हर शख्स माहिर है.
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/c657a0cab0dc6e36e99031d84be3355b_ba06c8e0174cd0fda89c407f0d967225_600.jpg)
खुद में झाँकने के लिए ज़िगर चाहिए जनाब!
वर्ना दूसरों की शिनाख्त में तो हर शख्स माहिर है.!!
~~~~~
खूबसूरत है वो हाथ..
जो मुश्किल के वक़्त किसी का सहारा बन जाये!
वर्ना बहती गंगा में हाथ धोने में तो हर शख्स माहिर है.!!
~~~~~
खूबसूरत है वो जज्बात..
जो दूसरों की भावनाओं को समझ जाये!
वर्ना मजाक उड़ाने में तो हर शख्स माहिर है.!!
~~~~~
खूबसूरत है वो आँखे..
जिनमे किसी के खूबसूरत ख्वाब समां जाये!
वर्ना नजरों से गिराने में तो हर शख्स माहिर है.!!
~~~~~
खूबसूरत है वो दिल..
जो किसी के दुःख मे शामिल हो जाये!
वर्ना दिल दुखाने में तो हर शख्स माहिर है.!!