Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Jun 2022 · 2 min read

काश….! तू मौन ही रहता….

तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

था एक वक़्त….
मेरा प्यार इतराता इठलाता….
बिखेर जाता….
अपने ह्रदय के उद्गार……!
हिचकोले लेता मस्त पवन सा….
भर लेता तुझे अपने आगोश में….!
और…
बरस जाता सुधारस बनकर….
इंद्रधनुष के रंगों सा….!
जिसमें सराबोर हो पिघल जाती मैं…..
और हो जाती पानी-पानी…!
बहने लगता मेरा प्यार….
देह के रोम-रोम से…
निर्मल निश्छल झरने सा….!
पर….
तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

एक वक़्त और था….
जब सहम गया था वो….
दुनिया के थपेड़ों से….
स्वार्थी परिन्दों से….!
जा छुपा…
दिल के किसी तहखाने में….!
घायल पड़ा था….
अपने अस्तित्व की तलाश में….
अपने हमदर्द….
हमदम व हमरूप की आस में…..!
तभी…
घनी वादियों को चीरती…..
एक किरण….
तेरे अनुपम स्वरूप में…..
खींच लाई….
उस प्यार को तहखाने से…!
तेरे प्रकाश में डूबकर….
एहसास हुआ…
कि तू वही है…
जिसकी उसे तलाश थी…..!
और…
चला आया खिंचा…..
तेरी उस नन्हीं सी किरण के साथ…..
बिछ गया तेरे कदमों तले….
कर खुद को समर्पित…..!
पर….
तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

एक आज का वक़्त है….
अब लौट गया फिर….
वापस वहीं….
जहाँ से खिंचा चला आया था…
मेरा प्यार….!
हो गया गुम….
उसी तहखाने में….
और…
कर लिया खुद को दफ़न….!
उड़ा दी….
लबों पर बिखरती मुस्कुराहट….
और हँसगुल्लों की चादर….!
बस इसी इन्तज़ार में…
कि कब उघाड़ेगा तू उसे…?
कब तोड़ेगा अपना बनाया हुआ बांध….?
कब करेगा…?
इज़हार अपने प्यार का….
रूहों के दीदार का….!
पता नहीं…
पर…
तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

© डॉ० प्रतिभा ‘माही’

7 Likes · 7 Comments · 956 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Pratibha Mahi
View all
You may also like:
To be Invincible,
To be Invincible,
Dhriti Mishra
मन
मन
Punam Pande
(19) तुझे समझ लूँ राजहंस यदि----
(19) तुझे समझ लूँ राजहंस यदि----
Kishore Nigam
बाल कविता: तितली रानी चली विद्यालय
बाल कविता: तितली रानी चली विद्यालय
Rajesh Kumar Arjun
वो मूर्ति
वो मूर्ति
Kanchan Khanna
खुदकुशी नहीं, इंक़लाब करो
खुदकुशी नहीं, इंक़लाब करो
Shekhar Chandra Mitra
हर एक चोट को दिल में संभाल रखा है ।
हर एक चोट को दिल में संभाल रखा है ।
Phool gufran
समय के खेल में
समय के खेल में
Dr. Mulla Adam Ali
#देसी ग़ज़ल
#देसी ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
हम हमारे हिस्से का कम लेकर आए
हम हमारे हिस्से का कम लेकर आए
सिद्धार्थ गोरखपुरी
सच और सोच
सच और सोच
Neeraj Agarwal
स्वार्थ से परे !!
स्वार्थ से परे !!
Seema gupta,Alwar
***दिल बहलाने  लाया हूँ***
***दिल बहलाने लाया हूँ***
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
' समय का महत्व '
' समय का महत्व '
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
दोहे ( मजदूर दिवस )
दोहे ( मजदूर दिवस )
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
33 लयात्मक हाइकु
33 लयात्मक हाइकु
कवि रमेशराज
मनमीत
मनमीत
लक्ष्मी सिंह
इक तेरा ही हक है।
इक तेरा ही हक है।
Taj Mohammad
इसका क्या सबूत है, तू साथ सदा मेरा देगी
इसका क्या सबूत है, तू साथ सदा मेरा देगी
gurudeenverma198
कोशी के वटवृक्ष
कोशी के वटवृक्ष
Shashi Dhar Kumar
তুমি এলে না
তুমি এলে না
goutam shaw
सब छोड़कर अपने दिल की हिफाजत हम भी कर सकते है,
सब छोड़कर अपने दिल की हिफाजत हम भी कर सकते है,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
3315.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3315.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
बाबूजी
बाबूजी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*यह थाली के बैंगन हैं, हर समय लुढ़कते पाएँगे(हिंदी गजल/गीतिक
*यह थाली के बैंगन हैं, हर समय लुढ़कते पाएँगे(हिंदी गजल/गीतिक
Ravi Prakash
मेरी कलम
मेरी कलम
Dr.Priya Soni Khare
मेरी साँसों में उतर कर सनम तुम से हम तक आओ।
मेरी साँसों में उतर कर सनम तुम से हम तक आओ।
Neelam Sharma
💐प्रेम कौतुक-428💐
💐प्रेम कौतुक-428💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
हम तूफ़ानों से खेलेंगे, चट्टानों से टकराएँगे।
हम तूफ़ानों से खेलेंगे, चट्टानों से टकराएँगे।
आर.एस. 'प्रीतम'
मसरुफियत में आती है बे-हद याद तुम्हारी
मसरुफियत में आती है बे-हद याद तुम्हारी
Vishal babu (vishu)
Loading...