Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2024 · 1 min read

अखिल विश्व के स्वामी राम

अखिल विश्व के स्वामी राम
गीत

अखिल विश्व के स्वामी राम
भक्तों के अनुगामी राम

माँ कौशल्या के राजदुलारे।
कैकई माता के हैं प्यारे।
नेह भरी सुमित्रा माई।
लखन शत्रुघ्न के हैं भाई।
भाई भरत के प्राणाधार।
दशरथ का जीवन संसार।
अवधपुरी के स्वामी राम।
भक्तों के अनुगामी राम।

राक्षस प्राणों के विध्वंसक।
विश्वामित्र यज्ञ के रक्षक।
डरे हुए ऋषियों के बीच।
वधे ताड़का अरु मारीच।
ऋषि मुनियों के तारणहार।
राम सत्य के अवतार।
सदा धर्म पथगामी राम।
भक्तों के अनुगामी राम।

शिवपिनाक के प्रभु हैं भंजक।
सिय सपनों के श्री प्रभु रंजक।
जनक कष्ट के प्रभु हैं हर्ता।
जनकनंदनी के प्रभु भर्ता।
राम सिया विवाह अति पावन।
मर्यादा रत अति मन भावन।
सीय हृदय के स्वामी राम।
भक्तों के अनुगामी राम।

बनी निमित्त मंथरा दासी।
कोप भवन की कैकई वासी।
भरत राज्य राम वनवासी।
अवधपुरी में भरी उदासी।
छोड़ा राज्य लोक हित साधा।
चले प्रभु हरने सब बाधा।
मर्यादा पथगामी राम।
भक्तों के अनुगामी राम।

ऋष्यमूक पर्वत के वासी।
हनुमान अविचल अविनासी।
राम नाम के हनुमत रसिया।
राम प्रभु हनुमत मन बसिया।
सीताखोज लंक को जारा।
राम नाम पर सब कुछ बारा।
संकट मोचक स्वामी राम।
भक्तों के अनुगामी राम।

राम सेतु चढ़ लंका आये।
वानर लंका दुर्ग ढहाए।
रावण मेघनाथ संहारे।
असुर समूल नष्ट कर सारे।
अवधपुरी में राम पधारे।
राम सत्य संकल्प हमारे।
हम सबके मन स्वामी राम।
भक्तों के अनुगामी राम।

सुशील शर्मा

52 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सिर्फ यह कमी थी मुझमें
सिर्फ यह कमी थी मुझमें
gurudeenverma198
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
डॉ.सीमा अग्रवाल
मेरे हमसफ़र
मेरे हमसफ़र
Sonam Puneet Dubey
"दो हजार के नोट की व्यथा"
Radhakishan R. Mundhra
हारे हुए परिंदे को अब सजर याद आता है
हारे हुए परिंदे को अब सजर याद आता है
कवि दीपक बवेजा
गांधी और गोडसे में तुम लोग किसे चुनोगे?
गांधी और गोडसे में तुम लोग किसे चुनोगे?
Shekhar Chandra Mitra
मय है मीना है साकी नहीं है।
मय है मीना है साकी नहीं है।
सत्य कुमार प्रेमी
"ज्वाला
भरत कुमार सोलंकी
काव्य_दोष_(जिनको_दोहा_छंद_में_प्रमुखता_से_दूर_रखने_ का_ प्रयास_करना_चाहिए)*
काव्य_दोष_(जिनको_दोहा_छंद_में_प्रमुखता_से_दूर_रखने_ का_ प्रयास_करना_चाहिए)*
Subhash Singhai
// प्रसन्नता //
// प्रसन्नता //
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
गीता, कुरान ,बाईबल, गुरु ग्रंथ साहिब
गीता, कुरान ,बाईबल, गुरु ग्रंथ साहिब
Harminder Kaur
अंबर तारों से भरा, फिर भी काली रात।
अंबर तारों से भरा, फिर भी काली रात।
लक्ष्मी सिंह
मैं एक महल हूं।
मैं एक महल हूं।
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
😊😊😊
😊😊😊
*Author प्रणय प्रभात*
गरीबी और लाचारी
गरीबी और लाचारी
Mukesh Kumar Sonkar
प्राणदायिनी वृक्ष
प्राणदायिनी वृक्ष
AMRESH KUMAR VERMA
कल तलक
कल तलक
Santosh Shrivastava
*दुखड़ा कभी संसार में, अपना न रोना चाहिए【हिंदी गजल/गीतिका】*
*दुखड़ा कभी संसार में, अपना न रोना चाहिए【हिंदी गजल/गीतिका】*
Ravi Prakash
दुःख इस बात का नहीं के तुमने बुलाया नहीं........
दुःख इस बात का नहीं के तुमने बुलाया नहीं........
shabina. Naaz
एक शख्स
एक शख्स
Pratibha Pandey
The reflection of love
The reflection of love
Bidyadhar Mantry
संवेदनाओं में है नई गुनगुनाहट
संवेदनाओं में है नई गुनगुनाहट
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
!! मेरी विवशता !!
!! मेरी विवशता !!
Akash Yadav
अब उनके ह्रदय पर लग जाया करती है हमारी बातें,
अब उनके ह्रदय पर लग जाया करती है हमारी बातें,
शेखर सिंह
कोई खुशबू
कोई खुशबू
Surinder blackpen
वक़्त वो सबसे ही जुदा होगा
वक़्त वो सबसे ही जुदा होगा
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
‘ विरोधरस ‘---6. || विरोधरस के उद्दीपन विभाव || +रमेशराज
‘ विरोधरस ‘---6. || विरोधरस के उद्दीपन विभाव || +रमेशराज
कवि रमेशराज
Don't Give Up..
Don't Give Up..
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मुहब्बत
मुहब्बत
अखिलेश 'अखिल'
ना छीनो जिंदगी से जिंदगी को
ना छीनो जिंदगी से जिंदगी को
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
Loading...