Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Jun 2023 · 3 min read

नवदुर्गा

*नवरात्रि **

माता के नवरात्रे आये ।
पूजन भजन जगत मन भाये।।
दो ऋतुओं की संधी बेला ।
नो दिवसी व्रत दूर झमेला।।

दुर्गा देव शक्ति अवतारा ।
शक्ति अधीन सभी संसारा ।।
दुर्गम राक्षस था वरदानी ।
देव लोक जीता अभिमानी ।।

भागे सभी त्रिदेव समेता।
धरा छिपे कर गुफा निकेता।।
सब मिल अपनी शक्ती सुमरी।
दुर्गा रूप अंश माँ उभरी।।

विविध रूप धर असुर सँघारे।
देव लोक गूँजे जयकारे।।
करहि आरती विविध प्रकारा।
विजय पर्व नो दिन त्योहारा।।

शैलपुत्री

प्रथम दिवस में शैल कुमारी।
शिवा नाम शिव को अति प्यारी ।।
वृषवाहन तन तेज बिराजे।
कर त्रिशूल सिर मुकुटहि साजे।।

प्रथम दक्ष घर तव अवतारा ।
दूसर हिमगिर जन्म तुम्हारा।।
पतिव्रता का धर्म निभाया ।
जग हित नारी धर्म बताया ।।

आदि शक्ति का चरित्र सुहावन ।
भक्ति भाव करता मन पावन।।
जग हितार्थ माँ लीला कीन्हीं ।
तप बल की शिक्षा माँ दीन्हीं।।

ब्रह्मचारिणी

ब्रह्मचारिणी नाम तुम्हारो।
शिव पाने कठिनहि व्रत धारो।।
छोड़ दिया सब घर परिवारा।
शिव भक्ती अरु जाप सहारा ।।

किया आप जंगल में वासा।
भूख प्यास सह मन उपवासा।।
भक्ति देख सहमत सब देवा।
ध्यान भंग करने शिव सेवा ।।

सब मिल शंकर को समझाया ।
उमा संग शिव ब्याह रचाया।।
रूप ब्रह्मचारिणि जग माहीं ।
शिवा रूप उपमा जग नाहीं।।

चंद्रघंटा देवी

जयति जय देवी चंद्रघंटा ।
चन्द्र भाल कर शोभित घंटा।।
महिषासुर राक्षस इक बारा।
जीता स्वर्ग इन्द्रपुर सारा।।

देव भाग धरती पर आये ।
कीन्हीं विनय त्रिदेव मनाये।।
क्रोधवंत सुन दुष्ट कहानी ।
प्रकटी देवी रूप भवानी ।।

अस्त्र शस्त्र सब देवन दीन्हे ।
दसभुज देवी धारण कीन्हे।।
घंटा नाद हुआ भयकारी।
डरे दैत्य सब देव सुखारी।।

महिषासुर का मर्दन कीन्हा ।
स्वर्ग लोक देवन फिर दीन्हा।।
सुखी हुए मानव अरु देवा।
नित करहि चंद्रघंटा सेवा।।

कूष्मांडा देवी

सूर्य लोक में करहि निवासा।
तेज रूप ज्यों सूर्य प्रकाशा।।
माता रचा ब्रह्मांड निकाया।
जगत नाम कुष्मांडा पाया।।

अष्टभुजी माँ सिंह सवारी।
शक्ति भक्ति माता की न्यारी ।।
सकल सृष्टि में आप समाहीं।
प्राण रूप ऊर्जा जग माहीं ।।

नवरात्री का पर्व चतुर्थी ।
पूर्ण करें माँ मन जन अर्थी।।
शरण तुम्हारी जो जन आता।
मन वांछित जीवन फल पाता।।

स्कंदमाता

पावन नवरात्री की बेला।
माँ दरवार भक्त जन मेला।।
अलग वेश में माॅ की पूजा।
निश दिन रूप धरे माँ दूजा ।।

पंचम दिवस स्कंद की माता।
कार्तिकेय माँ गोदी आता ।।
मन भावन माता की मूरत ।
ममतामय वात्सल्यी सूरत।।

संतति सुख को देने वाली ।
आशीर्वाद जाय नहि खाली ।।
माँ करती हैं सिंह सवारी ।
दुष्ट आपदा से रखवारी।।

कात्यायनीदेवी

ऋषि कात्यायन देवी भक्ता।
किया कठिन तप को कह सक्ता।।
अति प्रसन्न हो उमा भवानी ।
प्रकट रूप बोली मृदुवानी।।

जो चाहो माँगो वरदाना ।
पुत्री हो माँ तुम्ही समाना।।
एवमस्तु कह मातु भवानी ।
जन्मी ऋषि घर कात्यायानी।।

महिषासुर का मर्दन कीन्हा ।
नाम प्रसिद्ध सुयश माँ लीन्हा।।
षष्टी तिथि पर पूजन करते ।
भक्ति भाव से माँ को भजते ।।

चतुर्भुजी देवी का रूपा।
स्वर्णिम आभा मातु स्वरूपा।।
चारों फल को देने वाली ।
माँ की महिमा अजब निराली।।

कालरात्रि

रक्तबीज राक्षस वरदानी ।
नाश किया दुर्गा महरानी।।
किया प्रहार खड्ग जब मारे।
रक्त बूँद उपजे बहु सारे।।

क्रोधित होकर दुर्गा माता ।
प्रकटीं कालरात्रि विख्याता ।।
रक्त बूँद कालरात्रि झेला।
मिटा दैत्य का सारा खेला ।।

माँ चतुर्भुज गदर्भ सवारी ।
अति विकराल रूप भयकारी।।
भूत प्रेत सब दैत्य डराते।
नाम सुनहि भय से भग जाते ।।

