परिवेश में संकट में पड़े किसी भी प्राणी की सदैव सहायता और रक्षा करनी चाहिए।

शमा परवीन
बहराइच (उत्तर प्रदेश)

1 Like · 260 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मनी प्लांट
मनी प्लांट
कार्तिक नितिन शर्मा
प्रेम ईश्वर प्रेम अल्लाह
प्रेम ईश्वर प्रेम अल्लाह
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
जीवन
जीवन
Monika Verma
*होली के रंग ,हाथी दादा के संग*
*होली के रंग ,हाथी दादा के संग*
Ravi Prakash
Gairo ko sawarne me khuch aise
Gairo ko sawarne me khuch aise
Sakshi Tripathi
तब तो मेरा जीवनसाथी हो सकती हो तुम
तब तो मेरा जीवनसाथी हो सकती हो तुम
gurudeenverma198
हम भी सोचते हैं अपनी लेखनी को कोई आयाम दे दें
हम भी सोचते हैं अपनी लेखनी को कोई आयाम दे दें
DrLakshman Jha Parimal
एक नई उम्मीद
एक नई उम्मीद
Srishty Bansal
* माथा खराब है *
* माथा खराब है *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
विचार और भाव-2
विचार और भाव-2
कवि रमेशराज
Ab kya bataye ishq ki kahaniya aur muhabbat ke afsaane
Ab kya bataye ishq ki kahaniya aur muhabbat ke afsaane
गुप्तरत्न
प्रिय विरह - २
प्रिय विरह - २
लक्ष्मी सिंह
बालकों के जीवन में पुस्तकों का महत्व
बालकों के जीवन में पुस्तकों का महत्व
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
तुम्हारा इक ख्याल ही काफ़ी है
तुम्हारा इक ख्याल ही काफ़ी है
Aarti sirsat
कितने भारत
कितने भारत
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
"आए हैं ऋतुराज"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
रावण
रावण
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
वोट का सौदा
वोट का सौदा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
आप कैसा कमाल करते हो
आप कैसा कमाल करते हो
Dr fauzia Naseem shad
सज़ल
सज़ल
Mahendra Narayan
"मैं एक पिता हूँ"
Pushpraj Anant
वो ज़माने चले गए
वो ज़माने चले गए
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
गीत शब्द
गीत शब्द
Suryakant Dwivedi
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
मसला ये नहीं की उसने आज हमसे हिज्र माँगा,
मसला ये नहीं की उसने आज हमसे हिज्र माँगा,
Vishal babu (vishu)
"शर्म मुझे आती है खुद पर, आखिर हम क्यों मजदूर हुए"
Anand Kumar
*हिन्दी बिषय- घटना*
*हिन्दी बिषय- घटना*
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
जरासन्ध के पुत्रों ने
जरासन्ध के पुत्रों ने
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
आंधी
आंधी
Aman Sinha
हाइकु
हाइकु
अशोक कुमार ढोरिया
Loading...