Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Sep 2018 · 1 min read

कविता

हिंदी को सम्मान दो

संस्कृत से जन्मी हिंदी ने भाषा का संसार दिया, ‘देवनागरी’ लिपि में जिसने भाषा को विस्तार दिया।
‘आगत’ शब्द समाहित करके विश्व पटल प्रतिमान दिया, शब्दकोश विकसित कर अपना बहुभाषा को मान दिया।
छंद अलंकृत रस आच्छादित रचना का आधार दिया, तुलसी ,सूर, कबीर सभी ने हिंदी को सम्मान दिया।
साहित्य सृजन कर हिंदी में हिंदी का उत्थान किया, राजभाषा बना हिंदी को संविधान ने मान दिया।
भारत में सब बोलो हिंदी, जिसके माथे पर बिंदी, हिंद की पहचान है हिंदी, देश का अभिमान हिंदी,
संस्कृत की पुत्री है हिंदी, बनी जन आधार हिंदी, एक सूत्र में बाँधे हिंदी, देव का वरदान हिंदी।
अंग्रेजी शासन चला गया आंग्ल आज भी चलती है, हिंदी रहती निर्धन बस्ती अांग्ल महल में पलती है।
अंग्रेजी का जब देखे प्रभुत्व हिंदी घर में घुटती है, राष्ट्रभाषा का स्थान पाकर भी हिंदी आहें भरती है।
भारत में “हिंदी -दिवस” मना हिंदी गाथा गाते हैं, अंग्रेजी में भाषण देकर हिंदी मान घटाते हैं।
भारत में हम हिंदीभाषी हिंदी से कतराते हैं, कार्यालय में अंग्रेजी लिख कर उसको मान दिलाते हैं।
आओ हम सब शपथ आज लें हिंदी को अपनाएँगे, निज भाषा की उन्नति करके इसका गौरव गाएँगे।
साहित्य सृजन कर हिंदी में इसे समृद्ध बनाएँगे, विश्व व्यापी बना हिंदी को इसकी शान बढ़ाएँगे।
डॉ. रजनी अग्रवाल”वाग्देवी रत्ना”
वाराणसी (उ. प्र.)
संपादिका-साहित्य धरोहर

Language: Hindi
395 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
माँ काली साक्षात
माँ काली साक्षात
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
सार छंद विधान सउदाहरण / (छन्न पकैया )
सार छंद विधान सउदाहरण / (छन्न पकैया )
Subhash Singhai
* कुछ पता चलता नहीं *
* कुछ पता चलता नहीं *
surenderpal vaidya
जाते हो.....❤️
जाते हो.....❤️
Srishty Bansal
संगठन
संगठन
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
इस दुनिया में दोस्त हीं एक ऐसा विकल्प है जिसका कोई विकल्प नह
इस दुनिया में दोस्त हीं एक ऐसा विकल्प है जिसका कोई विकल्प नह
Shweta Soni
सब छोड़ कर चले गए हमें दरकिनार कर के यहां
सब छोड़ कर चले गए हमें दरकिनार कर के यहां
VINOD CHAUHAN
"संयोग"
Dr. Kishan tandon kranti
3315.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3315.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
अल्फाज़.......दिल के
अल्फाज़.......दिल के
Neeraj Agarwal
राह पर चलते चलते घटित हो गई एक अनहोनी, थम गए कदम,
राह पर चलते चलते घटित हो गई एक अनहोनी, थम गए कदम,
Sukoon
दिन भर रोशनी बिखेरता है सूरज
दिन भर रोशनी बिखेरता है सूरज
कवि दीपक बवेजा
*मुर्गा की बलि*
*मुर्गा की बलि*
Dushyant Kumar
मां
मां
Dr. Pradeep Kumar Sharma
छलते हैं क्यों आजकल,
छलते हैं क्यों आजकल,
sushil sarna
"बदलते भारत की तस्वीर"
पंकज कुमार कर्ण
हार को तिरस्कार ना करें
हार को तिरस्कार ना करें
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
यह पृथ्वी रहेगी / केदारनाथ सिंह (विश्व पृथ्वी दिवस)
यह पृथ्वी रहेगी / केदारनाथ सिंह (विश्व पृथ्वी दिवस)
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
भगतसिंह
भगतसिंह
Shekhar Chandra Mitra
-- मौत का मंजर --
-- मौत का मंजर --
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
कितना रोका था ख़ुद को
कितना रोका था ख़ुद को
हिमांशु Kulshrestha
जिंदगी एक चादर है
जिंदगी एक चादर है
Ram Krishan Rastogi
💐Prodigy Love-36💐
💐Prodigy Love-36💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
(दम)
(दम)
महेश कुमार (हरियाणवी)
आखिरी वक्त में
आखिरी वक्त में
Harminder Kaur
♥️मां ♥️
♥️मां ♥️
Vandna thakur
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
♤ ⛳ मातृभाषा हिन्दी हो ⛳ ♤
♤ ⛳ मातृभाषा हिन्दी हो ⛳ ♤
Surya Barman
इम्तिहान
इम्तिहान
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
আজকের মানুষ
আজকের মানুষ
Ahtesham Ahmad
Loading...