Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Nov 2016 · 2 min read

लोककवि रामचरन गुप्त के लोकगीतों में आनुप्रासिक सौंदर्य +ज्ञानेन्द्र साज़

‘जर्जरकती’ मासिक के जनवरी-1997 अंक में प्रकाशित लोककवि स्व. रामचरन गुप्त की रचनाएं युगबोध की जीवन्त रचनाएं हैं। हर लोककवि की कविता में आमजन लोकभाषा में बोलता है। ये कविताएं तथाकथित बुद्धिजीवी कहे जाने वाले लोगों की रचनाओं से सदैव भिन्न रही हैं, लेकिन ऐसी रचनाओं से कहीं बेहतर हैं।
लोककवि लोकभाषा में प्रचलित गायन शैलियों का बेताज बादशाह होता है। रसिया, मल्हार, दोहा, होली, स्वांग, वीर और फिल्मी घुनों में आमजन की बात लोककवि ही कह सकता है। रामचरनजी भी इससे अछूते नहीं रहे।
श्री गुप्त की रचनाओं के कुछ दृष्टव्य पहलू इस प्रकार हैं- एक निर्धन अपने बच्चे को पढ़ा न सकने की पीड़ा को यूं व्यक्त करता है-
ऐरे! एक चवन्नी हू जब नायें अपने पास, पढ़ाऊँ कैसे छोरा कूँ।
लोक कवि का यह आव्हान देखिए-
जननी! जनियो तौ जनियो एैसौ पूत, ऐ दानी हो या सूरमा।
मल्हार की गायकी के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु को देश की पीड़ा के रूप में कवि स्वीकारता है-
‘‘सावन सूनौ नेहरू बिन है गयौ जी।’’
देश-प्रेम, गुप्तजी का प्रिय विषय है। चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की नीचता की सही की सही पकड़ उनकी कविता में है-
चाउ-एन-लाई बड़ौ कमीनौ भैया कैसी सपरी।
अथवा
सीमा से तू बाहर हैजा ओ चीनी मक्कार
नहीं तेरी भारत डारैगो मींग निकार।
या
ओ भुट्टो बदकार रे, गलै न तेरी दार रे।
आनुप्रासिक सौंदर्य भी रचनाओं में भरा पड़ा है जो अनेक प्रकार से परिलक्षित होता है-
भूषण भरि भण्डार भक्तभयभंजन भरने भात चले।
अथवा
दारुण दुःख दुःसहिता दुर्दिन दलन दयालु द्रवित भए।
किसी भी बोली के आम प्रचलित शब्दों का प्रयोग करके लोककवि उन शब्दों को प्रसिद्धि दिलाने में बड़े सहायक का काम करता है यथा रामचरनजी द्वारा प्रयोग किए गए कुछ शब्द-‘मींग, दुल्लर, कण्डी, पनियाढार, गर्रावै, पपइया तथा पटका-पटकी’ आदि।
आज की यह मांग है कि ब्रजक्षेत्र से लुप्त होती इन संगीतमय विधाओं को जागरुक रखने के लिए लोककवि रामचरन गुप्त के काव्य पर विशेष चर्चाएं आयोजित करायी जाएं ताकि मूल्यांकन के साथ-साथ विधाएं भी बनी रह सकें।

Language: Hindi
Tag: लेख
323 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
तुम जख्म देती हो; हम मरहम लगाते हैं
तुम जख्म देती हो; हम मरहम लगाते हैं
डॉ. श्री रमण 'श्रीपद्'
संपूर्ण राममय हुआ देश मन हर्षित भाव विभोर हुआ।
संपूर्ण राममय हुआ देश मन हर्षित भाव विभोर हुआ।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
*गर्मी के मौसम में निकली, बैरी लगती धूप (गीत)*
*गर्मी के मौसम में निकली, बैरी लगती धूप (गीत)*
Ravi Prakash
उनकी नाराज़गी से हमें बहुत दुःख हुआ
उनकी नाराज़गी से हमें बहुत दुःख हुआ
Govind Kumar Pandey
दिल का मौसम सादा है
दिल का मौसम सादा है
Shweta Soni
2544.पूर्णिका
2544.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
"मिलते है एक अजनबी बनकर"
Lohit Tamta
दूर जाकर क्यों बना लीं दूरियां।
दूर जाकर क्यों बना लीं दूरियां।
सत्य कुमार प्रेमी
किसान मजदूर होते जा रहे हैं।
किसान मजदूर होते जा रहे हैं।
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
* जन्मभूमि का धाम *
* जन्मभूमि का धाम *
surenderpal vaidya
Fantasies are common in this mystical world,
Fantasies are common in this mystical world,
Sukoon
वासना और करुणा
वासना और करुणा
मनोज कर्ण
मैं क्यों याद करूँ उनको
मैं क्यों याद करूँ उनको
gurudeenverma198
कोशिश कर रहा हूँ मैं,
कोशिश कर रहा हूँ मैं,
Dr. Man Mohan Krishna
सहारा...
सहारा...
Naushaba Suriya
फूल
फूल
Punam Pande
फ़िलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष: इसकी वर्तमान स्थिति और भविष्य में शांति और संप्रभुता पर वैश्विक प्रभाव
फ़िलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष: इसकी वर्तमान स्थिति और भविष्य में शांति और संप्रभुता पर वैश्विक प्रभाव
Shyam Sundar Subramanian
देवा श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा
Mukesh Kumar Sonkar
■ केवल लूट की मंशा।
■ केवल लूट की मंशा।
*Author प्रणय प्रभात*
"इबारत"
Dr. Kishan tandon kranti
वीर बालिका
वीर बालिका
लक्ष्मी सिंह
सपनो का शहर इलाहाबाद /लवकुश यादव
सपनो का शहर इलाहाबाद /लवकुश यादव "अज़ल"
लवकुश यादव "अज़ल"
आइये तर्क पर विचार करते है
आइये तर्क पर विचार करते है
शेखर सिंह
हमेशा..!!
हमेशा..!!
'अशांत' शेखर
Exhibition
Exhibition
Bikram Kumar
హాస్య కవిత
హాస్య కవిత
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
सदैव खुश रहने की आदत
सदैव खुश रहने की आदत
Paras Nath Jha
अपने-अपने काम का, पीट रहे सब ढोल।
अपने-अपने काम का, पीट रहे सब ढोल।
डॉ.सीमा अग्रवाल
कलयुगी धृतराष्ट्र
कलयुगी धृतराष्ट्र
Dr Parveen Thakur
इस टूटे हुए दिल को जोड़ने की   कोशिश मत करना
इस टूटे हुए दिल को जोड़ने की कोशिश मत करना
Anand.sharma
Loading...