Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jun 2017 · 2 min read

गुज़रा ज़माना

विद्यालय की यादें…….

सौंधी मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू सी हैं
मेरे स्कूल की यादें।
प्यारी चिट्ठी सी सहेजी हैं
मैंने मेरे स्कूल की यादें।
मन के उपवन में रंगीं सुरभित
फूलों सी हैं मेरे स्कूल की यादें।
सावन की फुहार में बढ़ती पींघ के
ऊंचे झूलों सी हैं मेरे स्कूल की यादें।

स्कूली जीवन भी क्या जीवन था
वह अद्भुत मधुर संजीवन था।
वो समूह में सहपाठियों संग,
स्कूल में एक साथ जाना।
वो मुंह में,मां के दिए,भीगे बादाम छिपकर चबाना।
वो मुंह फुलाकर एक दूसरे से रूठना और मनाना।
वो बात बात में अजीबो गरीब शर्तें​ लगाना।

वो नवीन सत्र में कापियों पर खाकी जिल्द चढ़ाना।
वो अपने नाम अनुक्रमांक से सजी सफेद पर्ची चिपकाना
वो विषय सूची और सुधार कार्य को भी कलात्मक बनाना।
मिले जो उत्कृष्ट- सर्वश्रेष्ठ तो दोस्तों पर छा जाना।
वो मानिटर बनने पर,सबपे रोब जमाना और
लिखावट पर अपनी खामखां इतराना।
सबसे सुंदर मैं ही लिखती हूं कह भाई बहनों को चिढ़ाना।

कर खुद शरारत सहपाठी को डांट पड़वाना,आह!
बन गया स्कूली जीवन मेरा गुज़रा ज़माना।
हाय! वो गर्मी की छुट्टियों में घर नानी के जाना,
और मामियों का झोली भर अनाज देकर,
बासू की दुकान पे खंदाना।
उफ्फ मेरी नानी का मुझे बार-बार वो गंजा कराना।
डांटकर कि फिर से बंद हो गए नाक कान के छिद्र,
वो जबरदस्ती से छिदवाकर फिर तेल हल्दी लगाना।

वो स्कूल जाते हमें देख, मां का हाथ हिलाना, वो डर के
पापा जी से, मुल्तानी चाक से सफेद जूते चमकाना।
वो प्रार्थना सभा में पी.टी. सर का हमें पीटी कराना।
न जाने क्यों छूटा पीछे खो-खो और पिट्ठू गरम का फसाना, वो हाई जंप और योगा से बार बार कतराना।

वो हंसना साथ दोस्तों के,रोना और बिना बात खिलखिलाना।
वो शरारत और पढ़ाई सबकुछ साथ में करना।
वो दादी नानी का राजा रानी की कहानी सुनाना।
वो दादा नाना का सबसे लाडला कहाना।

वो घंटी बजते ही एक दूसरे का सारा लंच खाजाना।
वो अचार इमली चूर्ण चुस्की गुड़गट्टे का ज़माना।
वो दो चोटियां कर रिबिन लगाने से कतराना।
है हुई जाती निशब्द अब नीलम तेरी कलम
नहीं मुमकिन सब कविता में बताना, क्योंकि
अपने आप को अपने बच्चों का अच्छा आदर्श है बनाना।
खिल उठता है ये मन याद करके वो ज़माना।

नीलम शर्मा

Language: Hindi
346 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ओढ़े  के  भा  पहिने  के, तनिका ना सहूर बा।
ओढ़े के भा पहिने के, तनिका ना सहूर बा।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
थक गई हूं
थक गई हूं
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
2546.पूर्णिका
2546.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
India is my national
India is my national
Rajan Sharma
कविता जो जीने का मर्म बताये
कविता जो जीने का मर्म बताये
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
डिगरी नाहीं देखाएंगे
डिगरी नाहीं देखाएंगे
Shekhar Chandra Mitra
माँ सच्ची संवेदना....
माँ सच्ची संवेदना....
डॉ.सीमा अग्रवाल
जिंदगी भर किया इंतजार
जिंदगी भर किया इंतजार
पूर्वार्थ
*क्या हाल-चाल हैं ? (हास्य व्यंग्य)*
*क्या हाल-चाल हैं ? (हास्य व्यंग्य)*
Ravi Prakash
काश ये मदर्स डे रोज आए ..
काश ये मदर्स डे रोज आए ..
ओनिका सेतिया 'अनु '
गनर यज्ञ (हास्य-व्यंग्य)
गनर यज्ञ (हास्य-व्यंग्य)
दुष्यन्त 'बाबा'
जिंदगी जी कुछ अपनों में...
जिंदगी जी कुछ अपनों में...
Umender kumar
छह घण्टे भी पढ़ नहीं,
छह घण्टे भी पढ़ नहीं,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
तन्हाईयाँ
तन्हाईयाँ
Shyam Sundar Subramanian
Unki julfo ki ghata bhi  shadid takat rakhti h
Unki julfo ki ghata bhi shadid takat rakhti h
Sakshi Tripathi
तेरी सुंदरता पर कोई कविता लिखते हैं।
तेरी सुंदरता पर कोई कविता लिखते हैं।
Taj Mohammad
मर्दों को भी इस दुनिया में दर्द तो होता है
मर्दों को भी इस दुनिया में दर्द तो होता है
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
कैसा
कैसा
Ajay Mishra
नगमे अपने गाया कर
नगमे अपने गाया कर
Suryakant Dwivedi
यह तुम्हारी गलत सोच है
यह तुम्हारी गलत सोच है
gurudeenverma198
इंसान जीवन क़ो अच्छी तरह जीने के लिए पूरी उम्र मेहनत में गुजा
इंसान जीवन क़ो अच्छी तरह जीने के लिए पूरी उम्र मेहनत में गुजा
अभिनव अदम्य
■ आज की बात
■ आज की बात
*Author प्रणय प्रभात*
संघर्ष से‌ लड़ती
संघर्ष से‌ लड़ती
Arti Bhadauria
धोखा मिला है अपनो से, तो तन्हाई से क्या डरना l
धोखा मिला है अपनो से, तो तन्हाई से क्या डरना l
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
मैं अपने बिस्तर पर
मैं अपने बिस्तर पर
Shweta Soni
जज्बात
जज्बात
अखिलेश 'अखिल'
-- नसीहत --
-- नसीहत --
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
'अ' अनार से
'अ' अनार से
Dr. Kishan tandon kranti
💐प्रेम कौतुक-268💐
💐प्रेम कौतुक-268💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
#justareminderekabodhbalak #drarunkumarshastriblogger
#justareminderekabodhbalak #drarunkumarshastriblogger
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...