Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2023 · 3 min read

गांधी जी पर पांच कविताएं

गाँधी जी पर पाँच कविताएं

1- गांधी की लाठी

मजबूती से लाठी पकड़े
चलते सीना तान कर।
प्यारे बच्चों गर्व करोगे
गांधीजी को जानकर।।

ठक-ठक लाठी से ठरकाए
द्वार बंद अंग्रेजों के।
उनकी लाठी से सिर झुकते
बंदूकों और नेजों के।।

निर्भय होकर आगे बढ़ते
अभय तोप के गोलों से।
तेज कटारें सीख गई कि
कभी न निकलें झोलों से।।

शांति दूत गांधीजी ने ही
हिंसा से इनकार किया।
सत्य अहिंसा की नीति ने
आदर और सम्मान दिया।।

आजादी की अलख जगाने
लाठी लेकर निकल पड़े।
सारे भारतवासी उनके
पीछे पीछे हुए खड़े।।

सीख गई दुनिया सारी
अहिंसा की पाटी को।
आजादी ने आंखें खोली
नमन संत की लाठी को।।

2- दांडी मार्च

बारह मार्च उन्नीस सौ तीस
गांधी ने हुंकार भरी।
लूण नियम को चले तोड़ने
गौरों की सरकार डरी।।

चुने अठहत्तर साथी अपने
झोला लेकर निकल पड़े।
गांव-गांव और चौराहों पर
कृषक हजारों मिले खड़े।।

चल दिए मिलने सागर से
साबरमती धाम से।
आजादी की बातें करते
लाखों की आवाम से।।

सत्याग्रह की रणनीति ने
गौरों को पहुंचाई चोट।
आजादी के दीवानों के
बढ़ने लगे देश में वोट।।

दिन पच्चीस में पूरी कर ली
दूरी थी ढाई सौ मील।
नमक हमारा देश हमारा
नहीं मिली गौरों को ढील।।

छ अप्रैल उन्नीस सौ तीस
पूर्ण हुआ आंदोलन एक।
समझ गए भारतवासी कि
देंगे गौरे घुटने टेक।।

3- गांधी और अनुशासन

अनुशासन जिसने अपनाया,
उसका बेड़ा पार है।
गांधी कहते हैं अनुशासन,
जीवन का आधार है।।

आफत ही सिखलाती है
पाठ हमें अनुशासन का।
जिसने झेली घोर विपत्ति
ज्ञान उसे अनुशासन का।।

अनुशासन के बल पर जीते
युद्ध हमेशा वीरों ने।
हारे संयम बिना धुरंधर
प्राण हर लिए तीरों ने।।

संयम रखना बहुत जरूरी
जीवन जैसी जंग में।
अनुशासित मानव रंग जाते
खुशियों के हर रंग मे

संयम और अनुशासन के बल
आजादी मिल पाई है।
गांधी ने अनुशासन के हित
सच की महिमा गाई है।।

पढ़ना-लिखना खेल-कूदना
अनुशासन का हो पालन।
गांधी जी कहते हैं दुनिया
करेगी अपना अभिवादन।।

4- गांधी की ऐनक

ऐनक पहने देख रहे थे
सपना जो आजादी का।
बदल रहे थे सच में सपना
भारत की आबादी का।।

गांधीजी की दूरदृष्टी से
संभव था भारत आजाद।
वरना तो अंग्रेज देश में
सदियों तक रहते आबाद।।

जज्बा उनमें देश प्रेम का
भरा हुआ गहराई तक।
अंग्रेज हुकूमत छू नहीं पाई
गांधी की परछाई तक!!

