Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Mar 2020 · 3 min read

*** ” नदी तट पर मैं आवारा..!!! ” ***

# नीम की पेड़…
ओ नदी का किनारा…!
अपने ही विचारों में खोया…
ये मन आवारा…!
विकास की गति कहूँ …
या प्रगति का पथ कहूँ…!
कितना अजीब है….
मेरे मन को रथ बना… ,
मुझे ही कहता ;
हे मानव, वाह..
क्या तेरा नसीब है….!
आज कितना तरक्की कर गया है…
हवाओं के रुख बदल गया है…!
नदी-नलों में जल के बहाव भी…
तेरे इशारों से राह बदल गया है…!
वाह…!
तू तो बहुत ही भाग्यवान है….
तूझमें कितना ज्ञान है…!
इंद्र जी..! के बाद…
अब तो तेरा ही गौरव पूर्ण स्थान है…!
चाँद और मंगल पर पहुँच गया है…
सूर्य को छूने की बात भी कह गया है…!
जो चाहा…,
ओ सब मिल गया है…
तेरे विचारों से यमराज जी.! की ,
गद्दी भी हिल गया है..!
मेरा मन भी है कितना भोला…
आधुनिक-चमक-दमक का पहना है चोला..!
विकास के बहकावे में…
बहक गया है… ,
और केवल ..!
अपने ही बारे में..
चिंतन करने लग गया है…!
ऊँचे मन की ख्वाबों के संग में…
स्वार्थी मन के रंग-ढंग में….!
एक अभिमानी-मतवाला…
राही बन गया है… !
अबुझ-मन-अनाड़ी….
अपनी सोच की खिलाड़ी…!
अपने ही विकास की बातें सुन…
स्वयं की विचारों में खो गया है…!

## उसी नीम की पेड़ पर…
चूँ-चूँ करती चिड़िया रानी…;
अपने मन की बातें कह जाती…!
आधुनिकता की परिवर्तन से…
मुझ पर हुआ है , कैसे प्रहार…
यह कहती-कहती…,
शायद..! वह थक जाती है….!
फिर भी मुझे , ओ कहती है…
तूझे मानव कहूँ या दानव…!
तेरे विकास का पथ…
इतना कठोर हो गया है…!
नदी-नालों में जल-स्तर की जगह…
रेत जम गया है….!
और…
घांस-फूस भी उग गया है…
हवाओं में कितना तपन बढ़ गया है….!
मौसम भी प्रतिकूल हो गया है….
वात (हवा) की क्या बात करूँ…
उसमें भी अब ज़हर घुल गया है…!
तेरे विकास का है असर…
मेरे घर-परिवार गया है बिखर…!
न कहीं…,
चूगने को दाना नहीं…!
न कहीं तरूवर-घोंसलों में…
अन्न-खजाना नहीं…!
जंगल कट…
विरान हो गया… ,
पेड़-पौधे की जगह…
औद्योगिक प्रतिष्ठान (फैक्ट्री) हो गया…!
ऊसर भूमि (उपजाऊ) भी…
बंजर और पत्थर-सा हो गया…!
यदि है किसी नदी-नालों में…
पानी का बहाव या ठहराव…,
वह भी प्रतिष्ठान-जहरीली-उत्पाद के…
हो गए शिकार…!
क्या करती चिड़िया रानी..?
मुझ पर करती , अपनी इरादों से…
बारंबार वार-प्रहार..!
शायद…! ,
उसके पास , हमारी तरह नहीं था…
अन्य और कोई दूसरा औजार…!
अन्यथा मैं भी होता…
उसके कोपभाजन का शिकार…!
चूँकि मुझ पर छाया है…
विकास का असर- प्रगति का कहर…!
इसलिए..
सुकुन छाँव में (नीम के) बैठा मैं आवारा…
बहरा बन बे-खबर…!
फिर भी उसने बीट (मल) की प्रहार से…,
मुझ पर , एक दाँव-पेंच अजमाया…!
और..
मुझे मेरे विचारों के सपनों से…
मन भटकाया…!
अपने इरादों का कहर बरपाया…
मुझे समझाने का गुर अपनाया…!
आस-पास आकर फिर…,
चूँ-चूँ करने लगी…!
आज-कल तू…
कितना बदल गया है…!
अपने इरादों में न जाने…
कितना तब्दील कर गया है…!
् इंसानियत के इरादों से…
कितना मुकर गया है….!
पहले-पहल…
तेरा मन कितना अच्छा था….!
कुछ वर्षों पहले…
मेरी बहन पोपट (तोता) को…
घर में रख, घर को सजाता था…!
मेरी नंदरानी…
कपोत(कबूतर) रानी को पाल…,
प्रेम-प्यार की भाषा बोल…
प्रेमी-मन की संदेश-वाहक कह जाता था…!
अब तेरा मन-विचार…
बहुत बदल गया है….!
छल-कपट तूझमें…
घर कर गया है…!
धन पाकर…
धनीराम बन गया है…!
विकास की नशे में….
दुर्जन लाल बन गया है…!
धनवान होने का..
अब देख असर…,
पोपट की जगह…
पप्पी-पुसी (कुत्ता-बिल्ली)…
पाल रखा है…!
प्रेम का संदेश-वाहक (कबूतर) छोड़…
बे-तार यंत्र (मोबाइल) को ,
मन-तंत्र-संचार-यंत्र रख गया है..!
अब कहते हो…
पप्पी-पुसी काट दिया है….,
जहर फैल गया है…!
और भी कहते हो…
बे-तार-यंत्र-तरंग से…,
मस्तिष्क कैंसर बढ़ गया है…!
क्या..?
है यह कोई परिवर्तन…
या तेरे कृत्यों के विवर्तन…!
क्या..?
है यह विकास…,
तेरे ज्ञान-विज्ञान का संवर्धन…!
या फिर…
तेरे अनुप्रयोग का अपवर्तन…!
तेरे विकास के अधीन…
मेरे स्वतंत्रता के पंख… ,
हो गये पराधीन…!
चिड़िया रानी चूँ-चूँ करती…
च छ झ ञ , क्ष त्र ज्ञ….,
और…
न जाने कितनी बातें कह गई…!
उक्त बातें कहते-कहते…
उनके आँखो में आँसू भर गई…!
तू कर विकास…
तू गढ़ विकास…,
हमें कोई एतराज़ नहीं….!
तू विकास का परवाज़ बन…
तू इस पर राज कर… ,
हमें कोई एतबार नहीं…!
हे आवारा..!
कर कुछ चिंतन..,
कर कुछ मंथन….!
क्यों. हो रहा है..?
प्राकृतिक विघटन…!
तू बन संकटमोचन…
तू कर सृजन….!
कुछ कर जतन…
तू हमारा सहारा बन…!
है हमारा तूझे..
शत् शत् नमन ..! ,
विकास तेरी उड़ान है…
तू इसकी परवाज़ बन…!
ओ नदी की तट…
ओ चिड़िया की रट…,
मुझे कुछ कह गई…!
मैं आवारा…
निरूत्तर-सा हो गया…,
और…
उनकी रट मेरे मन में चुभ गई…!!

