Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Nov 2021 · 1 min read

किस्सा कवि होने का

——————————————-
किसी ने लिखा कविता लिखो
लिख दिया मैंने।
अपरिपक्वता की कविता
हो गयी परिपक्व।
छप गई।
मुझे कविता के पृष्ठ पर छाप गया।
कविता में राजतंत्र है।
कवि कथा से हो न हो राजनीति से
समृद्ध हो अवश्य।
समृद्धि चाटुकारिता की हो तो,
सोने में सुहागा।
संपादक उसे ये ले भागा वो ले भागा।
दरिद्र कवि जानता है सिर्फ कविता करना।

संध्या और दिवस के मिलन विंदु,
निशा और उषा के मिलन विंदु तक
एक ऋजु रेखा है।
व्यक्तित्व को दो संदर्भों में देती है बाँट।
मैं जब संदर्भों का व्यावहारिक विश्लेषण
चाहता हूँ करना,
निरर्थक शब्द देते हैं मुझे डांट।
मेरे चिथड़े हुए ओठों पर सार्थक कविता
संपादकों के रद्दी वाली पेटी में
जीता है।
मैं कवि बचा रहता हूँ।

कविता लिखकर देवताओं से चाहता हूँ वरदान।
राक्षसों से मांगता हूँ
अन्याय होते भी जी सकने योग्य प्राण।

काँटों सी कुटिल प्रहार और
पुष्पों सा कोमल छल
मेरे अंदर जब जाते है दिये बो
मुश्किल होता है बिना रूआँसा हुआ जीना।
कवि के जले हुए ओठ लगते हैं गाने गाना।
बिना गर्भ ठहरे पैदा होता है कवि।
तुरत-फुरत बिलकुल अभी।

जंगली पहाड़ों पर भगा दिये जाने से
जलीय सागर के सारे गर्त देख लेता है कवि।
अधर पर शिव के विषपान से छलका हुआ विष।
आ ठहरता है।
आलोचनाओं से भरे मुहावरे
चीखकर कहने के बजाय बस कुहरता है।

मरने के पूर्व तक मैं, मेरे लिए कवि ही रहूँगा।
दूसरे मुझे समझते रहेंगे फालतू आदमी।
—————-2/11/21——————————

Language: Hindi
1 Comment · 197 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
The thing which is there is not wanted
The thing which is there is not wanted
कवि दीपक बवेजा
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
विजय कुमार अग्रवाल
होली
होली
Neelam Sharma
World Hypertension Day
World Hypertension Day
Tushar Jagawat
2868.*पूर्णिका*
2868.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
परम प्रकाश उत्सव कार्तिक मास
परम प्रकाश उत्सव कार्तिक मास
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
!!! सदा रखें मन प्रसन्न !!!
!!! सदा रखें मन प्रसन्न !!!
जगदीश लववंशी
तुम्हारे हमारे एहसासात की है
तुम्हारे हमारे एहसासात की है
Dr fauzia Naseem shad
हिन्दी पर विचार
हिन्दी पर विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Sometimes…
Sometimes…
पूर्वार्थ
हमें यह ज्ञात है, आभास है
हमें यह ज्ञात है, आभास है
DrLakshman Jha Parimal
Charlie Chaplin truly said:
Charlie Chaplin truly said:
Vansh Agarwal
परमेश्वर का प्यार
परमेश्वर का प्यार
ओंकार मिश्र
व्यथा दिल की
व्यथा दिल की
Devesh Bharadwaj
मंजिलें
मंजिलें
Mukesh Kumar Sonkar
ऐलान कर दिया....
ऐलान कर दिया....
डॉ.सीमा अग्रवाल
गुरुकुल भारत
गुरुकुल भारत
Sanjay ' शून्य'
आया नववर्ष
आया नववर्ष
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
💐प्रेम कौतुक-538💐
💐प्रेम कौतुक-538💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*नव-संसद की बढ़ा रहा है, शोभा शुभ सेंगोल (गीत)*
*नव-संसद की बढ़ा रहा है, शोभा शुभ सेंगोल (गीत)*
Ravi Prakash
"हर सुबह कुछ कहती है"
Dr. Kishan tandon kranti
यादों की किताब बंद करना कठिन है;
यादों की किताब बंद करना कठिन है;
Dr. Upasana Pandey
भीगे-भीगे मौसम में.....!!
भीगे-भीगे मौसम में.....!!
Kanchan Khanna
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
फुदक फुदक कर ऐ गौरैया
फुदक फुदक कर ऐ गौरैया
Rita Singh
लौट आओ ना
लौट आओ ना
VINOD CHAUHAN
लोकतंत्र का खेल
लोकतंत्र का खेल
Anil chobisa
जल से सीखें
जल से सीखें
Saraswati Bajpai
रामेश्वरम लिंग स्थापना।
रामेश्वरम लिंग स्थापना।
Acharya Rama Nand Mandal
खुला आसमान
खुला आसमान
Surinder blackpen
Loading...