हे मां शारदे ज्ञान दे
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/86c80e97de4c3cc448a5401a29c8d3fd_ecbb6913765d0e295b6b7f07b9b3a168_600.jpg)
हे मां शारदे ज्ञान दे,
विद्या बुद्धि का धन दे
अज्ञानता को मेरी दूर कर
ज्ञान के प्रकाश से भर दे।
हे मां शारदे विवेक दे,
एक बेहतर इंसान बना दे
जीवन का अंधकार दूर कर
जीवन में मेरे उजाला भर दे।
हे मां शारदे प्रेरणा दे,
सुविचारों से जीवन भर दे
आलस्य जाल से मुक्त कर
श्रम शक्ति से मुझे सक्षम करें।
हे मां शारदे प्रार्थना सुने,
अरज को मेरी स्वीकार ले
सफलता की राह दिखा कर
आगे बढ़ने की मुझे शक्ति दे।
हे मां शारदे आशीर्वाद दे,
ज्ञान ज्योति के नूर से भर दे
आशा की किरण जगा कर
मन में मेरे विश्वास को भर दे।
– सुमन मीना (अदिति)