Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Apr 2023 · 1 min read

*राम जन्म अद्भुत अवतारी : चौपाइयॉं*

राम-जन्म अद्भुत अवतारी : चौपाइयॉं
———————————————–
1
राम-जन्म अद्भुत अवतारी।
दीखे दिव्य चार मुख धारी।।
तत्पश्चात रूप-शिशु आए।
रोए-हॅंसे खेल दिखलाए।।
2
लगे अवध में मानो मेले।
दशरथ के ऑंगन में खेले।।
लक्ष्मण भरत शत्रुघन भ्राता।
प्रेम अनूप सहज उपजाता।।
3
गुरु के आश्रम विद्या सीखी।
प्रतिभा अद्भुत अनुपम दीखी।।
विश्वामित्र महल में आए।
राम-लक्ष्मण उनको भाए।।
4
साथ ले गए यज्ञ बचाने।
गूढ़ शस्त्र-विद्या सिखलाने।।
भूख-प्यास पर विजय दिलाई।
असुर ताड़का मार गिराई।।
5
जनक स्वयंवर मधुर रचाया।
धनुष एक भारी रखवाया।।
पहुॅंचे राम सिया को वरने
कौतुक जनकपुरी में करने।।
6
धनुष राम ने मोड़ा-तोड़ा।
सीता से रिश्ता मधु जोड़ा।।
जयमाला सिय ने पहनाई।
रामचंद्र की छवि उर पाई।।
7
परशुराम ने क्रोध दिखाया।
किसने तोड़ा धनुष गिराया।।
राम दिखे अनुशासनकारी।
लक्ष्मण यद्यपि जिह्वाचारी।।
8
परशुराम थे तपसी भारी।
दो तरकश थे फरसाधारी।।
सबने मन में देव बुलाए।
बना खेल अब बिगड़ न पाए।।
—————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

243 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
सरस रंग
सरस रंग
Punam Pande
* प्यार की बातें *
* प्यार की बातें *
surenderpal vaidya
माँ
माँ
The_dk_poetry
कविता के अ-भाव से उपजी एक कविता / MUSAFIR BAITHA
कविता के अ-भाव से उपजी एक कविता / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
*****जीवन रंग*****
*****जीवन रंग*****
Kavita Chouhan
बैठ अटारी ताकता, दूरी नभ की फाँद।
बैठ अटारी ताकता, दूरी नभ की फाँद।
डॉ.सीमा अग्रवाल
23/211. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/211. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
■ गीत / पधारो मातारानी
■ गीत / पधारो मातारानी
*Author प्रणय प्रभात*
कोमल चितवन
कोमल चितवन
Vishnu Prasad 'panchotiya'
सदा ज्ञान जल तैर रूप माया का जाया
सदा ज्ञान जल तैर रूप माया का जाया
Pt. Brajesh Kumar Nayak
प्यार और मोहब्बत नहीं, इश्क है तुमसे
प्यार और मोहब्बत नहीं, इश्क है तुमसे
पूर्वार्थ
बसंत पंचमी
बसंत पंचमी
Mukesh Kumar Sonkar
हम खुद से प्यार करते हैं
हम खुद से प्यार करते हैं
ruby kumari
🥀*गुरु चरणों की धूलि*🥀
🥀*गुरु चरणों की धूलि*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
तेरे भीतर ही छिपा, खोया हुआ सकून
तेरे भीतर ही छिपा, खोया हुआ सकून
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
प्रेम साधना श्रेष्ठ है,
प्रेम साधना श्रेष्ठ है,
Arvind trivedi
रंग जीवन के
रंग जीवन के
Ranjana Verma
सब पर सब भारी ✍️
सब पर सब भारी ✍️
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
मज़दूर
मज़दूर
Shekhar Chandra Mitra
हम दुसरों की चोरी नहीं करते,
हम दुसरों की चोरी नहीं करते,
Dr. Man Mohan Krishna
क्यों और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत। क्या है 2023 का थीम ?
क्यों और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत। क्या है 2023 का थीम ?
Shakil Alam
सुन लो बच्चों
सुन लो बच्चों
लक्ष्मी सिंह
हिन्दी दोहा बिषय-चरित्र
हिन्दी दोहा बिषय-चरित्र
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
बेटियां तो बस बेटियों सी होती है।
बेटियां तो बस बेटियों सी होती है।
Taj Mohammad
* गूगल वूगल *
* गूगल वूगल *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बाल कविता: चूहा
बाल कविता: चूहा
Rajesh Kumar Arjun
*पुस्तक समीक्षा*
*पुस्तक समीक्षा*
Ravi Prakash
नहीं, बिल्कुल नहीं
नहीं, बिल्कुल नहीं
gurudeenverma198
मेरी प्यारी कविता
मेरी प्यारी कविता
Ms.Ankit Halke jha
बेफिक्र अंदाज
बेफिक्र अंदाज
SHAMA PARVEEN
Loading...