डॉ अरुण कुमार शास्त्री – एक अबोध बालक – अरुण अतृप्त
डॉ अरुण कुमार शास्त्री – एक अबोध बालक – अरुण अतृप्त
शंका :- प्रमाण किसे कहते हैं ?
समाधान – किसी पदार्थ का सत्यस्वरूप जिस साधन से जाना जाए या निश्चय किया जाए वह ‘प्रमाण’ है।
शंका :- मूर्ति किसे कहते हैं ?
समाधान- जिसमें रूप – रंग व आकार हो , उसे ‘ मूर्ति ‘ कहते हैं।
शंका :- क्या मनुष्य भी मूर्ति है ?
समाधान – हाँ , मनुष्य भी चेतन मूर्ति है।
शंका :- मूर्ति कितने प्रकार की होती है ?
समाधान – दो – जड़ मूर्ति व चेतन मूर्ति।
शंका :- जड़ मूर्तियां कौन सी हैं ?
समा. – पृथ्वी , सूर्य , पहाड़ , कार , मोबाईल आदि।
शंका :- चेतन मूर्तियां कौन सी हैं ?
समा. – माता-पिता , शिक्षक , अतिथि आदि देवता।