Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Mar 2020 · 2 min read

मज़दूर की लाचारी

मज़दूर की लाचारी
लाचारी में मज़दूर ने अपने, सिर पर बोझा ढ़ोया है
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

दो वक्त का खाना मिल जाए, अरमान संजोए रहता है
नहीं फैलाता हाथ कभी, पीड़ा जितनी चाहे सहता है।
परदेस में आकर काम मिला, रोटी का उसको दाम मिला
तन दर्द करे जब पीड़ा से, मलहम न कोई बाम मिला।
ठोकर खाकर वह भटक रहा, कई रात से वह नहीं सोया है
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

लाचारी में मज़दूर ने अपने, सिर पर बोझा ढ़ोया है
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

नहीं एक ठिकाना उसे मिला, वह रोज भटकता रहता है
मिलता न कभी जब काम उसे, दुख-दर्द नहीं वह कहता है।
दो महीने से नहीं काम मिला, परिवार पर संकट आया है
जब फीस भरी ना बच्चे की, शिक्षा से वंचित पाया है।
घर परिवार की चिंता में, अपनों के बीच ही खोया है
असहाय छोड़कर बच्चों को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

लाचारी में मज़दूर ने अपने, सिर पर बोझा ढ़ोया है
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

ऊँचे बांस के डंडे पर, कभी गहरे कुएं में जाता है
जहरीली हवा से नाले की, दम घुट कर वहीं रह जाता है।
मिट्टी की खुदाई होती जब, रज के नीचे दब जाता है
कोयले की खानों में मज़दूर, बाहर निकल नहीं पाता है।
फिर भी अपनों की खुशियों का, बीज हृदय में बोया है
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

लाचारी में मज़दूर ने अपने, सिर पर बोझा ढ़ोया है
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

बच्चों की शादी की खातिर, कर्ज माँग कर लाता है
मूल चुका देता मेहनत से, ब्याज चुका नहीं पाता है।
घर गिरवी रखता अपना, पर पेट पालना आता है
इतनी तंगी में भी मज़दूर, ईमान बेच नहीं पाता है।
कठिन परिश्रम करके उसने, एक पैर भी खोया है।
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

लाचारी में मज़दूर ने अपने, सिर पर बोझा ढ़ोया है
असहाय छोड़कर बच्चे को, मज़दूर का मन भी रोया है।।

Language: Hindi
1 Comment · 220 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दोहे-
दोहे-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
कलम व्याध को बेच चुके हो न्याय भला लिक्खोगे कैसे?
कलम व्याध को बेच चुके हो न्याय भला लिक्खोगे कैसे?
संजीव शुक्ल 'सचिन'
*बेवफ़ा से इश्क़*
*बेवफ़ा से इश्क़*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
महादेव ने समुद्र मंथन में निकले विष
महादेव ने समुद्र मंथन में निकले विष
Dr.Rashmi Mishra
वोट का सौदा
वोट का सौदा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
कैसे कहूँ ‘आनन्द‘ बनने में ज़माने लगते हैं
कैसे कहूँ ‘आनन्द‘ बनने में ज़माने लगते हैं
Anand Kumar
*जी रहें हैँ जिंदगी किस्तों में*
*जी रहें हैँ जिंदगी किस्तों में*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
नील नभ पर उड़ रहे पंछी बहुत सुन्दर।
नील नभ पर उड़ रहे पंछी बहुत सुन्दर।
surenderpal vaidya
राजनीति का नाटक
राजनीति का नाटक
Shyam Sundar Subramanian
राजनीति में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या मूर्खता है
राजनीति में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या मूर्खता है
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
जवानी
जवानी
Bodhisatva kastooriya
गाडगे पुण्यतिथि
गाडगे पुण्यतिथि
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
सोच के रास्ते
सोच के रास्ते
Dr fauzia Naseem shad
अश्रु से भरी आंँखें
अश्रु से भरी आंँखें
डॉ माधवी मिश्रा 'शुचि'
गाँव कुछ बीमार सा अब लग रहा है
गाँव कुछ बीमार सा अब लग रहा है
Pt. Brajesh Kumar Nayak
इतिहास
इतिहास
Dr.Priya Soni Khare
पिता की लाडली तो हर एक बेटी होती है, पर ससुर जी की लाडली होन
पिता की लाडली तो हर एक बेटी होती है, पर ससुर जी की लाडली होन
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
डॉ. नामवर सिंह की रसदृष्टि या दृष्टिदोष
डॉ. नामवर सिंह की रसदृष्टि या दृष्टिदोष
कवि रमेशराज
राम आएंगे
राम आएंगे
Neeraj Agarwal
झकझोरती दरिंदगी
झकझोरती दरिंदगी
Dr. Harvinder Singh Bakshi
इश्क़ के नाम पर धोखा मिला करता है यहां।
इश्क़ के नाम पर धोखा मिला करता है यहां।
Phool gufran
घर वापसी
घर वापसी
Aman Sinha
"फंदा"
Dr. Kishan tandon kranti
शुभ प्रभात मित्रो !
शुभ प्रभात मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
दिया एक जलाए
दिया एक जलाए
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
शिव स्तुति
शिव स्तुति
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
Preparation is
Preparation is
Dhriti Mishra
गजल
गजल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
वक्त सा गुजर गया है।
वक्त सा गुजर गया है।
Taj Mohammad
#गीत-
#गीत-
*प्रणय प्रभात*
Loading...