Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Oct 2020 · 2 min read

कविता: इंसान की हकीकत ( काव्य संग्रह :- सुलगते आँसू)

इंसान की हकीकत

इंसान क्या है और इसकी हकीकत क्या है…?
एक ऐसा सवाल..
जिसे हर कोई सदियों से…
जानना चाह रहा है, समझना चाह रहा है..!

दुन्या के सभी लोग…
चाहे वो समाजशास्त्री हो,दार्शनिक हो…
या हो फिर कोई वैज्ञानिक,
हर कोई इस उलझे सवाल को सुलझाना चाह रहा है,
और हर किसी ने
अपने अपने तरीके से सुलझाना चाहा
लकिन अफ़सोस
कोई भी आज तक इसे सुलझा नहीं पाया
और इस उलझे सवाल में खुद उलझ कर रह गया
आखिर इंसान क्या है, और इसकी हकीकत क्या है…?

मै सोचता हूँ
खुदा ने इस दुन्या जितने भी मखलूक बनाए…
उन सभी मखलूकों में…
इंसान इस कायनात की…
सबसे पूरी, सबसे मुकम्मल, और…
कायनात की सबसे अजीब चीज भी है…!

अगर निडर हो तो…
शेर के मुँह में भी हाथ डाल देता है…!
और डरने पर आये तो..
एक मामुली सी चुहिया को देख कर चीखें मारने लगता है…!!

अगर फैय्याजी व दरयादिली पर आये तो…
अपना घर-बार सब लुटा देता है…!
और तंगदिली दिखाए तो…
दूसरों के मुँह से निवाला तक छीन लेता…!!

अगर दोस्ती का हक़ अदा करे तो…
दोस्तों पर अपनी जान तक निछावर कर देता है…!
और दुश्मनी पर आये तो…
बेरहमी से तड़पा-तड़पा कर दूसरों को मार डालता है…!!

अगर बनाने पर आये तो…
रेगिस्तान को भी गुलजार बना देता है…!
और बिगाड़ने पर आये तो…
बने बनाये घर को जलाकर फूँक डालता है…!!

अगर दिल में कशक महसूस करे तो…
अपना तन-मन-धन सब वार देता है…!
और बेरहमी पर आये तो…
चीखों को सुनकर तालियां बजाता है…!!

अगर मुहब्बत करे तो…
महबूब के तलवे से आँख रगड़ता है…!
और नफरत पर आये तो…
सामने वाले को झुका कर जमीन पर नाक से लकीरें खिंचवाता है…!!

अगर सूझ-बुझ से काम ले तो..
आसमान में कमन्दे डाल देता है…!
और हिमाकत पर आये तो…
पेड़ की उसी डाली को काटता है, जिस पर उसका बसेरा है…!!

इंसान क्या है और इसकी हकीकत क्या है…?
कुछ समझ में नहीं आता…
मै अक्सर सोचता हूँ…
इंसान की हकीकत किया है…??

माँ की गोद में नन्हा-मुन्ना सा वजूद…
फिर पाँव-पाँव दौडता हुआ मासूम सा बच्चा…
किताबे संभाले हुए स्कूल जाता नव-उम्र लड़का…
फिर मंजर बदलता है और उसकी जगह…
थका हुआ अधेर आदमी…
और सबसे आखिर में…
काउंट-डाउन में मसरूफ…
लाठी थामे हुए मौत का मुन्तज़िर एक बूढ़ा वजूद…!!

यही कहानी सदियों से दोहराती चली आ रही है…
और ता-क़यामत दोहराई जाती रहेगी…
क्या है इंसान की हक़ीक़त…
कुछ समझ में नहीं आता…!!

सच कहो तो..
मुझे ऐसा लगता है जैसे…
मौत ही इंसान की हकीकत है, सच्चाई है…
जिसे हर कोई जान कर भी, समझ कर भी…
जाने क्यों समझना नहीं चाहता…!!

जिसे हर कोई जान कर भी, समझ कर भी…
जाने क्यों समझना नहीं चाहता…!!

Language: Hindi
1390 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बिना कोई परिश्रम के, न किस्मत रंग लाती है।
बिना कोई परिश्रम के, न किस्मत रंग लाती है।
सत्य कुमार प्रेमी
मेरी कविताएं
मेरी कविताएं
Satish Srijan
मौत का क्या भरोसा
मौत का क्या भरोसा
Ram Krishan Rastogi
dr arun kumar shastri
dr arun kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आओ ऐसा एक भारत बनाएं
आओ ऐसा एक भारत बनाएं
नेताम आर सी
पढ़ता  भारतवर्ष  है, गीता,  वेद,  पुराण
पढ़ता भारतवर्ष है, गीता, वेद, पुराण
Anil Mishra Prahari
कभी
कभी
Ranjana Verma
*सहकारी युग हिंदी साप्ताहिक के प्रारंभिक पंद्रह वर्ष*
*सहकारी युग हिंदी साप्ताहिक के प्रारंभिक पंद्रह वर्ष*
Ravi Prakash
हंसगति
हंसगति
डॉ.सीमा अग्रवाल
कैसे रखें हम कदम,आपकी महफ़िल में
कैसे रखें हम कदम,आपकी महफ़िल में
gurudeenverma198
नदी का किनारा ।
नदी का किनारा ।
Kuldeep mishra (KD)
समझ
समझ
Shyam Sundar Subramanian
धर्मगुरु और राजनेता
धर्मगुरु और राजनेता
Shekhar Chandra Mitra
दुर्बल कायर का ही तो बाली आधा वल हर पाता है।
दुर्बल कायर का ही तो बाली आधा वल हर पाता है।
umesh mehra
"यदि"
Dr. Kishan tandon kranti
सद् गणतंत्र सु दिवस मनाएं
सद् गणतंत्र सु दिवस मनाएं
Pt. Brajesh Kumar Nayak
Pain changes people
Pain changes people
Vandana maurya
2393.पूर्णिका
2393.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
* जन्मभूमि का धाम *
* जन्मभूमि का धाम *
surenderpal vaidya
कर पुस्तक से मित्रता,
कर पुस्तक से मित्रता,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
बचा ले मुझे🙏🙏
बचा ले मुझे🙏🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
आप वो नहीं है जो आप खुद को समझते है बल्कि आप वही जो दुनिया आ
आप वो नहीं है जो आप खुद को समझते है बल्कि आप वही जो दुनिया आ
Rj Anand Prajapati
मां - स्नेहपुष्प
मां - स्नेहपुष्प
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
काश.......
काश.......
Faiza Tasleem
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
Phool gufran
मुझे किराए का ही समझो,
मुझे किराए का ही समझो,
Sanjay ' शून्य'
सबसे प्यारा माॅ॑ का ऑ॑चल
सबसे प्यारा माॅ॑ का ऑ॑चल
VINOD CHAUHAN
तब गाँव हमे अपनाता है
तब गाँव हमे अपनाता है
संजय कुमार संजू
मुझे भी आकाश में उड़ने को मिले पर
मुझे भी आकाश में उड़ने को मिले पर
Charu Mitra
#ग़ज़ल
#ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...