एक फ्रेम में बांध लिया था
भारत देश महान को।
कभी नहीं भूलेगा भारत
ऐनक की पहचान को।।

बापू की मेहनत के बल को
देख रहे भारतवासी।
मुक्त हो गया देश हमारा
हर घर है काबा काशी।।

ऐनक उनकी बड़े काम की
आँखों को देती आराम।
बहुत मान से भारतवासी
लेते हैं गांधी का नाम।।

5- कर्मनिष्ठ बापू

आशाओं के अमर उजाले
सत्य अहिंसा जिसके साथ।
आजादी की लाठी पकड़े
नित्य कर्मरत जिसके हाथ।।

नमन करें हम भारतवासी
विश्व नवाए जिसको शीश।
मातृभूमि के लाल लाड़ले
कोटि कंठ देते आशीष।।

सत्याग्रह के पंथ चले वो
जीत लिया आजादी को।
बहुत भरोसा बापू पर था
भारत की आबादी को।।

कर्मठ मानव ही सक्षम है
दुर्गम पथ पर बढ़ने में।
सतत कर्म और संयम दोनों
लगते सच को पढ़ने में।।

बहुत जरूरी वर्तमान में
गांधीजी के पाठ सभी।
उनके पथ पर चलते जाएं
खुल जाएंगी गांठ सभी।।

विमला महरिया “मौज”
सीकर, राजस्थान

स्वघोषणा
प्रकाशनार्थ प्रेषित पांचों कविताएं मेरी स्वरचित हैं।

Language: Hindi
2 Likes · 122 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कोशिश मेरी बेकार नहीं जायेगी कभी
कोशिश मेरी बेकार नहीं जायेगी कभी
gurudeenverma198
12, कैसे कैसे इन्सान
12, कैसे कैसे इन्सान
Dr Shweta sood
अपने तो अपने होते हैं
अपने तो अपने होते हैं
Harminder Kaur
■ छोटी दीवाली
■ छोटी दीवाली
*Author प्रणय प्रभात*
जब किसी बज़्म तेरी बात आई ।
जब किसी बज़्म तेरी बात आई ।
Neelam Sharma
💐प्रेम कौतुक-352💐
💐प्रेम कौतुक-352💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
किराये के मकानों में
किराये के मकानों में
करन ''केसरा''
ख़ामोशी
ख़ामोशी
कवि अनिल कुमार पँचोली
2883.*पूर्णिका*
2883.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बुढ्ढे का सावन
बुढ्ढे का सावन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
3) मैं किताब हूँ
3) मैं किताब हूँ
पूनम झा 'प्रथमा'
मैं गर्दिशे अय्याम देखता हूं।
मैं गर्दिशे अय्याम देखता हूं।
Taj Mohammad
दोहा त्रयी. . . . शमा -परवाना
दोहा त्रयी. . . . शमा -परवाना
sushil sarna
तूफान सी लहरें मेरे अंदर है बहुत
तूफान सी लहरें मेरे अंदर है बहुत
कवि दीपक बवेजा
मित्र कौन है??
मित्र कौन है??
Ankita Patel
"बढ़ते चलो"
Dr. Kishan tandon kranti
बुंदेली चौकड़िया-पानी
बुंदेली चौकड़िया-पानी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
तुम्हारा दिल ही तुम्हे आईना दिखा देगा
तुम्हारा दिल ही तुम्हे आईना दिखा देगा
VINOD CHAUHAN
मेघ गोरे हुए साँवरे
मेघ गोरे हुए साँवरे
Dr Archana Gupta
वही पर्याप्त है
वही पर्याप्त है
Satish Srijan
*आ गई है  खबर  बिछड़े यार की*
*आ गई है खबर बिछड़े यार की*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
जिन्होंने भारत को लूटा फैलाकर जाल
जिन्होंने भारत को लूटा फैलाकर जाल
Rakesh Panwar
सब विश्वास खोखले निकले सभी आस्थाएं झूठीं
सब विश्वास खोखले निकले सभी आस्थाएं झूठीं
Ravi Ghayal
★संघर्ष जीवन का★
★संघर्ष जीवन का★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
गंणपति
गंणपति
Anil chobisa
सच ज़िंदगी और जीवन में अंतर हैं
सच ज़िंदगी और जीवन में अंतर हैं
Neeraj Agarwal
देख कर
देख कर
Santosh Shrivastava
कभी मज़बूरियों से हार दिल कमज़ोर मत करना
कभी मज़बूरियों से हार दिल कमज़ोर मत करना
आर.एस. 'प्रीतम'
*थर्मस (बाल कविता)*
*थर्मस (बाल कविता)*
Ravi Prakash
परिणय प्रनय
परिणय प्रनय
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
Loading...