Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 May 2023 · 1 min read

आया नवल बसंत

सखी री आया नवल बसंत।
हुए हैं सुरभित सभी दिगंत।।

सजीले दिखते हैं तरु गात।
बढ़ाते शोभा उनकी पात।
छटा यह रहे वर्ष पर्यंत।
सखी री आया नवल बसंत।।

भ्रमर सब दिखा रहे अनुराग।
चाह है कर लें पान पराग।
चतुर्दिक पुष्पित सुमन अनंत।
सखी री आया नवल बसंत।।

बजे हैं चहुँ दिशि ढोल मृदंग।
धरा का दिखता अद्भुत रंग।
रूप तो उसका लगे महंत।
सखी री आया नवल बसंत।।

बहे नित शीतल मंद समीर।
हुआ मन उत्सुक और अधीर।
कहाँ हो आओ प्यारे कंत।
सखी री आया नवल बसंत।।

चलाए मदन चाप शर तान।
करे है हिय को नित संधान।
नहीं है दुख का कोई अंत।
सखी री आया नवल बसंत।।

चमू ले आया है मधुमास।
सताता करता है परिहास।
यही है मुद्दा आज ज्वलंत।
सखी री आया नवल बसंत।।
डाॅ बिपिन पाण्डेय

Language: Hindi
1 Like · 278 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सच कहूं तो
सच कहूं तो
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
#नहीं_जानते_हों_तो
#नहीं_जानते_हों_तो
*Author प्रणय प्रभात*
नव वर्ष
नव वर्ष
Satish Srijan
"ऐसी कोई रात नहीं"
Dr. Kishan tandon kranti
When you realize that you are the only one who can lift your
When you realize that you are the only one who can lift your
Manisha Manjari
दुनिया मे नाम कमाने के लिए
दुनिया मे नाम कमाने के लिए
शेखर सिंह
उनको देखा तो हुआ,
उनको देखा तो हुआ,
sushil sarna
कुंडलिया छंद की विकास यात्रा
कुंडलिया छंद की विकास यात्रा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
VINOD CHAUHAN
तुम्हारी बेवफाई देखकर अच्छा लगा
तुम्हारी बेवफाई देखकर अच्छा लगा
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
साथ
साथ
Dr fauzia Naseem shad
गौरैया
गौरैया
Dr.Pratibha Prakash
जो लिखा नहीं.....लिखने की कोशिश में हूँ...
जो लिखा नहीं.....लिखने की कोशिश में हूँ...
Vishal babu (vishu)
तेरे सहारे ही जीवन बिता लुंगा
तेरे सहारे ही जीवन बिता लुंगा
Keshav kishor Kumar
वर्तमान, अतीत, भविष्य...!!!!
वर्तमान, अतीत, भविष्य...!!!!
Jyoti Khari
तेरी तसवीर को आज शाम,
तेरी तसवीर को आज शाम,
Nitin
एक बिहारी सब पर भारी!!!
एक बिहारी सब पर भारी!!!
Dr MusafiR BaithA
शादी ..... एक सोच
शादी ..... एक सोच
Neeraj Agarwal
*किले में योगाभ्यास*
*किले में योगाभ्यास*
Ravi Prakash
हमारे दोस्त
हमारे दोस्त
Shivkumar Bilagrami
मत खोलो मेरी जिंदगी की किताब
मत खोलो मेरी जिंदगी की किताब
Adarsh Awasthi
इक दूजे पर सब कुछ वारा हम भी पागल तुम भी पागल।
इक दूजे पर सब कुछ वारा हम भी पागल तुम भी पागल।
सत्य कुमार प्रेमी
नौकरी न मिलने पर अपने आप को अयोग्य वह समझते हैं जिनके अंदर ख
नौकरी न मिलने पर अपने आप को अयोग्य वह समझते हैं जिनके अंदर ख
Gouri tiwari
रोज रात जिन्दगी
रोज रात जिन्दगी
Ragini Kumari
*जिंदगी मुझ पे तू एक अहसान कर*
*जिंदगी मुझ पे तू एक अहसान कर*
sudhir kumar
चाय ही पी लेते हैं
चाय ही पी लेते हैं
Ghanshyam Poddar
New light emerges from the depths of experiences, - Desert Fellow Rakesh Yadav
New light emerges from the depths of experiences, - Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
श्राद्ध ही रिश्तें, सिच रहा
श्राद्ध ही रिश्तें, सिच रहा
Anil chobisa
किसी के टुकड़े पर पलने से अच्छा है खुद की ठोकरें खाईं जाए।
किसी के टुकड़े पर पलने से अच्छा है खुद की ठोकरें खाईं जाए।
Rj Anand Prajapati
युवा मन❤️‍🔥🤵
युवा मन❤️‍🔥🤵
डॉ० रोहित कौशिक
Loading...