Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 May 2023 · 2 min read

#करना है, मतदान हमको#

#करना है, मतदान हमको#

करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
माता सुन लो, सुन लो बहना।
पांच साल में फिर मत कहना।
लालच में तुम कभी ना बहना।
वोट हमारा अमूल्य गहना।
सब कर लो पहचान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
यह मत समझो एक वोट है।
चुनो न नेता, जिस में खोट है।
बहाना अब न कोई चलेगा।
वोटिंग को हर कोई चलेगा।
बिना वोट न काम चलेगा।
वोट है, लोकतंत्र की जान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
भाई भाभी चाची ताई,
आसपास के सुन लो भाई।
किसान बाबू और हलवाई।
जो हमारी बात सुने ना,
ऐसा नेता कभी चुनो ना।
मेरी बात लो मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
सच्चाई रखे, ईमानदार हो।
कर्तव्यो का समझे सार वो।
जनता इसकी न शिकार हो।
शिक्षा को माने आधार वो।
कार्यों के बल पर ही पाए,
वो गैरों से मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
ऊंच-नीच न भेदभाव रखें।
जात पात न ईर्ष्या भाव।
वोट की कीमत जानो भईया।
पांच साल का रखो हिसाब।
बोओगे जैसा वैसा फलेगा।
बनेगा देश तभी महान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
अपना नेता, खुद ही चुनोगे।
अपना भविष्य खुद ही बुनोगे।
वोट की ताकत जब समझोगे।
सोच समझकर वोटिंग करोगे।
पांच साल न उल्लू बनोगे।
रखना सोच समझकर ध्यान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
संविधान को मानकर चलें।
महापुरुषों को कभी ना भूले।
शासन प्रशासन सख्त वो रखे।
जनता को वो त्रस्त ना रखें।
गलत को सही ना बतलाए।
ऐसा चुनो विद्वान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
अपना नेता हम ही चुनते।
अपने लिए हम पिंजड़ा बुनते।
भविष्य में ना हो
विनाश।
अच्छा बुरा हमारे हाथ।
सबसे ज्यादा किससे आस।
जो रखे तुम्हारा मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
हर हाल में देना वोट।
मचलो ना तुम देखकर नोट।
मैं भी अगर रखता हूं, खोट।
तो मुझको भी क्यों देते वोट।
ऐसी ही तुम सोच रखोगे,
पकड़ो आज से कान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।।

Language: Hindi
1 Like · 86 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Follow our official WhatsApp Channel to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dushyant Kumar
View all
You may also like:
"बढ़"
Dr. Kishan tandon kranti
देश के हित मयकशी करना जरूरी है।
देश के हित मयकशी करना जरूरी है।
सत्य कुमार प्रेमी
✍️नोटबंदी✍️
✍️नोटबंदी✍️
'अशांत' शेखर
💐प्रेम कौतुक-384💐
💐प्रेम कौतुक-384💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"ऊँची ऊँची परवाज़ - Flying High"
Sidhartha Mishra
आवत हिय हरषै नहीं नैनन नहीं स्नेह।
आवत हिय हरषै नहीं नैनन नहीं स्नेह।
sheelasingh19544 Sheela Singh
पिता मेंरे प्राण
पिता मेंरे प्राण
Arti Bhadauria
राजस्थान की पहचान
राजस्थान की पहचान
Shekhar Chandra Mitra
■ आज का दोहा
■ आज का दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
कितना बदल रहे हैं हम
कितना बदल रहे हैं हम
Dr fauzia Naseem shad
चूड़ियां
चूड़ियां
Madhavi Srivastava
बेटियां
बेटियां
Dr.Pratibha Prakash
पिता है तो लगता परिवार है
पिता है तो लगता परिवार है
Ram Krishan Rastogi
बेजुवान मित्र
बेजुवान मित्र
AMRESH KUMAR VERMA
खेल करे पैसा मिले,
खेल करे पैसा मिले,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
पिता का सपना
पिता का सपना
Prabhudayal Raniwal
भगवत गीता जयंती
भगवत गीता जयंती
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
बनें सब आत्मनिर्भर तो, नहीं कोई कमी होगी।
बनें सब आत्मनिर्भर तो, नहीं कोई कमी होगी।
डॉ.सीमा अग्रवाल
अखबार में पढ़िए (हिंदी गजल/गीतिका)
अखबार में पढ़िए (हिंदी गजल/गीतिका)
Ravi Prakash
सावन की बौछार
सावन की बौछार
सिद्धार्थ गोरखपुरी
बिखरा था बस..
बिखरा था बस..
Vijay kumar Pandey
शरद ऋतु ( प्रकृति चित्रण)
शरद ऋतु ( प्रकृति चित्रण)
Vishnu Prasad 'panchotiya'
ड्रीम-टीम व जुआ-सटा
ड्रीम-टीम व जुआ-सटा
Anil chobisa
खुद से मिल
खुद से मिल
सुशील मिश्रा (क्षितिज राज)
जब तक नहीं है पास,
जब तक नहीं है पास,
Satish Srijan
नौका विहार
नौका विहार
Dr Parveen Thakur
दूर जाकर सिर्फ यादें दे गया।
दूर जाकर सिर्फ यादें दे गया।
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
मैथिली पेटपोसुआ के गोंधियागिरी?
मैथिली पेटपोसुआ के गोंधियागिरी?
Dr. Kishan Karigar
नया दौर का नया प्यार
नया दौर का नया प्यार
shabina. Naaz
मां की महिमा
मां की महिमा
Shivraj Anand
Loading...