Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Feb 2021 · 2 min read

चेतक – राणा (वीर रस)

खड़ खड़ खड़ खड़ खड़ ………..२

खड़ा हुआ रण में देखो राणा,
सिंह नाद सी है वो ज्वाला,
अब रण मस्तक से भर जायेंगे,
सुन टापों में राणा, चेतक के
ये शौर्य समर्पित गौरव को,
भाले तलवारों से चमकायेंगे,
आभा प्रताप की देख सभी,
धड़ धड़ धड़ धड़ धड़ …………. २
धड़ मिट्टी में मिल जायेंगे।
खड़ा हुआ रण में देखो राणा।

गरजेगा दीप्तमय हो, तब ये अम्बर।
वषोॅ की प्यास बुझेगी, अब ये रण पर,
राणा की देख भुजाओं में अतुलित बल,
जब विश्वास दिखेगा, चेतक के कंधो पर।
फिर से इतिहास बदलने को निकले हैं दोनों।
मातृ भूमी के कर्ज़ उतारे जायेंगे,
भर भर भर भर भर …………२
भर जोश दिखाये जायेंगे
खड़ा हुआ रण में देखो राणा।

वीणा की तारों से भी वाणी गूँजेगी।
जब खड़ा देख आहट के पीछे मृत्यु सुनाई देगी।
और रक्त प्यास में भाले भी, नृत्य करेंगे।
तलवारों की अट्टहास से विजय पताका,
एक बार फिर से अवसर पायेगी,
फहराने को मातृ भूमि की धरती पर
सब भगवे में रंगे दिखाई देंगें
हर हर हर हर हर ………..२
हर महादेव गरजेंगे
खड़ा हुआ रण में देखो राणा।

रक्त में रंजित खड़ग आवाज देगी
मुझे भी शत्रुओ के रक्त से जब पार देगी
और मेरे जिस्म भी तब मान देंगे
प्रताप की मूंछों पे जब वो ताव देंगे
साज का विश्वास भी तब कह सकेगी।
मौत के बिस्तर को भी जब इस धरा पर
शत्रुओं के रक्त से संचार देंगे।
डर डर डर डर डर ……….२
डरे हुए से शत्रु दिखाई देंगे।
खड़ा हुआ रण में देखो राणा।

(वीर रस)
अवनीश कुमार श्रीवास्तव

Language: Hindi
4 Likes · 1 Comment · 438 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
तेरा - मेरा
तेरा - मेरा
Ramswaroop Dinkar
आज का यथार्थ~
आज का यथार्थ~
दिनेश एल० "जैहिंद"
दो पाटन की चक्की
दो पाटन की चक्की
Harminder Kaur
सुख- दुःख
सुख- दुःख
Dr. Upasana Pandey
Apne yeh toh suna hi hoga ki hame bado ki respect karni chah
Apne yeh toh suna hi hoga ki hame bado ki respect karni chah
Divija Hitkari
"किस बात का गुमान"
Ekta chitrangini
" तुम से नज़र मिलीं "
Aarti sirsat
कभी-कभी
कभी-कभी
Ragini Kumari
तुम न समझ पाओगे .....
तुम न समझ पाओगे .....
sushil sarna
मन
मन
Ajay Mishra
3337.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3337.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
क्षितिज के उस पार
क्षितिज के उस पार
Suryakant Dwivedi
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मीना
मीना
Shweta Soni
जीवन मे
जीवन मे
Dr fauzia Naseem shad
जिंदगी जीने का कुछ ऐसा अंदाज रक्खो !!
जिंदगी जीने का कुछ ऐसा अंदाज रक्खो !!
शेखर सिंह
व्यक्ति नही व्यक्तित्व अस्ति नही अस्तित्व यशस्वी राज नाथ सिंह जी
व्यक्ति नही व्यक्तित्व अस्ति नही अस्तित्व यशस्वी राज नाथ सिंह जी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*पिता का प्यार*
*पिता का प्यार*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
गर्मी की छुट्टियां
गर्मी की छुट्टियां
Manu Vashistha
रंग पंचमी
रंग पंचमी
जगदीश लववंशी
भ्रमन टोली ।
भ्रमन टोली ।
Nishant prakhar
कार्ल मार्क्स
कार्ल मार्क्स
Shekhar Chandra Mitra
हर पल
हर पल
Neelam Sharma
*प्रबल हैं भाव भक्तों के, प्रभु-दर्शन जो आते हैं (मुक्तक )*
*प्रबल हैं भाव भक्तों के, प्रभु-दर्शन जो आते हैं (मुक्तक )*
Ravi Prakash
हाइकु - 1
हाइकु - 1
Sandeep Pande
"यह कैसा दौर?"
Dr. Kishan tandon kranti
खुद से भी सवाल कीजिए
खुद से भी सवाल कीजिए
Mahetaru madhukar
मुक्तक
मुक्तक
नूरफातिमा खातून नूरी
+जागृत देवी+
+जागृत देवी+
Ms.Ankit Halke jha
*यूँ आग लगी प्यासे तन में*
*यूँ आग लगी प्यासे तन में*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Loading...