Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Nov 2023 · 5 min read

#अद्भुत_प्रसंग

#अद्भुत_प्रसंग
■ जब दो महाकवियों ने रचा एक अनूठा दोहा।
● हिंदी साहित्य की अनमोल धरोहर
【प्रणय प्रभात】
हिंदी साहित्य में एक दोहा ऐसा भी है जो दो महाकवियों के बीच मानसिक जुगलबंदी की देन है। प्रमाणिकता कितनी है, नहीं पता। इतना पता है कि इस दोहे की रचना के पीछे एक बेहद सुंदर व अद्भुत प्रसंग है। जो मानसिक, बौद्धिक व आत्मिक सह-सम्बन्ध को प्रमाणित करता है। साथ ही साहित्यप्रेमियों का रोम-रोम पुलकित कर देता है। प्रसंग यह भी सिद्ध करता है कि साहित्य जोड़ने का माध्यम है। जो सह-अस्तित्व को परिभाषित करता है। पता यह भी चलता है कि साहित्य मेधावानों के बीच एक दौर में सह-सम्बन्ध किस माधुर्य के साथ स्थापित करता था।
बात उन दिनों की है जब गोस्वामी श्री तुलसीदास जी चित्रकूट में निवासरत थे। वे मुग़ल शासन को लेकर आशंकित थे। इस कारण श्री रामचरित मानस की रचना अत्यंत सतर्कता व गोपनीयता के साथ कर रहे थे। उन्हें यह आशंका थी कि यदि बादशाह अकबर को पता चला तो उनका यह सृजनयज्ञ भंग हो सकता है। इसी आशंका के कारण वे अपनी पहचान को छुपाए हुए थे। सुकृत्यों की सुगंध कभी नहीं छिपती। यह बात उनके संदर्भ में भी सही साबित हुई। गोस्वामी जी की कीर्ति किसी प्रकार अकबर तक जा पहुँची। हुनर और योग्यता की क़द्र करने वाले अकबर की उत्कण्ठा प्रबल हो उठी। लालसा थी एक बार तुलसीदास जी से प्रत्यक्ष भेंट की। जिनका कोई पता ठिकाना गुप्तचर तक नहीं लगा पा रहे थे।
एक दिन सैर के लिए हाथी पर सवार होकर निकले अकबर ने अपनी मंशा राजकवि अब्दुर्रहीम ख़ानखाना को बताई। बादशाह को अपने नवरत्नों में सम्मिलित कविवर रहीम की काव्य प्रतिभा का भान था। साथ ही यह विश्वास भी कि गोस्वामी जी की खोज उनके अतिरिक्त कोई नहीं कर सकता। कविवर रहीम ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को करने का बीड़ा उठा लिया। संयोगवश हाथी पर सवार रहीम कवि ने अपने हाथी पर ग़ौर किया। जो अपनी सूंड से धूल उठा कर स्वयं के सिर पर डालता हुआ चल रहा था। हाथी की यह क्रिया स्वाभाविक थी किंतु उसने रहीम दास जी को एक युक्ति तत्समय सुझा दी। कविवर रहीम के मानस में एक प्रश्नात्मक पंक्ति का जन्म हो गया-
“धूरि धरत गज शीश पर, कहि रहीम केहि काज?”
अर्थात गजराज हाथी अपने सिर पर धूल क्यों रखता है?
