Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Sep 2020 · 4 min read

बचे रहेंगे किसान, तभी तो होगा नफा-नुकसान..

सामयिक लेख: कृषि विधेयक

सुशील कुमार ‘नवीन’
पिछले एक पखवाड़े से देशभर में किसान और सरकार आमने-सामने हैं। मामला नये कृषि विधेयकों का है। सरकार और सरकारी तंत्र लगातार इन विधेयकों को किसान हितैषी करार देने में जुटा है वहीं किसान इसे ‘अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना ‘ जैसा बता लगातार मुखर हैं। किसानों पर लाठीचार्ज हो चुका है, राज्यसभा में हंगामा हो चुका है। 8 सांसद निलंबित किये जा चुके हैं। यहां तक विपक्ष दोनों सदनों का बहिष्कार भी कर चुका है। पर सरकार आगे बढ़े कदम किसी भी हालत में पीछे लौटाने को तैयार नहीं दिख रही। कुल मिलाकर स्थिति विकट है। मैं भी इस मामले पर कुछ लिखने की तीन-चार दिन से सोच रहा था, पर लिखूं क्या यही ऊहापोह की स्थिति में था। किसानों के समर्थन पर लिखूं या सरकार के समर्थन पर। समझ मे ही नहीं आ रहा था।
सुबह-सुबह आज घर के आगे कुर्सी डाल चाय की चुस्की ले रहा था। इसी दौरान गांव में नाते में चाचा लगने वाले प्रताप सिंह का आना हो गया। गांव के बड़े सम्मानित व्यक्ति हैं वो। किसान और किसानी पर उनसे कितना ही लम्बा वार्तालाप कर लो। पीछे नहीं हटते। किसान सम्बंधित हर आंदोलन में अग्रणी रहते है। इतनी सुबह गांव से उनका आना मुझे थोड़ा असहज सा लगा।
जलपान के बाद औपचारिकवश मैंने आने का प्रयोजन पूछा तो बोले-सब सरकार की माया है। कहीं धूप-कहीं छाया है। मैंने कहा-चाचा, बड़ी कविताई कर रहे हो। माजरा क्या है? बोले- दो दिन से तेरे भायले(मित्र) के साथ मंडी में बाजरा बेचने आया हुआ हूं। सब फ्री का माल समझते हैं। हमारी तो मेहनत का कोई मोल नहीं। ज्यादा नहीं तो कम से कम सरकारी रेट तो मिल जाए, पर सब के सब मुनाफाखोर लूटन नै लार टपकाई खड़े हैं। उम्मीद थी कि इस बार 3000 रुपये क्विंटल का भाव मिल जाएगा, पर यहां तो आधे ही मुश्किल से मिल रहे हैं।
मैंने कहा- यह तो गलत बात है। आप बेचो ही मत, कम दाम पर। सरकार ने अब तो किसानों के लिए कई बिल पास कर दिए हैं। अगली बार से तो आपको फायदा ही फायदा है। बोले-बेटा, किसानों को कभी फायदा नहीं होना। किसान तो सिर्फ सपने देखने के लिए होते हैं। इस बार बढ़िया दाम मिलेंगे यह सोचकर छह महीने जी-तोड़ मेहनत करते हैं।और जब फसल निकालकर मंडी की राह पकड़ते हैं उसी समय ये सपने एक-एककर टूटते चले जाते हैं। किसान तो सदा यूं ही मरने हैं।
मैंने कहा- चाचा, आगे से ऐसा नहीं होगा। सरकार ने किसानों को पूरी आजादी दे दी है। फसल का स्टोर कर समय पर बेहतर दाम ले सकेंगे। बढ़िया दाम मिलते हो तो विदेश में भी फसल बेच सकेंगे।आढ़ती-बिचोलिये सब लाइन पर लगा दिए हैं। मेरी बात सुन चाचा खूब जोर से हंसे और फिर गम्भीर होकर बोले- एक बात बता बेटा! तुम्हारे कितनी जमीन है। मैने कहा-2 एकड़ है। बोले-इस बार इसमें गेहूं बो दे। आगली बार बढ़िया भाव मिलेंगे। मैंने कहा-चाचा, ये किसानी हमारे बस की नहीं है, एक बार की थी। खर्चा हुआ 50 हजार और आमदनी 30 हजार। 20 हजार का सीधा नुकसान। बोले-बस, एक बार में ही हार गया। हमारे साथ तो सदा से ही ऐसा होता आया है। कभी ओले पड़ जाते हैं कभी तूफान आ जाता है। रही सही कसर हर साल फसलों की नई बीमारी पूरी कर देती है। दिखता कुछ और मिलता कुछ है। आगे अच्छा होगा, सोचकर फिर हल उठा लेते हैं।
बोले- रही बात, विदेश में फसल बेचने की। फसल तो तब बिकेगी जब उसे विदेश तक ले जाने की हमारी हिम्मत हो। गाड़ी का भाड़ा तो शहर की मंडी तक लाने का नहीं जाता है। विदेश जाने में तो खुड(खेत) बिक जाएंगे। फसल निकले नहीं, उससे पहले खेत में ही बीज, खाद,राशन का हिसाब करने व्यापारी पहुंच जाते है। आधी से ज्यादा तो वहीं बिन मोल बिक जाती है। शेष आधी लेकर मंडी की राह करते हैं तो कभी नमी, कभी कचरा ज्यादा कहकर उसमें से और काटा मार लिया जाता है। आखिर में जब हिसाब लगाते है तो नफा कम नुकसान ज्यादा दिखता है। अब सुन ले इन बिलों के फायदे की।
फायदा सदा जमाखोरों को हुआ है और आगे भी होगा। खेती में खर्चे इतने बढ़ लिए कि स्टोर हम कर सकते नहीं। बाहर फसल बेचने की हिम्मत नहीं है। खेती की जमीन सिकुड़ती जा रही है। गांवों में भी कालोनी कटने लगी हैं। किसान और किसानी तो खत्म होने की राह पर है। मान लिया बिल सारे किसानों की भलाई के है। पर किसान बचे रहेंगे तभी तो इनका लाभ मिलेगा। यह कहकर चाचा उठ लिए। बोले-बेटा, ये इंद्रजाल है। इसे समझदार लोग समझ सकते है, हमारे जैसे नहीं। चाचा मुझे भी इस मामले में ‘सही कौन’ की प्रश्नावस्था में छोड़ ‘आच्छया बेटा, राम-राम’ कह निकल लिए।
(नोट:लेख मात्र मनोरंजन के लिए है, इसे किसी विषय-वस्तु से जोड़ अपने दिमाग का दही करने का प्रयास न करें।
लेखक:
सुशील कुमार ‘नवीन’ , हिसार
लेखक वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद है।
96717 26237

