Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 May 2021 · 1 min read

*अनमना और छ्द्म जीवन *

*अनमना और छ्द्म जीवन *
—————————-
बाँध पर अवस्थित ये जीवन,
सपनों के प्रसून खिलानें।
विरह-मिलन के गीत गानें,
फूस की इन झोंपड़ियों में,
बारिशों से व्यथित है जीवन।
अनमना और छ्द्म जीवन।।

घर -द्वार इनके कटे हैं,
कर्म पथ काँटें बिछे हैं।
हर तरफ बादल घने हैं।
उजड़ा उपवन बीता यौवन,
अनमना और छ्द्म जीवन।।

तिलमिलाते धूप में भी,
बाध्य है अपने कर्म से।
स्मृति में इनके बसे हैं,
गौरवित गुजरा जमाना।
पर भाग्य ने तो छला जीवन।
अनमना और छ्द्म जीवन।।

कभी उफनते सरित जल से,
कभी लरजते तड़ित बल से।
कभी गरजते वारिद नभ से,
भीरू मन निष्प्राण इनका,
पल में होता त्राण इनका ।
सरफिरा संतप्त जीवन।
अनमना और छ्द्म जीवन।।

सियासत के हर बिसात में,
इनकी तो बस हार होती।
झेलने को ये विवश है,
अपने जीवन की दुर्गति।
हो न पाया सुरम्य जीवन।
अनमना और छ्द्म जीवन।।

हर समय बस याद आती,
अतीत के दुर्लभ क्षणों का।
होगा क्या पर अब हमेंशा,
नियति को ही कोसने से।
दुःसह और अनित्य जीवन।
अनमना और छ्द्म जीवन।।

रेत के इस टीले पर ही,
नवजीवन का संचार होता।
उम्र भी ढलती, दिन गुजरता,
एक दिन प्राणांत होता ।
मनुज हेतु दुर्लभ जीवन।
अनमना और छ्द्म जीवन।।

मशविरा मेरा इक ले लो,
रात्रि के नीरव प्रहर में।
टिमटिमाते जुगनुओं से,
देह की ज्योति तुम पा लो।
प्रकृति के सानिध्य में तुम,
प्रकृति से नियति चुरा लो।
कर दो छिन्न-भिन्न हर बंधन,
तब मिलेगी उन्मुक्त जीवन।
अनमना और छ्द्म जीवन।।

मौलिक एवं स्वरचित

© *मनोज कुमार कर्ण
कटिहार ( बिहार )
मोबाइल न. – 8757227201

15 Likes · 16 Comments · 1290 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from मनोज कर्ण
View all
You may also like:
2764. *पूर्णिका*
2764. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
धरती को‌ हम स्वर्ग बनायें
धरती को‌ हम स्वर्ग बनायें
Chunnu Lal Gupta
वक्त लगता है
वक्त लगता है
Vandna Thakur
पतग की परिणीति
पतग की परिणीति
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
गीत - जीवन मेरा भार लगे - मात्रा भार -16x14
गीत - जीवन मेरा भार लगे - मात्रा भार -16x14
Mahendra Narayan
"दस ढीठों ने ताक़त दे दी,
*Author प्रणय प्रभात*
कौन गया किसको पता ,
कौन गया किसको पता ,
sushil sarna
Armano me sajaya rakha jisse,
Armano me sajaya rakha jisse,
Sakshi Tripathi
" ख्वाबों का सफर "
Pushpraj Anant
वृक्ष पुकार
वृक्ष पुकार
संजय कुमार संजू
प्रथम मिलन
प्रथम मिलन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
मां तुम्हें सरहद की वो बाते बताने आ गया हूं।।
मां तुम्हें सरहद की वो बाते बताने आ गया हूं।।
Ravi Yadav
बोल
बोल
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*हे!शारदे*
*हे!शारदे*
Dushyant Kumar
कहानी - आत्मसम्मान)
कहानी - आत्मसम्मान)
rekha mohan
जिन्दगी हमारी थम जाती है वहां;
जिन्दगी हमारी थम जाती है वहां;
manjula chauhan
💐प्रेम कौतुक-466💐
💐प्रेम कौतुक-466💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कर्म भाव उत्तम रखो,करो ईश का ध्यान।
कर्म भाव उत्तम रखो,करो ईश का ध्यान।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
"ग से गमला"
Dr. Kishan tandon kranti
आज  मेरा कल तेरा है
आज मेरा कल तेरा है
Harminder Kaur
पेट भरता नहीं
पेट भरता नहीं
Dr fauzia Naseem shad
🌷🌷  *
🌷🌷 *"स्कंदमाता"*🌷🌷
Shashi kala vyas
दिल में हिन्दुस्तान रखना आता है
दिल में हिन्दुस्तान रखना आता है
नूरफातिमा खातून नूरी
न्याय के लिए
न्याय के लिए
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
हाथों में डिग्री आँखों में निराशा,
हाथों में डिग्री आँखों में निराशा,
शेखर सिंह
न दिखावा खातिर
न दिखावा खातिर
Satish Srijan
बोध
बोध
Dr.Pratibha Prakash
*खाओ गरम कचौड़ियॉं, आओ यदि बृजघाट (कुंडलिया)*
*खाओ गरम कचौड़ियॉं, आओ यदि बृजघाट (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
विपत्ति आपके कमजोर होने का इंतजार करती है।
विपत्ति आपके कमजोर होने का इंतजार करती है।
Paras Nath Jha
अनोखा दौर
अनोखा दौर
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
Loading...