* बच्चा-बच्चा भारत का अब सच्चा आयुध-धारी हो 【मुक्तक】*
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/d7e39ef2d17d3b6179ed7072acec22cb_195ffb0aee69ad6802e5998c8d81cc68_600.jpg)
* बच्चा-बच्चा भारत का अब सच्चा आयुध-धारी हो 【मुक्तक】*
■■■■■■■■■■■■■■■■■■
बच्चा-बच्चा भारत का अब, सच्चा आयुध-धारी हो
युद्ध-कला में पारंगत, बलशाली हर नर-नारी हो
दुष्टों का संहार कर सके ,शक्ति सभी में आ जाए
सुन दहाड़ ही रिपु काँपे ,वह अद्भुत सिंह-सवारी हो
—————————————————-
आयुध = शस्त्र // रिपु = शत्रु
—————————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा,रामपुर (उ. प्र.)
मोबाइल 99976 15451