Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Oct 2021 · 1 min read

जीवन प्रत्याशा

मुस्काती इक कुसुमकली ने मोह लिया मधुकर का मन।
मंत्रमुग्ध हो भूला मधुकर अपनी सुध अपना गुंजन।
सोंच रहा था इसी कली के आलिंगन में है जीवन।
सोंच रहा था इसी कली के इर्द गिर्द ही है मधुबन।
सोंच रहा था इस मधुबन में सुबह करूँगा शाम करूँगा।
पहले कुछ मधुपान करूँगा फिर थोड़ा विश्राम करूँगा।
इसी सोंच में डूबा मन, सम्मोहन इधर बुलंद हुआ।
शाम ढली तो पाया खुद को पंखुड़ियों में बंद हुआ।
चौंका मधुकर ठिठका पल भर बंद मधुर रस पान हुआ।
फिर किरण एक कौंधी मन में अगले पल आशावान हुआ।
सोंच रहा था रात ढलेगी तम को तमहर हर लेगा।
सोंच रहा था भोर हुई तो बंद कुसुमदल विकसेगा।
सोंच रहा था उस पल की जब बंद कली खिल जाएगी।
सोंच रहा था नवजीवन की ज्योति नई मिल जाएगी।
आशाओं का ताना बाना बुनने में खोया मधुकर।
देवयोग से उसी राह से तभी एक गुजरा कुञ्जर।
कुसुमगुच्छ को गजनासा ने जकड़ा और मरोड़ दिया।
आशाओं का ताना बाना झटके में ही तोड़ दिया।
जीवन है बेहतर बेहतर की प्रत्याशा में बंधा हुआ।
है अनभिज्ञ, समय का पहिया चलता रहता सधा हुआ।
स्वप्नों की उधेड़बुन में ही उलझे रहे नियति के बाने।
काल चक्र गति विकृत कितनी यह केवल नारायण जाने।

संजय नारायण

Language: Hindi
1 Like · 326 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सैलाब .....
सैलाब .....
sushil sarna
एक कविता उनके लिए
एक कविता उनके लिए
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
विदाई
विदाई
Aman Sinha
अलसाई शाम और तुमसे मोहब्बत करने की आज़ादी में खुद को ढूँढना
अलसाई शाम और तुमसे मोहब्बत करने की आज़ादी में खुद को ढूँढना
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Dr Archana Gupta
गर्दिश का माहौल कहां किसी का किरदार बताता है.
गर्दिश का माहौल कहां किसी का किरदार बताता है.
कवि दीपक बवेजा
जाने बचपन
जाने बचपन
Punam Pande
💐Prodigy Love-40💐
💐Prodigy Love-40💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*समय की रेत ने पद चिन्ह, कब किसके टिकाए हैं (हिंदी गजल)*
*समय की रेत ने पद चिन्ह, कब किसके टिकाए हैं (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
मित्रता का बीज
मित्रता का बीज
लक्ष्मी सिंह
रे मन
रे मन
Dr. Meenakshi Sharma
ओ! चॅंद्रयान
ओ! चॅंद्रयान
kavita verma
प्रेम की बात जमाने से निराली देखी
प्रेम की बात जमाने से निराली देखी
Vishal babu (vishu)
कम आ रहे हो ख़़्वाबों में आजकल,
कम आ रहे हो ख़़्वाबों में आजकल,
Shreedhar
रूपमाला
रूपमाला
डॉ.सीमा अग्रवाल
सूरज
सूरज
PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
There is no shortcut through the forest of life if there is
There is no shortcut through the forest of life if there is
सतीश पाण्डेय
सत्ता की हवस वाले राजनीतिक दलों को हराकर मुद्दों पर समाज को जिताना होगा
सत्ता की हवस वाले राजनीतिक दलों को हराकर मुद्दों पर समाज को जिताना होगा
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
ये दिल है जो तुम्हारा
ये दिल है जो तुम्हारा
Ram Krishan Rastogi
*** कृष्ण रंग ही : प्रेम रंग....!!! ***
*** कृष्ण रंग ही : प्रेम रंग....!!! ***
VEDANTA PATEL
■ लघुकथा...
■ लघुकथा...
*Author प्रणय प्रभात*
नारी तेरे रूप अनेक
नारी तेरे रूप अनेक
विजय कुमार अग्रवाल
गाल बजाना ठीक नही है
गाल बजाना ठीक नही है
Vijay kumar Pandey
ध्यान
ध्यान
Monika Verma
"कलयुग का दौर"
Dr. Kishan tandon kranti
*विभाजित जगत-जन! यह सत्य है।*
*विभाजित जगत-जन! यह सत्य है।*
संजय कुमार संजू
بدل گیا انسان
بدل گیا انسان
Ahtesham Ahmad
हे कलम तुम कवि के मन का विचार लिखो।
हे कलम तुम कवि के मन का विचार लिखो।
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
दर्शक की दृष्टि जिस पर गड़ जाती है या हम यूं कहे कि भारी ताद
दर्शक की दृष्टि जिस पर गड़ जाती है या हम यूं कहे कि भारी ताद
Rj Anand Prajapati
23/213. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/213. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...