उन्नति का जन्मदिन
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/ce73c933e6ee5b1b4ebdd8c0ea3a8212_948f56104d1285c24bf141755184387d_600.jpg)
गणपति बाबा है नमन,करो विनय स्वीकार।
निधि मनीष हर्षित रहें,बरसे कृपा अपार।।
उन्नति का है जन्म दिन,नवल मार्च को आज।
शिव जी की हो अति कृपा,शोभित हो सब साज।।
ज्ञान बुद्धि बढ़ती रहे,सफल करे हर काम।
पौत्री मीना की सदा,करे जगत में नाम।।
भ्राता श्री उत्कर्ष भी,करें उचित सब काम।
आलोकित तत पथ रखें,पुरुषोत्तम श्री राम।।
बहुत बधाई दे रहे,सारे रिश्तेदार।
धन विद्या उन्नति रखे,पाए जीवन सार।।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम