चिड़िया
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/639d13c24e789bbb34e53aecad6b899d_dd4c03de25da842d1757d68cf00d6f8f_600.jpg)
चिड़िया
चीं-चीं, चीं-चीं
करती चिड़िया
कितनी सुन्दर
कितनी प्यारी चिड़िया।
नील-गगन में उड़ती
यह नन्ही चिड़िया
कितनी सुन्दर
गाती है चिड़िया।
टप-टप दाना
चुगती है चिड़िया
कुतर-कुतर फल
खाती है चिड़िया।
फुदक-फुदककर
नाचती है चिड़िया
तिनके तिनके जोड़
नीड़ बनाती चिड़िया।
सबके मन को
भाती है चिड़िया
कितनी सुन्दर
कितनी प्यारी चिड़िया।
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़