Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 May 2023 · 1 min read

थाम सुदर्शन चक्र

भृकुटि को करके थोड़ा वक्र,
हाथ में थाम सुदर्शन चक्र।
दमन हित आओ प्यारे श्याम,
धरा पर लोग हुए उद्दाम।।
देश में हो प्रयास निर्बाध,
उठाए नहीं शीश अपराध।
शीघ्र हों ऐसे ठोस उपाय,
त्वरित ही सारे पाएँ न्याय।
बने यह धरती पावन धाम।
दमन हित आओ प्यारे श्याम।।
मिटा दें अघ भय पापाचार,
दिव्यता ले नूतन अवतार।
ज्ञात हो सबको अपना धर्म,
दिखे शुचि सुष्ठु सभी का कर्म।
सिखाते यही हमें प्रभु राम।
दमन हित आओ प्यारे श्याम।।
काल हो कैसा भी दुर्धर्ष,
त्यागना उचित नहीं संघर्ष।
सत्य है जीवन में पुरुषार्थ,
शरासन धारण कर हे पार्थ।
कर्म हर करना है निष्काम।
दमन हित आओ प्यारे श्याम।।
जहाँ हों अटल इरादे नेक,
वहाँ पर टिके न बाधा एक।
विवशता रचती नहीं प्रपंच,
सुसज्जित दिखते सारे मंच।
साथ प्रभु रहते आठों याम।
दमन हित आओ प्यारे श्याम।।
डाॅ बिपिन पाण्डेय

Language: Hindi
Tag: गीत
84 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दर्द की मानसिकता
दर्द की मानसिकता
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हुआ क्या तोड़ आयी प्रीत को जो  एक  है  नारी
हुआ क्या तोड़ आयी प्रीत को जो एक है नारी
Anil Mishra Prahari
लोककवि रामचरन गुप्त के लोकगीतों में आनुप्रासिक सौंदर्य +ज्ञानेन्द्र साज़
लोककवि रामचरन गुप्त के लोकगीतों में आनुप्रासिक सौंदर्य +ज्ञानेन्द्र साज़
कवि रमेशराज
समय की चाल समझ मेरे भाय ?
समय की चाल समझ मेरे भाय ?
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
जिंदगी है कि जीने का सुरूर आया ही नहीं
जिंदगी है कि जीने का सुरूर आया ही नहीं
कवि दीपक बवेजा
नव्य द्वीप का रहने वाला
नव्य द्वीप का रहने वाला
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की याद में लिखी गई एक कविता
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की याद में लिखी गई एक कविता "ओमप्रकाश"
Dr. Narendra Valmiki
डर डर के उड़ रहे पंछी
डर डर के उड़ रहे पंछी
डॉ. शिव लहरी
काल  अटल संसार में,
काल अटल संसार में,
sushil sarna
प्रार्थना
प्रार्थना
Dr.Pratibha Prakash
दीवाली की रात आयी
दीवाली की रात आयी
Sarfaraz Ahmed Aasee
खुद के व्यक्तिगत अस्तित्व को आर्थिक सामाजिक तौर पर मजबूत बना
खुद के व्यक्तिगत अस्तित्व को आर्थिक सामाजिक तौर पर मजबूत बना
पूर्वार्थ
24, *ईक्सवी- सदी*
24, *ईक्सवी- सदी*
Dr Shweta sood
जब कैमरे काले हुआ करते थे तो लोगो के हृदय पवित्र हुआ करते थे
जब कैमरे काले हुआ करते थे तो लोगो के हृदय पवित्र हुआ करते थे
Rj Anand Prajapati
जीवन एक संघर्ष
जीवन एक संघर्ष
AMRESH KUMAR VERMA
वो कत्ल कर दिए,
वो कत्ल कर दिए,
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
*_......यादे......_*
*_......यादे......_*
Naushaba Suriya
*कौन लड़ पाया समय से, हार सब जाते रहे (वैराग्य गीत)*
*कौन लड़ पाया समय से, हार सब जाते रहे (वैराग्य गीत)*
Ravi Prakash
रूकतापुर...
रूकतापुर...
Shashi Dhar Kumar
■ नया शब्द ■
■ नया शब्द ■
*Author प्रणय प्रभात*
2790. *पूर्णिका*
2790. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Lonely is just a word which can't make you so,
Lonely is just a word which can't make you so,
Sukoon
"ऐसा क्यों होता है?"
Dr. Kishan tandon kranti
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
Kumar lalit
यह कैसा आया ज़माना !!( हास्य व्यंग्य गीत गजल)
यह कैसा आया ज़माना !!( हास्य व्यंग्य गीत गजल)
ओनिका सेतिया 'अनु '
स्वस्थ्य मस्तिष्क में अच्छे विचारों की पूॅजी संकलित रहती है
स्वस्थ्य मस्तिष्क में अच्छे विचारों की पूॅजी संकलित रहती है
Tarun Singh Pawar
कहीं  पानी  ने  क़हर  ढाया......
कहीं पानी ने क़हर ढाया......
shabina. Naaz
आप कैसा कमाल करते हो
आप कैसा कमाल करते हो
Dr fauzia Naseem shad
उम्मीद है दिल में
उम्मीद है दिल में
Surinder blackpen
दुनियां कहे , कहे कहने दो !
दुनियां कहे , कहे कहने दो !
Ramswaroop Dinkar
Loading...