Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Dec 2021 · 1 min read

“कवि, समाज का दर्पण”

कवि, समाज का दर्पण,
हारी, कलम कहाँ लेखक की।
मन है, यदि सँतुष्ट,
चाह कब वाह, ध्वनी करतल की।।

एक साधना, है लेखन,
अनकही, कही, जीवन की।
पाठक सुधी, सुविज्ञ,
ज़रूरत क्या, महिमामंडन की।।

है उर का उद्भास,
कहानी, कथा, कभी निर्जन की।
करती है, प्रतिकार,
कभी भी, क्षमा नहीं दुर्जन की।।

कभी भाव, हैं कवि के,
मानो, कविता किसी स्वजन की।
लेख कोई, लगता ज्यों,
हो अभिव्यक्ति, मृदुल बचपन की।।

भक्ति-भाव दोहों मेँ, पद मेँ,
चौपाई, मानस की।
कहीँ वीर-रस, है प्रधान,
टँकार, युद्ध गर्जन की।।

गीत सुहाना, यदि बसन्त का,
ग़ज़ल, दास्ताँ ग़म की।
कहीँ किये श्रँगार, नायिका,
बाट तके, नायक की।।

कभी, हास-परिहास,
दिलाता याद मधुर, साजन की।
मन मयूर, मदमस्त,
घटा घनघोर, घिरी सावन की।।

सामाजिक सौहार्द्र, सरलता,
भेंट चढ़ गई, हठ की।
वर्णन विकृति, वर्जनाओं का,
साध सहज, समरस की।।

“आशा”, आविर्भाव आज,
तय हार, घनेरे तम की।
मिटे, मलिन-मालिन्य,
अहा, सीमा अब कहाँ गगन की..!

रचयिता-

Dr.asha kumar rastogi
M.D.(Medicine),DTCD
Ex.Senior Consultant Physician,district hospital, Moradabad.
Presently working as Consultant Physician and Cardiologist,sri Dwarika hospital,near sbi Muhamdi,dist Lakhimpur kheri U.P. 262804 M.9415559964

Language: Hindi
Tag: गीत
25 Likes · 27 Comments · 792 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
View all
You may also like:
वो रास्ता तलाश रहा हूं
वो रास्ता तलाश रहा हूं
Vikram soni
एक मशाल जलाओ तो यारों,
एक मशाल जलाओ तो यारों,
नेताम आर सी
💐प्रेम कौतुक-540💐
💐प्रेम कौतुक-540💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
गुरु कृपा
गुरु कृपा
Satish Srijan
🌷मनोरथ🌷
🌷मनोरथ🌷
पंकज कुमार कर्ण
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
धार्मिक सौहार्द एवम मानव सेवा के अद्भुत मिसाल सौहार्द शिरोमणि संत श्री सौरभ
धार्मिक सौहार्द एवम मानव सेवा के अद्भुत मिसाल सौहार्द शिरोमणि संत श्री सौरभ
World News
*अहंकार*
*अहंकार*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
असर-ए-इश्क़ कुछ यूँ है सनम,
असर-ए-इश्क़ कुछ यूँ है सनम,
Amber Srivastava
*
*"मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम"*
Shashi kala vyas
मैं लिखता हूं..✍️
मैं लिखता हूं..✍️
Shubham Pandey (S P)
जो ये समझते हैं कि, बेटियां बोझ है कन्धे का
जो ये समझते हैं कि, बेटियां बोझ है कन्धे का
Sandeep Kumar
■ तथ्य : ऐसे समझिए।
■ तथ्य : ऐसे समझिए।
*Author प्रणय प्रभात*
ख़ुद से ख़ुद को
ख़ुद से ख़ुद को
Akash Yadav
लड्डु शादी का खायके, अनिल कैसे खुशी बनाये।
लड्डु शादी का खायके, अनिल कैसे खुशी बनाये।
Anil chobisa
"विश्वास का दायरा"
Dr. Kishan tandon kranti
तेरी हस्ती, मेरा दुःख,
तेरी हस्ती, मेरा दुःख,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
प्राप्त हो जिस रूप में
प्राप्त हो जिस रूप में
Dr fauzia Naseem shad
कुछ लोगों का प्यार जिस्म की जरुरत से कहीं ऊपर होता है...!!
कुछ लोगों का प्यार जिस्म की जरुरत से कहीं ऊपर होता है...!!
Ravi Betulwala
मनहरण घनाक्षरी
मनहरण घनाक्षरी
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
दर्शक की दृष्टि जिस पर गड़ जाती है या हम यूं कहे कि भारी ताद
दर्शक की दृष्टि जिस पर गड़ जाती है या हम यूं कहे कि भारी ताद
Rj Anand Prajapati
*आ गये हम दर तुम्हारे दिल चुराने के लिए*
*आ गये हम दर तुम्हारे दिल चुराने के लिए*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
जलियांवाला बाग,
जलियांवाला बाग,
अनूप अम्बर
"चिराग"
Ekta chitrangini
जिन्दगी कभी नाराज होती है,
जिन्दगी कभी नाराज होती है,
Ragini Kumari
छठ परब।
छठ परब।
Acharya Rama Nand Mandal
*घुटन बहुत है बरसो बादल(हिंदी गजल/गीतिका)*
*घुटन बहुत है बरसो बादल(हिंदी गजल/गीतिका)*
Ravi Prakash
सीख
सीख
Ashwani Kumar Jaiswal
* प्यार का जश्न *
* प्यार का जश्न *
surenderpal vaidya
राममय जगत
राममय जगत
बिमल तिवारी “आत्मबोध”
Loading...