*******************∆∆∆*****************

* बी पी पटेल *
बिलासपुर (छ. ग.)
१३ / ०३ / २०२०

Language: Hindi
2 Comments · 790 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from VEDANTA PATEL
View all
You may also like:
भगवान भले ही मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, और चर्च में न मिलें
भगवान भले ही मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, और चर्च में न मिलें
Sonam Puneet Dubey
चमन
चमन
Bodhisatva kastooriya
मुद्दतों बाद फिर खुद से हुई है, मोहब्बत मुझे।
मुद्दतों बाद फिर खुद से हुई है, मोहब्बत मुझे।
Manisha Manjari
खर्च हो रही है ज़िन्दगी।
खर्च हो रही है ज़िन्दगी।
Taj Mohammad
राम का चिंतन
राम का चिंतन
Shashi Mahajan
*अर्ध-विराम सही स्थान पर लगाने का महत्व*
*अर्ध-विराम सही स्थान पर लगाने का महत्व*
Ravi Prakash
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
करवाचौथ
करवाचौथ
Neeraj Agarwal
मेरी हर सोच से आगे कदम तुम्हारे पड़े ।
मेरी हर सोच से आगे कदम तुम्हारे पड़े ।
Phool gufran
अश'आर हैं तेरे।
अश'आर हैं तेरे।
Neelam Sharma
समय की नाड़ी पर
समय की नाड़ी पर
*प्रणय प्रभात*
इल्म़
इल्म़
Shyam Sundar Subramanian
सौंदर्य छटा🙏
सौंदर्य छटा🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
श्री कृष्ण अवतार
श्री कृष्ण अवतार
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
गुस्सा दिलाकर ,
गुस्सा दिलाकर ,
Umender kumar
"कुछ भी असम्भव नहीं"
Dr. Kishan tandon kranti
बेइंतहा सब्र बक्शा है
बेइंतहा सब्र बक्शा है
Dheerja Sharma
जैसी सोच,वैसा फल
जैसी सोच,वैसा फल
Paras Nath Jha
पल में सब  कुछ खो गया
पल में सब कुछ खो गया
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मैं हमेशा अकेली इसलिए रह  जाती हूँ
मैं हमेशा अकेली इसलिए रह जाती हूँ
Amrita Srivastava
युवा शक्ति
युवा शक्ति
संजय कुमार संजू
मां के शब्द चित्र
मां के शब्द चित्र
Suryakant Dwivedi
.........
.........
शेखर सिंह
2911.*पूर्णिका*
2911.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
नम आँखे
नम आँखे
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
Every moment has its own saga
Every moment has its own saga
कुमार
मोहब्बत
मोहब्बत
अखिलेश 'अखिल'
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
कुछ लोग चांद निकलने की ताक में रहते हैं,
कुछ लोग चांद निकलने की ताक में रहते हैं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
सुनो पहाड़ की....!!! (भाग - १)
सुनो पहाड़ की....!!! (भाग - १)
Kanchan Khanna
Loading...