Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jun 2023 · 1 min read

#सरस्वती_आरती

#सरस्वती_आरती
———————-——–///———————————
मन से मिटे कुविचार माँ शुभ कर्म का उपहार दे |
है आरती स्वीकार कर वरदान दे माँ शारदे ||

हिय से लगा कर वत्स की दुविधा सदा तुम पाटती |
हर विघ्न में बन ढाल माँ विपदा सभी भय छाँटती |
कर नेह की बरसात माँ निज पुत्र को तब पालती |
हर बात का रख ध्यान माँ गुण पुत्र के उर डालती ||

ममता दिखाकर नेह से विपदा मिटा सुखसार दे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||१||

ममतामयी सुखदायिनी वरदायिनी दुखनासिनी |
ममता तले रख ज्ञान दो दुख दूर हो मुखवासिनी |
मतिमंद को अब ज्ञान का वरदान दो भवतारिणी |
अनभिज्ञता हिय से मिटे यह मान दो जगकारिणी ||

मतिमूढ़ को अब बोध का वरदान दे तम तार दे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||२||

शुचि ज्ञान का सुविचार दो तम नाश हो तमहारिणी |
करता रहूँ नित ध्यान पूजन आरती उपकारिणी |
मतिमूढ़ मैं मतिमंद बालक ज्ञान दो वरदायिनी |
उर में रहे निज भक्ति का वरदान दो अनपायनी ||

वरदान दे भव ज्ञान दे अनभिज्ञ को कछु प्यार दे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||३||

है आरती माँ शारदे, स्वीकार हो बागीश्वरी|
तमहारिणी, भवभामिनी, दुखहारिणी सर्वेश्वरी|
उर में दया का बोध दे, हम पातकी माँ ईश्वरी|
तू ज्ञान का पट खोल दे, माँ शारदे ज्ञानेश्वरी||

पग में झुकाकर शीश मैं वर मांगता माँ तारदे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||४||

पूर्णतः स्वरचित , स्वप्रमाणित
✍️ संजीव शुक्ल ‘सचिन’
( शहर का नाम :- मुसहरवा (मंशानगर)

1 Like · 170 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
दो कदम लक्ष्य की ओर लेकर चलें।
दो कदम लक्ष्य की ओर लेकर चलें।
surenderpal vaidya
जो सोचते हैं अलग दुनिया से,जिनके अलग काम होते हैं,
जो सोचते हैं अलग दुनिया से,जिनके अलग काम होते हैं,
पूर्वार्थ
बन रहा भव्य मंदिर कौशल में राम लला भी आयेंगे।
बन रहा भव्य मंदिर कौशल में राम लला भी आयेंगे।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
वो मेरे बिन बताए सब सुन लेती
वो मेरे बिन बताए सब सुन लेती
Keshav kishor Kumar
*केवल पुस्तक को रट-रट कर, किसने प्रभु को पाया है (हिंदी गजल)
*केवल पुस्तक को रट-रट कर, किसने प्रभु को पाया है (हिंदी गजल)
Ravi Prakash
हम बेजान हैं।
हम बेजान हैं।
Taj Mohammad
The life is too small to love you,
The life is too small to love you,
Sakshi Tripathi
*सुनकर खबर आँखों से आँसू बह रहे*
*सुनकर खबर आँखों से आँसू बह रहे*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
"ख्वाबों के राग"
Dr. Kishan tandon kranti
बड़े महंगे महगे किरदार है मेरे जिन्दगी में l
बड़े महंगे महगे किरदार है मेरे जिन्दगी में l
Ranjeet kumar patre
जवाब दो हम सवाल देंगे।
जवाब दो हम सवाल देंगे।
सत्य कुमार प्रेमी
बिहार से एक महत्वपूर्ण दलित आत्मकथा का प्रकाशन / MUSAFIR BAITHA
बिहार से एक महत्वपूर्ण दलित आत्मकथा का प्रकाशन / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
प्रेम ...
प्रेम ...
sushil sarna
7. तेरी याद
7. तेरी याद
Rajeev Dutta
दुनिया में कुछ चीजे कभी नही मिटाई जा सकती, जैसे कुछ चोटे अपन
दुनिया में कुछ चीजे कभी नही मिटाई जा सकती, जैसे कुछ चोटे अपन
Soniya Goswami
बिछड़ के नींद से आँखों में बस जलन होगी।
बिछड़ के नींद से आँखों में बस जलन होगी।
Prashant mishra (प्रशान्त मिश्रा मन)
प्रेम.....
प्रेम.....
शेखर सिंह
कश्ती औऱ जीवन
कश्ती औऱ जीवन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
हाई रे मेरी तोंद (हास्य कविता)
हाई रे मेरी तोंद (हास्य कविता)
Dr. Kishan Karigar
विडम्बना
विडम्बना
Shaily
जैसे को तैसा
जैसे को तैसा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
विदाई
विदाई
Aman Sinha
मेला दिलों ❤️ का
मेला दिलों ❤️ का
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
एक ही तारनहारा
एक ही तारनहारा
Satish Srijan
अश्रुऔ की धारा बह रही
अश्रुऔ की धारा बह रही
Harminder Kaur
पता नहीं कुछ लोगों को
पता नहीं कुछ लोगों को
*Author प्रणय प्रभात*
कविताश्री
कविताश्री
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
अंधेरे के आने का खौफ,
अंधेरे के आने का खौफ,
Buddha Prakash
2321.पूर्णिका
2321.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
बिटिया और धरती
बिटिया और धरती
Surinder blackpen
Loading...