Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2024 · 1 min read

जीवन प्रत्याशा

मुस्काती इक कुसुमकली ने मोह लिया मधुकर का मन।
मंत्रमुग्ध हो भूला मधुकर अपनी सुध अपना गुंजन।
सोंच रहा था इसी कली के आलिंगन में है जीवन।
सोंच रहा था इसी कली के इर्द गिर्द ही है मधुबन।
सोंच रहा था इस मधुबन में सुबह करूँगा शाम करूँगा।
पहले कुछ मधुपान करूँगा फिर थोड़ा विश्राम करूँगा।
इसी सोंच में डूबा मन, सम्मोहन इधर बुलंद हुआ।
शाम ढली तो पाया खुद को पंखुड़ियों में बंद हुआ।
चौंका मधुकर ठिठका पल भर बंद मधुर रस पान हुआ।
फिर किरण एक कौंधी मन में अगले पल आशावान हुआ।
सोंच रहा था रात ढलेगी तम को तमहर हर लेगा।
सोंच रहा था भोर हुई तो बंद कुसुमदल विकसेगा।
सोंच रहा था उस पल की जब बंद कली खिल जाएगी।
सोंच रहा था नवजीवन की ज्योति नई मिल जाएगी।
आशाओं का ताना बाना बुनने में खोया मधुकर।
देवयोग से उसी राह से तभी एक गुजरा कुञ्जर।
कुसुमगुच्छ को गजनासा ने जकड़ा और मरोड़ दिया।
आशाओं का ताना बाना झटके में ही तोड़ दिया।
जीवन है बेहतर बेहतर की प्रत्याशा में बंधा हुआ।
है अनभिज्ञ, समय का पहिया चलता रहता सधा हुआ।
स्वप्नों की उधेड़बुन में ही उलझे रहे नियति के बाने।
काल चक्र गति विकृत कितनी यह केवल नारायण जाने।

संजय नारायण

Language: Hindi
61 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
विश्व कप-2023 का सबसे लंबा छक्का किसने मारा?
विश्व कप-2023 का सबसे लंबा छक्का किसने मारा?
World Cup-2023 Top story (विश्वकप-2023, भारत)
रमेशराज की कविता विषयक मुक्तछंद कविताएँ
रमेशराज की कविता विषयक मुक्तछंद कविताएँ
कवि रमेशराज
फूलों की महक से मदहोश जमाना है...
फूलों की महक से मदहोश जमाना है...
कवि दीपक बवेजा
मजदूर
मजदूर
Harish Chandra Pande
Ek ladki udas hoti hai
Ek ladki udas hoti hai
Sakshi Tripathi
मित्रो नमस्कार!
मित्रो नमस्कार!
अटल मुरादाबादी, ओज व व्यंग कवि
सिर्फ यह कमी थी मुझमें
सिर्फ यह कमी थी मुझमें
gurudeenverma198
*
*"ओ पथिक"*
Shashi kala vyas
बारिश का मौसम
बारिश का मौसम
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
సంస్థ అంటే సేవ
సంస్థ అంటే సేవ
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
Open mic Gorakhpur
Open mic Gorakhpur
Sandeep Albela
हम जितने ही सहज होगें,
हम जितने ही सहज होगें,
लक्ष्मी सिंह
एक शेर
एक शेर
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
प्रेम - एक लेख
प्रेम - एक लेख
बदनाम बनारसी
*राम जन्म अद्भुत अवतारी : चौपाइयॉं*
*राम जन्म अद्भुत अवतारी : चौपाइयॉं*
Ravi Prakash
मानव-जीवन से जुड़ा, कृत कर्मों का चक्र।
मानव-जीवन से जुड़ा, कृत कर्मों का चक्र।
डॉ.सीमा अग्रवाल
🙅अचरज काहे का...?
🙅अचरज काहे का...?
*Author प्रणय प्रभात*
बड़ी मुश्किल है ये ज़िंदगी
बड़ी मुश्किल है ये ज़िंदगी
Vandna Thakur
नज़्म/कविता - जब अहसासों में तू बसी है
नज़्म/कविता - जब अहसासों में तू बसी है
अनिल कुमार
हां मैं दोगला...!
हां मैं दोगला...!
भवेश
श्रेय एवं प्रेय मार्ग
श्रेय एवं प्रेय मार्ग
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
"जिन्दादिली"
Dr. Kishan tandon kranti
यक्ष प्रश्न है जीव के,
यक्ष प्रश्न है जीव के,
sushil sarna
गीतिका/ग़ज़ल
गीतिका/ग़ज़ल
लक्ष्मीकान्त शर्मा 'रुद्र'
जीवित रहने से भी बड़ा कार्य है मरने के बाद भी अपने कर्मो से
जीवित रहने से भी बड़ा कार्य है मरने के बाद भी अपने कर्मो से
Rj Anand Prajapati
ठंडा - वंडा,  काफ़ी - वाफी
ठंडा - वंडा, काफ़ी - वाफी
सिद्धार्थ गोरखपुरी
'एकला चल'
'एकला चल'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
घर से बेघर
घर से बेघर
Punam Pande
संगति
संगति
Buddha Prakash
Loading...