बात करे
हम खास वक्त के इंतजार में ही क्यो आ
बात करे….
क्यो न इस वक्त को खास बनाने की कोशिश की
बात करे…
बारिश के सुरूर को आ कैद करने की
बात करे…
मोर नाचते हैं बारिश को देख आ हम भी पाँव चलाने की
बात करे…
फूल खिल उठे हैं आज हम खिलखिलाने की
बात करे…
तितलियां मचली आज हम भी मवलने की
बात करे…
पेड़ पर हमसफ़र बन लता से आ हम भी बनने की
बात करे…
आगोश में बून्द आज धरती की सी आ हम भी
बात करे…
दादुर बोलते बारिश प्रेम में आ हम भी प्रेम की
बात करे…
बिजली खुश बारिश आगमन से आ हम भी आने की
बात करे…
प्रेमी भीग रहे आज आ हम भी भीगने की
बात करे…
हम भी साथ बैठ आज अपनी ही बस
बात करे…