क़ाफ़िला दरबार में पहुँचने के बाद कवि रहीम ने पंक्ति बादशाह को सुंताई। साथ ही यह दावा भी कर दिया कि इस पंक्ति पर दूसरी पंक्ति धरती पर केवल तुलसीदास जी ही लगा सकेंगे। किसी और में सामर्थ्य नहीं कि वे उनके प्रश्न का सटीक उत्तर देते हुए दोहे को पूर्ण कर सके। तय हुआ कि पंक्ति को एक प्रतियोगिता के रूप में प्रचारित किया जाएगा। जो सही पंक्ति लगाते हुए दोहे को पूर्ण करेगा। उसे हज़ार स्वर्ण मुद्राएं पुरुस्कार के तौर पर दी जाएंगी। दिन बीतते गए। दूर-दूर के कविगण अपनी पंक्ति के साथ दरबार में पहुँचते रहे। यह और बात है कि रहीम कवि उन्हें नकारते और लौटाते रहे। उन्हें जिस सार्थक पंक्ति की प्रतीक्षा थी वो अब तक दरबात में नहीं आई थी। दूसरी ओर पंक्ति व स्पर्द्धा का प्रचार देश भर में हो चुका था। प्रतिभा और प्रतिष्ठा की इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए बेताब कवि दरबार में उमड़ते रहे और लौटाए जाते रहे।
चित्रकूट में एक निर्धन ब्राह्मण रहा करता था। जो लकड़ी काट कर व बेच कर अपने परिवार का उदर पोषण करता आ रहा था। उसकी चिंता अपनी दो पुत्रियों के गौने को ले कर थी। जिसमें उसकी निर्धनता आड़े आ रही थी। लकड़हारा नित्य सृजन करने वाले श्री तुलसीदास जी को देख चुका था। उनकी विद्वता और सज्जनता का अनुमान भी लगा चुका था। उसने सोचा कि यदि बाबा एक पंक्ति लिख दें तो उक्त प्रतियोगिता जीती जा सकती है। वो अपने इस पक्के भरोसे के साथ चित्रकूट के घाट पर जा पहुँचा। गोस्वामी जी को प्रणाम कर उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया। साथ ही अपना मंतव्य भी बताया। गोस्वामी जी को इस प्रतियोगिता के पीछे कोई चाल होने का अंदेशा था, किंतु वे निर्धन ब्राह्मण की मदद से पीछे हटना भी नहीं चाहते थे। उन्होंने शर्त रखी कि वो उनकी दी हुई पंक्ति को स्वरचित बता कर दरबार में सुनाए। ईनाम लेकर अपने घर जाए और दायित्व पूर्ण करे। भूल कर भी किसी को उनके बारे में ना बताए। ब्राह्मण को अपनी निर्धनता से पार पाना था। वो तुरन्त इस शर्त को मां गया। तुलसीदास जी ने उसे एक पंक्ति लिख कर दी और समझाइश देते हुए विदा कर दिया। लकड़हारा जैसे-तैसे दरबार के द्वार तक जा पहुँचा। उसकी दयनीय दशा को देख कर द्वार पर तैनात प्रहरियों ने उसे रोक लिया। संयोग से यह दृश्य कविवर रहीम ने देख लिया। उन्होंने उसे आने देने को कहा। लकड़हारा अब दरबार में था। उसने अपनी पंक्ति सुनाने की अनुमति माँगी। जैसे ही उसे अनुमति मिली, उसने गोस्वामी जी द्वारा दी गई पंक्ति सुना दी-
“जेहि रज मुनि नारी तरी, तेहि ढूँढत गजराज।।”
अर्थात प्रभु श्रीराम के चरणों की जिस धूल से ऋषि भार्या अहिल्या का उद्धार हुआ। गजराज उस रज की खोज में है ताकि उसका भी उद्धार हो सके।
पंक्ति को सुनते ही रहीम कवि उछल पड़े। उन्होंने लकड़हारे को गले से लगा लिया। उनकी तलाश एक दोहे की पूर्णता के साथ पूरी हो चुकी थी। यह अलग बात है कि वे इस पंक्ति को न इस ब्राह्मण का मानने को तैयार थे। ना ही उसे तुलसीदास के रूप में स्वीकार पा रहे थे। पारखी निगाहें अब भी सच की तलाश में थीं। लकड़हारे को बंदीगृह में डालने का भय दिखाया गया। भयवश उसने सारा सच उगलते देर नहीं लगाई। कहा जाता है कि इसके बाद अकबर और रहीम कवि ने चित्रकूट पहुँच कर गोस्वामी जी के दर्शन किए और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। यह प्रसंग साहित्य संसार के मूर्धन्य मनीषियों की विवेकशीलता का एक जीवंत प्रमाण है। जो “खग की भाषा खग ही जाने” वाली उक्ति को चरितार्थ करता है। साथ ही विभूतियों की पारखी वृत्ति और आत्मविश्वास को भी उजागर करता है। एक पंक्ति में संशय और दूसरी पंक्ति में समाधान का प्रतीक यह दोहा आज भी सोच की समरसता व साझा सृजन का एक नायाब उदाहरण है:-
“धूरि धरत गज शीश पर, कहि रहीम केहि काज?
