Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Feb 2017 · 2 min read

विजेता

आपने पढ़ा विजेता उपन्यास का पहला पेज। अब पढ़ें दूसरा पृष्ठ।
उसे देखते ही शमशेर ने उससे प्यार से कहा,”चल गोलू लाडो।”
शमशेर ने अपनी भाभी के तीखे अंदाज को अनसुना कर दिया था।अपने चाचा के मुँह से प्यार के शब्द सुनकर गोलू की भी हिम्मत बंधी।उसने अपनी माँ से कहा,”माँ! गुस्सा ना करै। चाचा-चाची ब्होत अच्छे सैं।चाची तेरै खात्तर एक साड़ी ल्याई सै, बाबा खात्तर धोती-कुरता और मेरी खात्तर मालपड़े—–।”
अपनी बच्ची को बीच में ही टोकते हुए भाभी जी बोली,”गोलू की बच्ची!चुप हो ज्या।” फिर उसने शमशेर को संबोधित करते हुए कहा,”आड़े तैं लिकड़ज्या,ना तै इसा आलम(इल्जाम) लगा दूँगी के किते मुँह दिखावण जोग्गा भी नहीं रहवैगा।”
अपनी भाभी की यह बात सुनकर शमशेर सहम गया।उसे अपनी भाभी से इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव की अपेक्षा नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से गोलू उनके घर पर आने लगी थी। इससे शमशेर तथा बाला को यह लगने लगा था कि बड़े भाई-भाभी को अब उनसे शिकायत नहीं है।उन्हे लगा कि अलग होने के कारण पैदा हुई कटुता अब मिट जाएगी और इसीलिए वे पति-पत्नी मकर-सक्रांति के पावन पर्व पर अपने से बड़ों का हर गिला दूर कर देना चाहते थे परन्तु शमशेर को यहाँ आकर इस सच्चाई का पता चला कि गोलू तो उनके घर अपने माता-पिता से छुपकर आती थी।
शमशेर ने बड़ी नरमी के साथ अपनी भाभी से कहा,”भाभी! तूं बड्डी-स्याणी होकै इसी घटिया बात करती शोभा ना देती। मैं थाहरे तैं छोटा सूं,न्यू बेशर्मी दिखाके नीच्चे नै मत गिरै भाभी।”
अपने देवर की यह बात सुनकर भाभी जी ने तैश में आकर कहना शुरू किया,”नीच तो लिकड़्या तूं। नौकरी लागते के साथ आँख बदलग्या तूं। तेरे माँ-बाप तन्नै छोटे- से नै छोड़कै चल बसे थे पर तन्नै अपणे उस भाई का साथ छोड़ दिया जिसनै तूं काबिल बणाया।” इस दौरान भाभी जी ने यह बात छुपा ली कि वह अपने इस देवर के कपड़े तक नहीं धोती थी। इस बीच गली में कुछ औरतें झुंड बनाकर उन देवर- भाभी की लड़ाई का आनंद लेने लगी थी।
शमशेर ने धीमे स्वर में कहा,”भाभी! तन्नै भी तो बाला गेल्यां कोए कसर नहीं छोड्डी। वो बिचारी भूखी-प्यासी मेरे भाई गेल्यां खेत म्ह लगी रहती। तूं मेरे भाई की रोटी दे आती पर वा घर आकै खुद बणाकै खाती। खैर छोड़ उन बातों नै। गोलू नै भेज दे।खा लेगी दो टूक।”
“अच्छा! मन्नै के थाहरे टूकों के भरोसे जाम राक्खी सै छोरी। म्हारे घर ना आइये आगे तैं, थाहरा-म्हारा नाता टूट लिया सै।”
“पर इसम्ह इस बिचारी बालक नै क्यूं उलझावै सै तूं? इसनै मालपूड़े इतणे पसंद सैं के तड़के खात्तर बचाण की भी कहवै थी।इस कन्या नै जो हम भरपेट नहीं खिला सके तो त्यौहार मनावण का फायदा के भाभी?”

Language: Hindi
618 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
उठो पथिक थक कर हार ना मानो
उठो पथिक थक कर हार ना मानो
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
रूकतापुर...
रूकतापुर...
Shashi Dhar Kumar
रोज मरते हैं
रोज मरते हैं
Dr. Reetesh Kumar Khare डॉ रीतेश कुमार खरे
3240.*पूर्णिका*
3240.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अभी जाम छल्का रहे आज बच्चे, इन्हें देख आँखें फटी जा रही हैं।
अभी जाम छल्का रहे आज बच्चे, इन्हें देख आँखें फटी जा रही हैं।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
शिलालेख पर लिख दिए, हमने भी कुछ नाम।
शिलालेख पर लिख दिए, हमने भी कुछ नाम।
Suryakant Dwivedi
हरे कृष्णा !
हरे कृष्णा !
MUSKAAN YADAV
हौंसले को समेट कर मेघ बन
हौंसले को समेट कर मेघ बन
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
संसार एक जाल
संसार एक जाल
Mukesh Kumar Sonkar
मंगलमय कर दो प्रभो ,जटिल जगत की राह (कुंडलिया)
मंगलमय कर दो प्रभो ,जटिल जगत की राह (कुंडलिया)
Ravi Prakash
देवमूर्ति से परे मुक्तिबोध का अक्स / MUSAFIR BAITHA
देवमूर्ति से परे मुक्तिबोध का अक्स / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
दुख वो नहीं होता,
दुख वो नहीं होता,
Vishal babu (vishu)
विनती
विनती
Kanchan Khanna
माँ वो है जिसे
माँ वो है जिसे
shabina. Naaz
#अद्भुत_प्रसंग
#अद्भुत_प्रसंग
*Author प्रणय प्रभात*
‼ ** सालते जज़्बात ** ‼
‼ ** सालते जज़्बात ** ‼
Dr Manju Saini
रिश्ते सम्भालन् राखियो, रिश्तें काँची डोर समान।
रिश्ते सम्भालन् राखियो, रिश्तें काँची डोर समान।
Anil chobisa
ओ माँ मेरी लाज रखो
ओ माँ मेरी लाज रखो
Basant Bhagawan Roy
🥀*गुरु चरणों की धूलि*🥀
🥀*गुरु चरणों की धूलि*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
प्रेम की अनिवार्यता
प्रेम की अनिवार्यता
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
।।जन्मदिन की बधाइयाँ ।।
।।जन्मदिन की बधाइयाँ ।।
Shashi kala vyas
"कुछ तो सोचो"
Dr. Kishan tandon kranti
चांद पे हमको
चांद पे हमको
Dr fauzia Naseem shad
हर लम्हा दास्ताँ नहीं होता ।
हर लम्हा दास्ताँ नहीं होता ।
sushil sarna
क्यों इन्द्रदेव?
क्यों इन्द्रदेव?
Shaily
*कैसे  बताएँ  कैसे जताएँ*
*कैसे बताएँ कैसे जताएँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
राधा और मुरली को भी छोड़ना पड़ता हैं?
राधा और मुरली को भी छोड़ना पड़ता हैं?
The_dk_poetry
💐प्रेम कौतुक-238💐
💐प्रेम कौतुक-238💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बसंत पंचमी
बसंत पंचमी
नवीन जोशी 'नवल'
.........?
.........?
शेखर सिंह
Loading...