“महान ज्योतिबा”
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/c3604a0e005d6e49ddb91ab2f8495e94_0b568a30aa28e1b16eb23a3f8f0274ef_600.jpg)
“महान ज्योतिबा”
राष्ट्रपिता, महात्मा, दार्शनिक कहूँ
कि महान क्रान्तिकारी,
सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कहूँ
कि एक प्रबल चिंगारी।
सत्यशोधक समाज के संस्थापक कहूँ
कि नारी अधिकारों के प्रणेता,
तुझे डॉक्टर अम्बेडकर के गुरु कहूँ
कि बहुजन आन्दोलन के नेता।