जेहि रज मुनि नारी तरी तेहि ढूँढत गजराज।।”
आशा है धर्म और संस्कृति के साथ-साथ यह दोहा और उसके सृजन से जुड़ा प्रसंग साहित्य के प्रत्येक विद्यार्थी, शोधार्थी व पाठक के लिए रोचक व स्मरणीय सिद्ध होगा।
जय राम जी की।।
■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

1 Like · 3 Comments · 115 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
हम दो अंजाने
हम दो अंजाने
Kavita Chouhan
■ जीवन सार...
■ जीवन सार...
*Author प्रणय प्रभात*
*कुमुद की अमृत ध्वनि- सावन के झूलें*
*कुमुद की अमृत ध्वनि- सावन के झूलें*
रेखा कापसे
2653.पूर्णिका
2653.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
💐प्रेम कौतुक-505💐
💐प्रेम कौतुक-505💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बस्ती जलते हाथ में खंजर देखा है,
बस्ती जलते हाथ में खंजर देखा है,
ज़ैद बलियावी
क्या खूब दिन थे
क्या खूब दिन थे
Pratibha Pandey
चेहरा देख के नहीं स्वभाव देख कर हमसफर बनाना चाहिए क्योंकि चे
चेहरा देख के नहीं स्वभाव देख कर हमसफर बनाना चाहिए क्योंकि चे
Ranjeet kumar patre
दिलों में प्यार भी होता, तेरा मेरा नहीं होता।
दिलों में प्यार भी होता, तेरा मेरा नहीं होता।
सत्य कुमार प्रेमी
वेलेंटाइन एक ऐसा दिन है जिसका सबके ऊपर एक सकारात्मक प्रभाव प
वेलेंटाइन एक ऐसा दिन है जिसका सबके ऊपर एक सकारात्मक प्रभाव प
Rj Anand Prajapati
मुस्कराओ तो फूलों की तरह
मुस्कराओ तो फूलों की तरह
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
अपने
अपने
Shyam Sundar Subramanian
शर्म
शर्म
परमार प्रकाश
फ़र्ज़ ...
फ़र्ज़ ...
Shaily
" एकता "
DrLakshman Jha Parimal
जीत रही है जंग शांति की हार हो रही।
जीत रही है जंग शांति की हार हो रही।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
अनपढ़ दिखे समाज, बोलिए क्या स्वतंत्र हम
अनपढ़ दिखे समाज, बोलिए क्या स्वतंत्र हम
Pt. Brajesh Kumar Nayak
सीमा प्रहरी
सीमा प्रहरी
लक्ष्मी सिंह
*हम हैं दुबले सींक-सलाई, ताकतवर सरकार है (हिंदी गजल)*
*हम हैं दुबले सींक-सलाई, ताकतवर सरकार है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
हे महादेव
हे महादेव
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
जीना सिखा दिया
जीना सिखा दिया
Basant Bhagawan Roy
लम्हा भर है जिंदगी
लम्हा भर है जिंदगी
Dr. Sunita Singh
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
" मेरे प्यारे बच्चे "
Dr Meenu Poonia
"बदबू"
Dr. Kishan tandon kranti
जन्मपत्री / मुसाफ़िर बैठा
जन्मपत्री / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
हक़ीक़त का
हक़ीक़त का
Dr fauzia Naseem shad
लघुकथा -
लघुकथा - "कनेर के फूल"
Dr Tabassum Jahan
खोने के लिए कुछ ख़ास नहीं
खोने के लिए कुछ ख़ास नहीं
The_dk_poetry
घर बन रहा है
घर बन रहा है
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
Loading...