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 436 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दोहा -
दोहा -
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
उनसे  बिछड़ कर
उनसे बिछड़ कर
श्याम सिंह बिष्ट
सेंगोल जुवाली आपबीती कहानी🙏🙏
सेंगोल जुवाली आपबीती कहानी🙏🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
3107.*पूर्णिका*
3107.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
रात भर नींद भी नहीं आई
रात भर नींद भी नहीं आई
Shweta Soni
जब जब जिंदगी में  अंधेरे आते हैं,
जब जब जिंदगी में अंधेरे आते हैं,
Dr.S.P. Gautam
लगाये तुमको हम यह भोग,कुंवर वीर तेजाजी
लगाये तुमको हम यह भोग,कुंवर वीर तेजाजी
gurudeenverma198
खामोश
खामोश
Kanchan Khanna
💐 Prodigy Love-33💐
💐 Prodigy Love-33💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
यदि मन में हो संकल्प अडिग
यदि मन में हो संकल्प अडिग
महेश चन्द्र त्रिपाठी
माफिया
माफिया
Sanjay ' शून्य'
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
सत्य कुमार प्रेमी
पर्यावरण और प्रकृति
पर्यावरण और प्रकृति
Dhriti Mishra
इश्क़ छूने की जरूरत नहीं।
इश्क़ छूने की जरूरत नहीं।
Rj Anand Prajapati
इतनी वफ़ादारी ना कर किसी से मदहोश होकर,
इतनी वफ़ादारी ना कर किसी से मदहोश होकर,
शेखर सिंह
मन की आंखें
मन की आंखें
Mahender Singh
मन मंथन कर ले एकांत पहर में
मन मंथन कर ले एकांत पहर में
Neelam Sharma
अपने  में वो मस्त हैं ,दूसरों की परवाह नहीं ,मित्रता में रहक
अपने में वो मस्त हैं ,दूसरों की परवाह नहीं ,मित्रता में रहक
DrLakshman Jha Parimal
तुम्हारा चश्मा
तुम्हारा चश्मा
Dr. Seema Varma
मैं साहिल पर पड़ा रहा
मैं साहिल पर पड़ा रहा
Sahil Ahmad
*सीता-स्वयंवर : कुछ दोहे*
*सीता-स्वयंवर : कुछ दोहे*
Ravi Prakash
चराग़ों की सभी ताक़त अँधेरा जानता है
चराग़ों की सभी ताक़त अँधेरा जानता है
अंसार एटवी
सफ़र जिंदगी का (कविता)
सफ़र जिंदगी का (कविता)
Indu Singh
एक कुंडलिया
एक कुंडलिया
SHAMA PARVEEN
बिल्ली की लक्ष्मण रेखा
बिल्ली की लक्ष्मण रेखा
Paras Nath Jha
वो सबके साथ आ रही थी
वो सबके साथ आ रही थी
Keshav kishor Kumar
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
रात निकली चांदनी संग,
रात निकली चांदनी संग,
manjula chauhan
"मतलब समझाना
*Author प्रणय प्रभात*
"दोस्ती क्या है?"
Pushpraj Anant
Loading...