Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Jan 2021 · 2 min read

जीवन इतना कठिन नहीं है

जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…
जब लक्ष्य नहीं कोई निश्चित राहों को क्यों बुना गया है…

पता नहीं है क्या है पढ़ना,
जो है पढ़ना क्यों है पढ़ना,
भाई चचेरा है लंदन में
जो पढ़ता था वही है पढ़ना..

माँ ने जेवर, पिता ने खेती
खुद ने सेहत गिरवी रख दी
कॉलेज तो मिल गई चहेती पुश्तैनी घर बेच दिया है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

अपना बेटा ऐसा नहीं है,
दुनिया के बच्चों सा नहीं है,
हमने दुलहन देख राखी है उसका तेवर
आज की बहुओं जैसा नहीं है..

छोड़ो माँ बेकार की बातें
सादगी और संस्कार की बातें
मैंने लंदन में मार्टिना को अब हमसफ़र बना लिया है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

जाने कितने पॉण्ड कमाए पता नहीं है,
माँ बापू कब स्वर्ग सिधारे पता नहीं है,
मार्टिना अब जॉन के साथ मे ज्यादा खुश है
पी ली इतनी खुद का घर अब पता नहीं है..
मिट्टी सरसों नदिया पनघट याद आरहे
बोलती माँ और चुप से बापू याद आरहे
अपने कारण अरसे पहले जिनका क्रियाकर्म हुआ है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

कितना धन और कैसा धन हो चिंतन नहीं है…
धन है तो फिर किसमें व्यय हो चिंतन नहीं है…
मृत्यु सुनिश्चित और साथ में कुछ नहीं जाता हमें पता है
फिर क्या होगा इस संग्रह का चिंतन नहीं है…

रिश्ते नाते काया साधन सुखद घरौंदा,
बेमानी सब रुतबा गाड़ी और नारी संग नर्म विछोना,
जानबूझ कर समझ समझ कर खुद ने जीवन नर्क किया है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

भारतेन्द्र शर्मा

Language: Hindi
3 Likes · 1 Comment · 315 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2765. *पूर्णिका*
2765. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
༺♥✧
༺♥✧
Satyaveer vaishnav
साहिल समंदर के तट पर खड़ी हूँ,
साहिल समंदर के तट पर खड़ी हूँ,
Sahil Ahmad
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
Ranjeet kumar patre
बेफिक्र अंदाज
बेफिक्र अंदाज
SHAMA PARVEEN
मेरा हाल कैसे किसी को बताउगा, हर महीने रोटी घर बदल बदल कर खा
मेरा हाल कैसे किसी को बताउगा, हर महीने रोटी घर बदल बदल कर खा
Anil chobisa
बूथ लेवल अधिकारी(बीएलओ)
बूथ लेवल अधिकारी(बीएलओ)
gurudeenverma198
सृष्टि रचेता
सृष्टि रचेता
RAKESH RAKESH
कुछ याद बन
कुछ याद बन
Dr fauzia Naseem shad
पुस्तक समीक्षा- धूप के कतरे (ग़ज़ल संग्रह डॉ घनश्याम परिश्रमी नेपाल)
पुस्तक समीक्षा- धूप के कतरे (ग़ज़ल संग्रह डॉ घनश्याम परिश्रमी नेपाल)
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*** आकांक्षा : एक पल्लवित मन...! ***
*** आकांक्षा : एक पल्लवित मन...! ***
VEDANTA PATEL
शिर्डी के साईं बाबा
शिर्डी के साईं बाबा
Sidhartha Mishra
शमशान और मैं l
शमशान और मैं l
सेजल गोस्वामी
अधूरे सवाल
अधूरे सवाल
Shyam Sundar Subramanian
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
युद्ध के बाद
युद्ध के बाद
लक्ष्मी सिंह
युही बीत गया एक और साल
युही बीत गया एक और साल
पूर्वार्थ
*हूँ कौन मैं*
*हूँ कौन मैं*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आवारगी मिली
आवारगी मिली
Satish Srijan
"चिराग"
Ekta chitrangini
*
*"परछाई"*
Shashi kala vyas
लू, तपिश, स्वेदों का व्यापार करता है
लू, तपिश, स्वेदों का व्यापार करता है
Anil Mishra Prahari
सुनहरे सपने
सुनहरे सपने
Shekhar Chandra Mitra
चर्बी लगे कारतूसों के कारण नहीं हुई 1857 की क्रान्ति
चर्बी लगे कारतूसों के कारण नहीं हुई 1857 की क्रान्ति
कवि रमेशराज
गुरु मांत है गुरु पिता है गुरु गुरु सर्वे गुरु
गुरु मांत है गुरु पिता है गुरु गुरु सर्वे गुरु
प्रेमदास वसु सुरेखा
*केवल पुस्तक को रट-रट कर, किसने प्रभु को पाया है (हिंदी गजल)
*केवल पुस्तक को रट-रट कर, किसने प्रभु को पाया है (हिंदी गजल)
Ravi Prakash
संस्कार और अहंकार में बस इतना फर्क है कि एक झुक जाता है दूसर
संस्कार और अहंकार में बस इतना फर्क है कि एक झुक जाता है दूसर
Rj Anand Prajapati
#उल्टा_पुल्टा
#उल्टा_पुल्टा
*Author प्रणय प्रभात*
लोभी चाटे पापी के गाँ... कहावत / DR. MUSAFIR BAITHA
लोभी चाटे पापी के गाँ... कहावत / DR. MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
जीवन एक संगीत है | इसे जीने की धुन जितनी मधुर होगी , जिन्दगी
जीवन एक संगीत है | इसे जीने की धुन जितनी मधुर होगी , जिन्दगी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Loading...