Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 May 2023 · 1 min read

भारत का संविधान

मैं भारत का संविधान हूँ , अपनी व्यथा सुनाता हूँ।
क्या- क्या मेरे सँग होता है,सारी बात बताता हूँ।
कसमें मेरी खाते नेता,और भूल फिर जाते हैं।
जिस जनता के लिए बना हूँ,उसको खूब सताते हैं।

देख देखकर लोगों को मैं ,रहता सदा लजाता हूँ।।
मैं भारत का—

न्याय व्यवस्था पंगु हो रही,सुलभ नहीं सबको होती।
लोकतंत्र में लोक नहीं हैं,जनता रहती है रोती।
भारत माँ को गाली देते, झंडा लोग जलाते हैं।
जाति- धर्म का आश्रय लेकर,दंगे भी करवाते हैं।

सही सीख मैं देता रहता,मार्ग सही दिखलाता हूँ।।
मैं भारत का—

हमने समता की बातें की,लोगों ने खाईं खोदी।
भाई -चारा मेरा नारा ,सबने जहर बेल बो दी।
शर्म आँख में कुछ रहने दो, दया धर्म की बात करो।
रहो परस्पर प्रेम भाव से, पावन हर जज़्बात करो ।।

सद्गामी लोगों के दिल में,हरपल खुद को पाता हूँ।।
मैं भारत का—-

गलत काम सब मिल करते हैं,मेरा नाम लगाते हैं।
संविधान हक हमको देता,यह ही राग सुनाते हैं।
हमने तो अधिकार दिए थे, दुरुपयोग सबने सीखा।
कर्तव्यों को तो भुला दिया,फर्ज न खुद का ही दीखा।।

पावन भारत भू की निशि दिन,गौरव गाथा गाता हूँ।।
मैं भारत का—-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 207 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
हिंदी का सम्मान
हिंदी का सम्मान
Arti Bhadauria
Dr Arun Kumar Shastri
Dr Arun Kumar Shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
एहसास
एहसास
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जैसे एकसे दिखने वाले नमक और चीनी का स्वाद अलग अलग होता है...
जैसे एकसे दिखने वाले नमक और चीनी का स्वाद अलग अलग होता है...
Radhakishan R. Mundhra
कृष्ण भक्ति
कृष्ण भक्ति
लक्ष्मी सिंह
■ प्रबुद्धों_के_लिए
■ प्रबुद्धों_के_लिए
*Author प्रणय प्रभात*
देव्यपराधक्षमापन स्तोत्रम
देव्यपराधक्षमापन स्तोत्रम
पंकज प्रियम
रास्ते  की  ठोकरों  को  मील   का  पत्थर     बनाता    चल
रास्ते की ठोकरों को मील का पत्थर बनाता चल
पूर्वार्थ
मैं तो महज क़ायनात हूँ
मैं तो महज क़ायनात हूँ
VINOD CHAUHAN
लोकशैली में तेवरी
लोकशैली में तेवरी
कवि रमेशराज
उल्लास
उल्लास
Pt. Brajesh Kumar Nayak
मैं पढ़ता हूं
मैं पढ़ता हूं
डॉ० रोहित कौशिक
नजरिया रिश्तों का
नजरिया रिश्तों का
विजय कुमार अग्रवाल
कसम, कसम, हाँ तेरी कसम
कसम, कसम, हाँ तेरी कसम
gurudeenverma198
जीवन का सच
जीवन का सच
Neeraj Agarwal
हमारी प्यारी मां
हमारी प्यारी मां
Shriyansh Gupta
क्यों तुमने?
क्यों तुमने?
Dr. Meenakshi Sharma
*रियासत रामपुर और राजा रामसिंह : कुछ प्रश्न*
*रियासत रामपुर और राजा रामसिंह : कुछ प्रश्न*
Ravi Prakash
चालें बहुत शतरंज की
चालें बहुत शतरंज की
surenderpal vaidya
Love Night
Love Night
Bidyadhar Mantry
तेरा यूं मुकर जाना
तेरा यूं मुकर जाना
AJAY AMITABH SUMAN
23/115.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/115.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
राम लला
राम लला
Satyaveer vaishnav
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
"कलम की अभिलाषा"
Yogendra Chaturwedi
आत्म  चिंतन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो
आत्म चिंतन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
संतुलित रखो जगदीश
संतुलित रखो जगदीश
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
!.........!
!.........!
शेखर सिंह
दौलत नहीं, शोहरत नहीं
दौलत नहीं, शोहरत नहीं
Ranjeet kumar patre
सौदागर हूँ
सौदागर हूँ
Satish Srijan
Loading...