सप्तम तिथि पर माँ की पूजा ।
कालरात्रि प्रकाश फल दूजा ।।
भयंकरी चंडी चामुण्ड़ा।
नाम जपें देवी के पण्ड़ा।।

महागौरी देवी

एक बार तप किया भवानी ।
श्याम शरीर हुआ शिव जानी।।
शंकर आज्ञा गंग नहाई।
जल प्रभाव देख हर्षाई ।।

गौर वर्ण तन तेज बिराजा।
श्वेत वदन उपमा कवि लाजा।।
महागौरि तबहीं उपनामा।
ड़मरू गूँज रहा शिव धामा।।

कर त्रिशूल ड़मरू की शोभा ।
सुंदर रूप जगत मन लोभा।।
दर्शन लाभ करें सब पूजा ।
वरदायक देवी नहि दूजा ।।

सिद्धीदात्री गौरी माता ।
महागौरी नाम विख्याता।।
सकल मनोरथ पूरा करतीं ।
भक्तों की सब पीड़ा हरतीं।

सिद्धिदात्री

सिद्धिदात्री ही आदि माता ।
उपजाए शिव विष्णु विधाता ।।
जिनकी कृपा सिद्धि सब पाते ।
अष्ट सिद्धि की महिमा गाते ।।

शिव जी कीन्हीं कठिन तपस्या।
सिद्धि प्राप्त तब आठों संख्या ।।
बना अर्धनारीश्वर रूपा ।
आदि देव शंभू जग भूपा।।

नवमी तिथि पर पूजा होती ।
धूप दीप जलती घी ज्योती।।
कमलासिनी माँ सिंह सवारी ।
चतुर्भुजी शोभा अति न्यारी ।।

भक्ति शक्ति अरु सुख की दाता।
विश्व विजय की मातु प्रतादा।।
सकल कामना पूरन करतीं ।
काल करम से माँ नहि डरती।।

राजेश कौरव सुमित्र

Language: Hindi
320 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Rajesh Kumar Kaurav
View all
You may also like:
नसीहत
नसीहत
Shivkumar Bilagrami
मुहब्बत कुछ इस कदर, हमसे बातें करती है…
मुहब्बत कुछ इस कदर, हमसे बातें करती है…
Anand Kumar
छोड़ी घर की देहरी ,छोड़ा घर का द्वार (कुंडलिया)
छोड़ी घर की देहरी ,छोड़ा घर का द्वार (कुंडलिया)
Ravi Prakash
कैसै कह दूं
कैसै कह दूं
Dr fauzia Naseem shad
दिन में रात
दिन में रात
MSW Sunil SainiCENA
बटाए दर्द साथी का वो सच्चा मित्र होता है
बटाए दर्द साथी का वो सच्चा मित्र होता है
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
Bahut fark h,
Bahut fark h,
Sakshi Tripathi
" दीया सलाई की शमा"
Pushpraj Anant
प्यार की कस्ती पे
प्यार की कस्ती पे
Surya Barman
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
डॉ.सीमा अग्रवाल
करो तारीफ़ खुलकर तुम लगे दम बात में जिसकी
करो तारीफ़ खुलकर तुम लगे दम बात में जिसकी
आर.एस. 'प्रीतम'
अंधविश्वास
अंधविश्वास
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
दिल की भाषा
दिल की भाषा
Ram Krishan Rastogi
ग़ज़ल/नज़्म - मैं बस काश! काश! करते-करते रह गया
ग़ज़ल/नज़्म - मैं बस काश! काश! करते-करते रह गया
अनिल कुमार
वृंदावन की कुंज गलियां 💐
वृंदावन की कुंज गलियां 💐
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
मेरी भैंस को डण्डा क्यों मारा
मेरी भैंस को डण्डा क्यों मारा
gurudeenverma198
वक़्त के वो निशाँ है
वक़्त के वो निशाँ है
Atul "Krishn"
रखो कितनी भी शराफत वफा सादगी
रखो कितनी भी शराफत वफा सादगी
Mahesh Tiwari 'Ayan'
मेरे हमसफ़र 💗💗🙏🏻🙏🏻🙏🏻
मेरे हमसफ़र 💗💗🙏🏻🙏🏻🙏🏻
Seema gupta,Alwar
ସଦାଚାର
ସଦାଚାର
Bidyadhar Mantry
मंजिल तो  मिल जाने दो,
मंजिल तो मिल जाने दो,
Jay Dewangan
घर के किसी कोने में
घर के किसी कोने में
आकांक्षा राय
Mere papa
Mere papa
Aisha Mohan
छोटे बच्चों की ऊँची आवाज़ को माँ -बाप नज़रअंदाज़ कर देते हैं पर
छोटे बच्चों की ऊँची आवाज़ को माँ -बाप नज़रअंदाज़ कर देते हैं पर
DrLakshman Jha Parimal
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
मेरा गांव
मेरा गांव
अनिल "आदर्श"
ओ मेरे गणपति महेश
ओ मेरे गणपति महेश
Swami Ganganiya
. inRaaton Ko Bhi Gajab Ka Pyar Ho Gaya Hai Mujhse
. inRaaton Ko Bhi Gajab Ka Pyar Ho Gaya Hai Mujhse
Ankita Patel
हो मापनी, मफ़्हूम, रब्त तब कहो ग़ज़ल।
हो मापनी, मफ़्हूम, रब्त तब कहो ग़ज़ल।
सत्य कुमार प्रेमी
फिल्म तो सती-प्रथा,
फिल्म तो सती-प्रथा,
शेखर सिंह
Loading...